बॉयकॉट 'लाल सिंह चड्ढा' पर एकता कपूर ने सॉलिड बात कह डाली है
वॉर्नर ब्रदर्स की अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'वाइज़ गाइज़' में रॉबर्ट डी नीरो डबल रोल में नज़र आएंगे.

सिनेमा की छोटी-बड़ी अपडेट्स एक साथ, एक जगह पर चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. आज की बड़ी खबरें आप नीचे पढ़ सकते हैं -
# गैलेड्रिएल का रोल मिलने के बाद मॉरफिड का रिएक्शन
अमेज़न की सीरीज़ 'रिंग्स ऑफ पावर', 02 सितंबर से प्रीमियर होगी. शो में गैलेड्रिएल का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मॉरफिड क्लार्क ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि वो ये रोल करने वाली हैं तो वो बेहोश हो गई थीं. उन्होंने बताया कि उन्होंने एल्फ के लिए ऑडिशन दिया था.
मगर उन्हें नहीं पता था कि उन्हें गैलेड्रिएल वाला लीड रोल मिल जाएगा.
# विल स्मिथ थप्पड़ कांड पर रिएक्शन देकर पछता रही हैं ज़ोई
'द बैटमैन' फेम ज़ोई क्राविज़ ने विल स्मिथ और क्रिस रॉक थप्पड़ कांड पर अपना रिएक्शन दिया था. हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने इसपर पछतावा जताया है. WSJ मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में ज़ोई ने कहा कि ये समय अपना ओपिनियन रखने का नहीं है. कला पर हमेशा बात होनी चाहिए. मगर इंटरनेट पर लोग अब बात नहीं करना चाहते. बस अपनी बातें थोपना चाहते हैं. इसलिए ये वक्त ओपिनियन रखने के लिए सही नहीं.
# एक्टर इदरिस एल्बा नहीं बनेंगे अगले 'जेम्स बॉन्ड'
रिपोर्ट्स थीं कि हॉलीवुड स्टार इदरिस एल्बा 'जेम्स बॉन्ड' के रोल में दिखाई दे सकते हैं. मगर 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक इदरिस ने इस रोल को करने से मना कर दिया.
वो मेकर्स के साथ कुछ अलग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.
# गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में डबल रोल में होंगे रॉबर्ट नीरो
वॉर्नर ब्रदर्स की अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'वाइज़ गाइज़' में रॉबर्ट डी नीरो डबल रोल में नज़र आएंगे. फिल्म को बैरी लैविंसन डायरेक्ट करेंगे. स्क्रीन प्ले लिखेंगे 'गुडफेलास' के राइटर निकोलस पिलेगी. जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.
# डॉ. चम्पक रमन पिल्लई के रोल में दिखेंगे आर. माधवन
'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' के बाद आर. माधवन, 'जय हिंद' फिल्म में दिखाई देंगे. ये फ्रीडम फाइटर डॉक्टर चम्पक रमन पिल्लई की ज़िंदगी पर बनी फिल्म होगी. माधवन इसमें पिल्लई के रोल में होंगे. फिलहाल इसकी स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है.
# 'मिसेज़ फलानी' में नौ कैरेक्टर निभाएंगी स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट की है. जिसका नाम होगा 'मिसेज़ फलानी'. मनीष किशोर की इस फिल्म में स्वरा नौ अलग-अलग कैरेक्टर्स प्ले करेंगी. ये नौ शॉर्ट स्टोरीज़ की एंथोलॉजी फिल्म होगी. जिसमें महिलाओं से जुड़ी कहानियों को दिखाया जाएगा.
# बॉयकॉट 'लाल सिंह चड्ढा' पर एकता कपूर ने दिया रिएक्शन
बॉयकॉट 'लाल सिंह चड्ढा' पर एकता कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है. एकता ने कहा, ''ये बहुत अजीब है कि हम उन लोगों का बॉयकॉट कर रहे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री के बिज़नेस के लिए बहुत कुछ किया है.
इंडस्ट्री के तीनों खान, खासकर आमिर खान तो लीजेंड हैं. हम उन्हें बॉयकॉट नहीं कर सकते. उन्हें कभी बॉयकॉट नहीं करना चाहिए.''
# आई-मैक्स पर रिलीज़ होगी मणि रत्नम की फिल्म 'पीएस-1'
मणि रत्नम की बिग बजट फिल्म 'पीएस - 1' आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज़ होने वाली है. ये पहली तमिल फिल्म होगी जिसे आई-मैक्स पर रिलीज़ किया जाएगा. मूवी 30 सितंबर को सिनेमाघरों में उतारी जाएगी.
वीडियो: दी सिनेमा शो: विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का बनेगा सीक्वल

