The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Emraan Hashmi opens up on Haq at movie trailer launch, says, Muslims should watch this movie

'हक़' के मोनोलॉग ने छीन ली इमरान हाशमी की नींदें, बोले- "मुसलमानों को ये फिल्म ज़रूर देखनी चाहिए"

इमरान हाशमी और यामी गौतम की 'हक़', 1985 के चर्चित शाह बानो केस पर आधारित है. इमरान का कहना है कि इस फिल्म से मुस्लिम लोग ज़्यादा गहराई से जुड़ सकेंगे.

Advertisement
yami gautam , iraan hashmi
इमरान हाशमी और यामी गौतम की आगामी फिल्म 'हक़' 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
pic
लल्लनटॉप
28 अक्तूबर 2025 (अपडेटेड: 28 अक्तूबर 2025, 08:18 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Emraan Hashmi और Yami Gautam की फिल्म Haq का ट्रेलर आया है. ये फिल्म 1985 के शाह बानो केस पर आधारित है. हालांकि ट्रेलर में पता चलता है कि कैरेक्टर्स के नाम बदल दिए गए हैं. कई विवादों को पार कर ये फिल्म फाइनली सिनेमाघरों में आने वाली है. हाल ही में इमरान हाशमी ने इस फिल्म में काम करने के अपने अनुभवों पर बात की. इमरान का कहना है कि मुसलमानों को ये फिल्म ज़रूर देखनी चाहिए.   

हाल ही में मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ. इस दौरान फिल्म से जुड़े कई सवाल इमरान और यामी से पूछे गए. एक व्यक्ति ने पूछा,

Image embed

Image embed

इस पर बिना झिझके इमरान ने कहा,

Image embed

इमरान ने आगे कहा कि ये फिल्म महिलाओं के हक़ और सम्मान को ध्यान में रख कर बनाई गई है. वो जोड़ते हैं, 

Image embed

Image embed

‘हक़’ फिल्म में एक मोनोलॉग है, जिसे शूट करने के दौरान इमरान कई बार अटके. इस पर बात करते हुए इमरान ने बताया कि इस सीन ने उनकी रातों की नींद उड़ा दी थी. इमरान बताते हैं, 

Image embed

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक़’ 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. इस में यामी ने शाज़िया बानो की भूमिका में नज़र आएंगी. वहीं इमरान उनके पति की भूमिका में हैं. फिल्म को सुपर्ण एस वर्मा ने डायरेक्ट किया है. 


ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहीं श्रुति ने लिखी है


वीडियो: बैंकॉक में चल रही 'आवारापन-2' की शूटिंग, इमरान हाशमी के साथ दिखेंगी दिशा पाटनी

Advertisement

Advertisement

()