क्या सलमान खान हमेशा लेट आते हैं? इमरान हाशमी ने हंसकर सच्चाई बता दी
Emraan Hashmi ने Salman Khan की फिल्म Tiger 3 में आतिश रहमान का रोल किया था.

बीते साल Emraan Hashmi YRF Spy Universe की फिल्म Tiger 3 में नज़र आए थे. उन्होंने आतिश रहमान का रोल किया था. बेसिकली वो Salman Khan की फिल्म में विलन बने थे. सलमान को लेकर एक इमेज बनी हुई है, कि वो सेट पर लेट आते हैं और अपने हिसाब से शूटिंग करते हैं. हाल ही में इमरान ‘द लल्लनटॉप’ के प्रोग्राम बैठकी में बतौर गेस्ट आए थे. वहां इमरान से सलमान के बारे पूछा गया.
इमरान ने हंसते हुए जवाब दिया,
अगर इमरान के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो OG नाम की तेलुगु फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. पवन कल्याण लीड रोल में हैं. इमरान ने फिल्म में ओमी भाऊ नाम का किरदार निभाया है. वो फिल्म में विलन बने हैं. उसके अलावा उन्होंने हाल ही में ‘ग्राउंड ज़ीरो’ की शूटिंग पूरी की है. इमरान ने बताया कि एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म में उन्होंने BSF ऑफिसर का रोल किया है. फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है और इसे साल 2024 के अंत तक रिलीज़ किया जाएगा.
वीडियो: इमरान हाशमी ने कॉफी विद करण में एश्वर्या राय को प्लास्टिक बोला था, बाद में माफी मांगनी पड़ी

.webp?width=60)

