The Lallantop
Advertisement

फैन्स में खुशी की लहर, शाहरुख के बर्थडे पर आएगा 'डंकी' का पहला टीज़र

'डंकी' के मेकर्स ने फिल्म के दो टीज़र सेंसर बोर्ड से पास करवाए हैं. इन्हें U सर्टिफिकेट मिला है. यानी इसे किसी भी उम्र के लोग बिना किसी रोक-टोक के देख सकते हैं.

Advertisement
pic
30 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 07:08 PM IST)
dunki, shahrukh khan,
'डंकी' का पहला पोस्टर. दूसरी तरफ अनाउंसमेंट वीडियो में शाहरुख खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Pathaan और Jawan के बाद Shahrukh Khan की Dunki का इंतज़ार हो रहा है. इस फिल्म को लेकर फैन्स में जितनी बेसब्री है, उतनी 'जवान' के टाइम भी नहीं थी. उनके लिए अच्छी खबर आई है. 'डंकी' का टीज़र 2 नवंबर को शाहरुख खान के बर्थडे पर रिलीज़ किया जाएगा. फिलहाल मेकर्स ने 'डंकी' के दो टीज़र्स सेंसर बोर्ड से पास करवाए हैं. जिन्हें ट्रेलर से पहले फैन्स के साथ शेयर किया जाएगा.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 2 नवंबर को 'डंकी' का पहला टीज़र आएगा. इसे डिजिटली यानी यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर रिलीज़ किया जाएगा. इसकी भी संभावनाएं हैं कि थिएटर्स में ये टीज़र सलमान खान की 'टाइगर 3' के साथ दिखाया जाएगा. 2 नवंबर को टीज़र रिलीज़ के अलावा शाहरुख अपने फैन्स के लिए एक बर्थडे इवेंट भी होस्ट करेंगे. इस दौरान वो फैन्स के साथ ही फिल्म का टीज़र भी देखेंगे. 'डंकी' के पहले टीज़र की लंबाई 58 सेकंड बताई जा रही है. 30 अक्टूबर को इसे सेंसर बोर्ड ने U सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया. यानी इस फिल्म को किसी भी उम्र का व्यक्ति बिना किसी रोक-टोक के देख सकता है.

इसके अलावा मेकर्स ने 'डंकी' का एक और टीज़र सेंसर बोर्ड से पास करवाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे टीज़र की लंबाई 1 मिनट 49 सेकंड बताई जा रही है. इसे कब रिलीज़ किया जाएगा, वो तारीख तो नहीं पता. मगर संभावनाएं हैं कि दिसंबर की शुरुआत में मेकर्स ये दूसरा टीज़र रिलीज़ कर सकते हैं. उसके बाद ट्रेलर आएगा. और फिर सीधे सिनेमाघरों में पिक्चर आएगी.

पिछले दिनों 'डंकी' का पहला पोस्टर रिलीज़ किया गया था. इसमें शाहरुख खान पीले रंग के कुर्ते में खड़े थे. मगर पोस्टर में उनकी सिर्फ पीठ नज़र आ रही थी. फैन्स फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर इतने कंफ्यूज़ थे. मेकर्स ने इस पोस्टर से उनकी सारी कंफ्यूज़न दूर कर दी. बताया गया कि इंटरनेशनल मार्केट्स में 'डंकी' 21 दिसंबर को रिलीज़ की जाएगी. इंट्रेस्टिंग बात ये कि इस पोस्टर पर कहीं भी फिल्म का नाम नहीं लिखा था. मगर रिलीज़ डेट सबसे पहले बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हुआ था.

इस पोस्टर से ये भी पता चला कि 'डंकी' में शाहरुख खान के सैनिक का रोल कर रहे हैं. जो किसी को दिया अपना वादा पूरा करने के लिए दुनियाभर के चक्कर काटकर अपने देश भारत लौटता है. इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. 'डंकी' में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू, विकी कौशल, गुरप्रीत गुग्गी और सतीश शाह जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. 'डंकी' की इंडिया रिलीज़ डेट अब भी साफ नहीं है. पहले अनाउंस किया गया था कि ये फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज़ होगी. फिर खबर आई कि इसे इंडिया में भी 21 दिसंबर को ही रिलीज़ किया जा सकता है. मगर अब तक मेकर्स की ओर से ऑफिशियली कुछ नहीं बताया गया, इसलिए फिलहाल हमें 'डंकी' की रिलीज़ डेट 22 दिसंबर ही मानकर चलनी चाहिए. 

वीडियो: शाहरुख खान के एक फैन ने डंकी का टीजर बनाया है, जो फिल्म के लिए इंतज़ार बढ़ा देगा

Advertisement

Advertisement

()