"ऐश्वर्या पर विवादित कमेंट करके कई दुश्मन बना लिए"- इमरान हाशमी
Emraan Hashmi ने Salman Khan के साथ Tiger 3 के तौर पर अपनी सबसे बड़ी हिट दी. इंटरव्यू Aishwarya Rai पर कमेंट पर सफाई पेश की.

Emraan Hashmi इन दिनों Salman Khan के साथ Tiger 3 में नज़र आ रहे हैं. इतने सालों के करियर में ये इमरान की पहली फिल्म है, जिसने 100 करोड़ रुपए से ज़्यादा कमाई की है. इस फिल्म को लेकर वो तमाम इंटरव्यूज़ दे रहे हैं. हालिया इंटरव्यू में उन्होंने Aishwarya Rai Bachchan पर की हुई अपनी विवादित टिप्पणी पर बात की है. इमरान ने कहा कि Koffee With Karan के उस एपिसोड के चक्कर में उन्होंने कई दुश्मन बना लिए. जबकि वो उनकी बदनीयती नहीं, हैंपर जीतने की कोशिश थी.
इमरान हाशमी 'कॉफी विद करण' के चौथे सीज़न के नौवें एपिसोड में बतौर गेस्ट आए थे. उनके साथी गेस्ट थे महेश भट्ट. महेश, इमरान के रिश्तेदार होने के अलावा उनके मेंटॉर भी माने जाते हैं. ख़ैर, 'कॉफी विद करण' में एक सेग्मेंट होता है, जिसमें आपको किसी व्यक्ति के बारे में एक शब्द कहना होता है. इस एपिसोड में जब करण ने ऐश्वर्या राय का नाम लिया, तो इमरान ने फटाक से कहा- 'प्लास्टिक'. प्लास्टिक को अमूमन नकली या फर्ज़ी के सेंस में इस्तेमाल किया जाता है. इस बात पर बड़ा बखेड़ा खड़ा हुआ. अब ज़ूम के साथ इंटरव्यू में इमरान ने इस विवाद पर बात की.
इमरान से जब 'कॉफी विद करण' में जाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा-
"इस चक्कर में आपके कई दुश्मन बन जाते हैं."
फिर उनसे पूछा गया कि क्या वो इसी डर से इस तरह के चैट शोज़ में नहीं जाते. या वो समय के साथ थोड़े सॉफ्ट हो गए हैं. इस पर इमरान कहते हैं-
"मेरे लिए वो सब हैंडल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. हालांकि अगर मैं अभी भी 'कॉफी विद करण' में जाऊं, तो फिर से चीज़ें खराब करके आऊंगा. रैपिड फायर में तो मैं पिछले वाले से ज़्याद मामला बिगाड़कर आऊंगा. मगर मेरे मन में उन लोगों के खिलाफ कुछ नहीं है. मैं सिर्फ हैंपर जीतना चाहता था. इस वजह से कई बार आप अजीबोगरीब चीज़ें बोल देते हैं."
ऐश्वर्या के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद इमरान हाशमी को माफी मांगनी पड़ी थी. उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा था-
"मेरा वो मतलब नहीं था. मैं ऐश्वर्या का बहुत बड़ा फैन हूं. उस शो का फॉरमैट ऐसा है. मैं वहां चीज़ें नहीं बोलकर हैंपर नहीं जीत सकता. मैं उनसे (ऐश्वर्या) प्यार करता हूं. मैं हमेशा से उनके काम का मुरीद रहा हूं. मुझे पता था कि लोग राई का पहाड़ बना देंगे. मगर लोग तो हर बार बकवास से बकवास चीज़ों का मसला बना देते हैं."
'कॉफी विद करण' के इसी एपिसोड में इमरान ने महेश भट्ट पर भी एक तीखी बात बोल दी थी. उन्होंने कहा था कि महेश भट्ट बांद्रा में 40 करोड़ का पैन्थाउस (Pent House) इसलिए खरीद पाए क्योंकि उन्होंने उनकी फिल्मों में काम करके उन्हें हिट करवाया. इमरान ने मल्लिका शेरावत को सबसे खराब ऑन-स्क्रीन किसर का टैग भी दिया था.
ऐश्वर्या पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्ज़ाक के प्रॉब्लमैटिक कमेंट की वजह से खबरों में हैं. रज्ज़ाक ने पाकिस्तान की टीम की आलोचना के लिए एक एनालॉजी देते हुए कहा-
"अगर आपकी सोच ये है कि मैं ऐश्वर्या राय से शादी करूं और वहां से बड़ा नेक और परहेज़गार बच्चा पैदा होता हो, तो ये कभी भी नहीं हो सकता."
इस टिप्पणी पर उनकी भारी आलोचना हो रही है. इमरान हाशमी फिलहाल 'टाइगर 3' में नज़र आ रहे हैं. सलमान खान स्टारर इस फिल्म में वो आतिश रहमान नाम के विलन का रोल कर रहे हैं. इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है. 'टाइगर 3' वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर चुकी है. वहीं इंडिया में फिल्म की कमाई 187.65 करोड़ रुपए है.

