कंगन रनौत की 'इमरजेंसी' ने पहले तीन दिनों में कितने पैसे कमाए?
Kangana Ranaut की Emergency से जैसी उम्मीद थी, फिल्म उसके बिल्कुल उलट कमाई कर रही है.

Bigg Boss 18 के सेट से किस बात पर नाराज़ होकर वापस लौट गए Akshay Kumar? Kangana Ranaut की Emergency ने पहले वीकेंड पर कितनी कमाई की? और Coldplay के Chris Martin ने किस बात के लिए भारतीयों से माफी मांगी? ऐसी ही और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
# हैरिसन फोर्ड की '1923' के दूसरे सीज़न का ट्रेलर आया
हिट वेब सीरीज़ 'येल्लोस्टोन' का प्रीक्वल शो बना, जिसका नाम है '1923'. इस शो के पहले सीज़न को दर्शकों ने पसंद किया. अब '1923' के दूसरे सीज़न का ट्रेलर आया है. इसमें हैरिसन फोर्ड और हेलन मिरेन अपना मोंटाना रैंच बचाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं. '1923' का दूसरा सीज़न 23 फरवरी को रिलीज़ होगा. इसे इंडिया में जियो सिनेमा पर देखा जा सकेगा.
# ईरानी पॉपस्टार को कोर्ट ने सुनाई मौत की सज़ा
ईरानी पॉपस्टार हैं आमिर होसेन मैगसुडलू. जिन्हें 'टैटालू' नाम से भी जाना जाता है. टैटालू टर्की से लाए जाने के बाद यानी पिछले दो सालों से ईरान में डिटेंशन में थे. अब उन्हें ईरान की एक कोर्ट ने ईश निंदा के आरोप में मौत की सज़ा सुनाई है. टैटालू मात्र 37 साल के हैं.
# 'बिग बॉस 18' के सेट से बिना शूट किए क्यों लौटे अक्षय?
'बिग बॉस 18' के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान और अक्षय कुमार साथ नज़र आने वाले थे, मगर ऐसा नहीं हो सका.अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'स्काई फोर्स'के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे.अक्षय सेट पर 2:30 बजे आ गए थे लेकिन सलमान कई घंटों बाद आए. अक्षय लंबा इंतज़ार करने के बाद बिना अपना सेगमेंट शूट किए चले गए.जिसके बाद को-एक्टर वीर पहारिया ने शो में सलमान के साथ शूट किया.इसे लेकर सलमान ने शो में बात भी की. उन्होंने बताया फिल्म में अक्की भी हैं लेकिन मैं थोड़ा लेट हो गया. उन्हें कहीं और भी जाना था इसलिए वो चले गए.
# वीकेंड पर कंगना की 'इमरजेंसी' ने कितनी कमाई की?
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक कमाई करती नज़र नहीं आ रही है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली. दूसरे दिन फिल्म ने कमाए 3.6 करोड़ रुपए और तीसरे दिन इसका कलेक्शन रहा 4.25 करोड़ रुपए. जिससे फिल्म का टोटल वीकेंड कलेक्शन 10.35 करोड़ रुपए पहुंच गया. सोमवार को फिल्म जैसी कमाई करेगी, उससे तय होगा कि इसका लाइफटाइम कलेक्शन कितना पहुंच सकता है.
# क्रिस मार्टिन ने ब्रिटिश राज पर भारतीयों से मांगी माफी
क्रिस मार्टिन ने ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर’ कॉन्सर्ट के दौरान भारतीयों का दिल जीत लिया. मुंबई में शो के दौरान क्रिस ने कहा कि हमारे ग्रेट ब्रिटेन से होने के बावजूद जिस तरह से भारत में हमारा स्वागत किया गया इससे हम सप्राइज़्ड हैं. क्रिस ने ब्रिटिश राज के वक्त किए गए अत्याचारों के लिए माफी मांगी. कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं.
# 'कन्नप्पा' से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक बाहर आया
साल की बड़ी फिल्मों में से एक 'कन्नप्पा' से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आ गया है. अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया. वो इस फिल्म में भगवान शिव के रोल में दिखाई देने वाले हैं. पोस्टर में अक्षय एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे में डमरू पकड़े हुए हैं. ये पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, "फिल्म 'कनप्पा' के लिए महादेव की पवित्र आभा में कदम रख रहा हूं. जिंदगी की इस एपिक कहानी को लाने में गर्व महसूस कर रहा हूं. भगवान शिव इस दिव्य सफर में हमारा मार्गदर्शन करें. ओम नमः शिवाय." काजल अग्रवाल 'कन्नप्पा' में पार्वती के रोल में दिखेंगी. ये फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
वीडियो: स्काय फोर्स का ट्रेलर रिलीज, अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर ये बोले अक्षय कुमार

.webp?width=60)

