''मैं अडल्ट हूं, अडल्ट फिल्में ही बनाऊंगी!''
'थैंक यू फॉर कमिंग' को लेकर उठ रहे सवालों पर एकता ने जवाब दिया है.

बॉलीवुड फ़िल्म प्रोड्यूसर Ekta Kapoor की नई फ़िल्म 'Thank You For Coming', 6 अक्टूबर को रिलीज़ हुई है. इस फ़िल्म को लेकर एकता को काफ़ी ट्रोल भी किया गया है. लेकिन इस ट्रोलिंग का जवाब एकता ने अपने X अकाउंट पर दिया है.
9 अक्टूबर को एकता ने लिखा,
"इससे पहले कि मेरी टीम बड़बोलेपन के लिए मेरा मुंह बंद करा दे, मैं कुछ देर के लिए ट्विटर पर वापस आ गई हूं."
एकता X पर वापिस आईं, तो उन्होंने लोगों के कॉमेंट्स के जवाब भी दिए. एक यूज़र अक्षय ने उनसे कहा,
“प्लीज़ आप अडल्ट (A सर्टिफिकेट) मूवीज़ बनाना बंद कर दें.”
इसके जवाब में एकता ने लिखा,
“नहीं. मैं खुद अडल्ट हूं तो अडल्ट मूवीज़ बनाऊंगी.”
इसी यूजर ने एक दूसरा ट्वीट कर लिखा,
“आपने और करण जौहर ने पूरे इंडिया को बिगाड़ा है.”
इसका जवाब तो नहीं लेकिन एकता ने लिखा,
"ह्म्म्म्म्म्म!"
तीसरे ट्वीट में लिखा गया,
“आप दोनों (एकता और करण) की वजह से इंडिया में ज़्यादा तलाक होने लगे हैं.”
इसका जवाब में एकता ने लिखा,
"ह्म्म्म्म्म्म! हम्म्म्म्म!"
'थैंक यू फॉर कमिंग' हिंदी भाषा की सेक्स कॉमेडी फिल्म है. इसे करण बुलानी ने डायरेक्ट किया है. एकता कपूर और रिया कपूर ने इसे प्रोड्यूस किया है. इसे राधिका आनंद और प्रशस्ति सिंह ने लिखा है. इस फ़िल्म में भूमि पेडनेकर, शहनाज़ गिल, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शिबानी बेदी हैं.
फ़िल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है, जिसे शुरू से लड़के ये कहते हैं कि उसे ठीक से सेक्स करना नहीं आता. वो कई लोगों से मिलती है, लेकिन कोई उसे सेक्शुअली और इमोशनली कंफर्ट कर नहीं पाता. आखिर में वो ‘सेटल’ होने का फैसला कर लेती है. लेकिन क्या उसकी तलाश पूरी होती है? इसका जवाब पाने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.
ये भी पढ़ें: इज़रायल-ग़ाज़ा तनाव के बीच शाहरुख़ ख़ान का 2014 का कौन-सा ट्वीट वायरल हो गया?

