The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Emraan Hashmi Starrer Awarapan 2 Sparks Bidding War as Distributors Line Up for Theatrical Rights

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के थिएट्रिकल राइट्स खरीदने के लिए डिस्ट्रिब्यूटर्स की लाइन लग गई!

'आवारापन 2' के थिएट्रिकल राइट्स खरीदने के लिए जियो स्टूडियोज़ से लेकर करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस में मची होड़.

Advertisement
pic
4 मई 2026 (पब्लिश्ड: 02:04 PM IST)
emraan hashmi, awarapan 2,
2007 में 'आवारापन' का सामना सनी देओल की 'अपने' से हुआ था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

साल 2007 में रिलीज़ हुई Emraan Hashmi की Awarapan बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत तक वसूल नहीं पाई थी. लेकिन समय के साथ लोगों ने इसे इतना पसंद किया कि आज इसे कल्ट स्टेटस हासिल है. फिल्म के रिकॉल वैल्यू को देखते हुए मेकर्स इसका सीक्वल यानी Awarapan 2 ला रहे हैं. खास बात ये है कि 'फ्लॉप' फिल्म के इस सीक्वल को खरीदने के लिए अभी से डिस्ट्रिब्यूटर्स की लाइन लग गई है. 

'आवारापन' बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर म्यूजिकल लव स्टोरीज़ में से एक है. इसके गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं. यही कारण है कि फिल्म को प्रोड्यूस कर रही विशेष फिल्म्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स को इस सीक्वल से काफी उम्मीदें हैं. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"आप जिसका नाम लें, वो बड़ा डिस्ट्रिब्यूटर पिछले हफ्ते विशेष फिल्म्स के ऑफिस में नजर आया. फिर चाहे वो ज़ी स्टूडियोज़, AA फिल्म्स, PEN मरुधर, जियो स्टूडियोज़, स्टार स्टूडियो 18 या सिनेपॉलिस ही क्यों न हो. यही नहीं, धर्मा प्रोडक्शंस, जिसने अब अपना खुद का डिस्ट्रिब्यूशन डिवीजन शुरू किया है, उसके लोगों ने भी मुकेश भट्ट से मुलाकात की है. साथ ही बिड़ला स्टूडियोज़, जो अनन्या बिड़ला की कंपनी है, उसके रिप्रेजेंटेटिव भी वहां पहुंचे." 

सूत्र ने आगे बताया,

"एक जमाने में होता था कि डिस्ट्रिब्यूटर्स किसी अच्छी फिल्म के राइट्स लेने के लिए लाइन लगा देते थे. इस दौरान वो एक-दूसरे से आगे निकलने की हरसंभव कोशिश करते थे. आवारापन 2 का ये मामला उन्हीं दिनों की याद दिलाता है. इससे साफ है कि ये एक ऐसी फिल्म होगी, जिस पर लोगों को नज़र रखनी चाहिए. पहले पार्ट की जबरदस्त रिकॉल वैल्यू है. सोशल मीडिया पर अभी से उसे लेकर मीम्स वायरल हो रहे, जहां फैंस इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. हमारी इंडस्ट्री में ऐसे ही केस को कहा जाता है- 'पिक्चर एकदम गर्म है'."

रिपोर्ट है कि मेकर्स ने अभी कोई डील फाइनल नहीं की है. मुकेश भट्ट और उनकी टीम लोगों के ऑफर को जांच-परख रही है. एक बार किसी नाम पर सहमति बन जाए, तो वो फिल्म के थिएट्रिकल डिस्ट्रिब्यूटर का नाम ऑफिशियली अनाउंस कर देंगे. बता दें कि पहले पार्ट को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था. वहीं इस सीक्वल को 'फिल्मीस्तान' और 'नोटबुक' वाले नीतिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है. इमरान के अलावा इसमें दिशा पाटनी और शबाना आज़मी ने भी काम किया है. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, जहां इसका क्लैश सनी देओल की 'लाहौर 1947' से होगा.

वीडियो: बैंकॉक में चल रही 'आवारापन-2' की शूटिंग, इमरान हाशमी के साथ दिखेंगी दिशा पाटनी

Advertisement

Advertisement

()