The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Emraan Hashmi share his wife reactions after watching his film murder

जब इमरान की गर्लफ्रेंड ने उनकी फिल्म देखी और नाखून से नोंच कर उनका खून निकाल दिया

Emraan Hashmi ने फिल्मों में बोल्ड सीन्स को लेकर बात की. कहा एक्टर्स किसी बोल्ड सीन्स को नॉर्मल रोमांटिक या एक्शन सीन्स की तरह ही शूट करते हैं.

Advertisement
pic
12 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 14 जुलाई 2024, 01:07 PM IST)
emraan hashmi
इमरान हाशमी ने विक्रम भट्ट की फिल्म 'फुटपाथ' से एक्टिंग डेब्यू किया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Emraan Hashmi इन दिनों कई सारे प्रोजेक्ट्स में नज़र आ रहे हैं. जल्द ही उनका एक नया शो आने वाला है. जिसका नाम होगा 'शो टाइम'. इमरान इस शो के प्रमोशन पर इन दिनों जोरो-शोरो से लगे हुए हैं. इसी शो को प्रमोट करने के लिए इमरान, दी लल्लनटॉप के स्पेशल प्रोग्राम 'लल्लनटॉप बैठकी' में आए थे. जहां उन्होंने अपनी फिल्मों, अपनी फिल्मी जर्नी और अपने विवादित बयानों पर बात की. इमरान ने ये भी बताया कि उनकी फिल्म देखने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें नोंच लिया था.

इमरान ने फिल्मों में बोल्ड सीन्स को लेकर बात की. उन्होंने कहा एक्टर्स किसी बोल्ड सीन्स को नॉर्मल रोमांटिक या एक्शन सीन्स की तरह ही शूट करते हैं. उसमें कुछ स्पेशल नहीं होता ये बस हमारा काम होता है. इमरान से जब पूछा गया कि उनकी 'मर्डर' फिल्म देखने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड का क्या रिएक्शन था तो बोले,

''उन्होंने मेरे हाथ को नोंच कर खून निकाल लिया था. दिक्कत ये थी कि मैंने उन्हें बताया नहीं था कि किस किस्म की फिल्म है. मुझे नया-नया काम मिला था. मैंने सोचा था कि मैं उन्हें शूटिंग के बाद बताऊंगा कि कैसी फिल्म है. क्योंकि उससे पहले बताता तो उन्हें बहुत स्ट्रैस हो जाता. इंटीमेट सीन्स को लेकर अभी तो लोग सहमति जताते हैं मगर उस वक्त के लोगों में काफी झिझक थी.''

दरअसल, 'मर्डर' के प्रीमियर पर इमरान और उनके करीबी दोस्त मौजूद थे. इमरान के बगल में उनकी गर्लफ्रेंड जो अब उनकी पत्नी हैं, वो बैठी हुई थीं. उनके पीछे वाली कतार में उनकी दादी, पूर्णिमा बैठी थीं. इमरान ने बताया था कि जब भी स्क्रीन पर कोई इंटीमेट सीन आता तो उनकी वाइफ उनके हाथ में अपने नाखून गढ़ा देती थीं. कहती थीं कि ये सब क्या कर डाला है. फिल्म के खत्म होने तक इमरान के हाथ पर नाखून के कई सारे निशान थे. जिनसे खून निकल रहा था. 

वीडियो: बैठकी: इमरान हाशमी ने फिल्मों में इंटीमेट सीन्स, ऐश्वर्या राय, सलमान खान और शाहरुख खान पर क्या खुलासे किए?

Advertisement

Advertisement

()