'महिलाओं की कहानियां पुरुषों से कहीं ज़्यादा रसीली होती हैं'- एकता कपूर
बीते दिनों कोर्ट ने एकता कपूर से कहा था कि वो Alt Balaji पर कॉन्टेंट डालकर नौजवानों का दिमाग गंदा कर रही हैं. ये उनका जवाब है.
.webp?width=210)
बीते दिनों Ekta Kapoor के खिलाफ एक अरेस्ट वारंट जारी हुआ था. एकता ने उसे सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया. तो जज ने हड़का दिया. कोर्ट ने एकता कपूर को कहा था कि वो अपने प्लैटफॉर्म पर फूहड़ कॉन्टेंट बनाकर नौजवानों का दिमाग गंदा कर रही हैं. मामला अब भी कोर्ट में चल रहा है. मगर अब इस बारे में एकता कपूर ने बात की है. उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि महिलाओं की कहानियां पुरुषों की तुलना में ज़्यादा 'जूसी' यानी रसीली होती हैं.
XXX नाम की एरॉटिक वेब सीरीज़ है. शो के दूसरे सीज़न का एक एपिसोड आर्मी मैन की पत्नी के बारे में था. जिसमें उनकी शारीरिक ज़रूरतों और इच्छाओं पर बात हो रही थी. कुछ लोगों को ये चीज़ बेहद आपत्तिजनक लगी. बिहार के रहने वाले एक्स आर्मी मैन शंभू कुमार ने इस चीज़ के खिलाफ बेगूसराय के एक कोर्ट में केस कर दिया. कहा गया कि उस एपिसोड में कई ऐसे सीन्स थे, जो सेना के जवानों और उनके परिवार के लिए आपत्तिजनक हैं. कोर्ट ने एकता और शोभा कपूर को समन भेजा था. कोर्ट के सामने हाजिर होने का आदेश दिया. क्योंकि XXX वेब सीरीज़ उनके प्लैटफॉर्म Alt Balaji पर आई थी.
उन्होंने अपने शो से वो सीन्स तो हटा दिए, मगर वो कोर्ट के सामने कभी हाजिर नहीं हुईं. इसलिए जज विकास कुमार ने उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी कर दिया. उसी को एकता कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया है. जिसकी सुनवाई के दौरान जस्टिस अजय रस्तोगी और C.T. रविकुमार की बेंच ने कहा-
हाल ही में एकता कपूर ने पॉपुलर फैशन मैग्ज़ीन वोग (Vogue) को एक इंटरव्यू दिया. इसमें एकता ने कहा-
एकता इस मसले पर अपनी बातचीत में आगे जोड़ती हैं-
एकता कपूर इन दिनों अपनी प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'फ्रेडी' की रिलीज़ का इंतज़ार कर रही हैं. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और अलाया फर्निचरवाला लीड रोल्स कर रहे हैं. ये फिल्म 2 दिसंबर को सीधे डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ होने जा रही. इसके अलावा एकता 'ड्रीम गर्ल 2' के प्रोडक्शन में भी व्यस्त हैं. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे काम कर रहे हैं. इसके अलावा वो करीना कपूर के साथ भी एक फिल्म पर काम कर रही हैं.
वीडियो देखें: एकता कपूर पर इंडियन आर्मी के अपमान की FIR हुई थी, अब मामले पर अपडेट आई है

.webp?width=60)

