The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dunki: Shahrukh Khan to play an army officer in Rajkumar Hirani directorial

'डंकी' में शाहरुख खान का रोल पता चल गया

शाहरुख खान ऐसे कैरेक्टर पहले भी कर चुके हैं. मगर वो राजकुमार हिरानी की फिल्में नहीं थीं.

Advertisement
dunki, shahrukh khan, rajkumar hirani,
फिल्म 'डंकी' के अनाउंसमेंट वीडियो में शाहरुख खान.
pic
श्वेतांक
13 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023, 02:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Shahrukh Khan की Pathaan बीती. अब Jawan आ रही है. मगर पब्लिक Rajkumar Hirani की पिक्चर में शाहरुख को देखने के लिए बेताब है. ये लोग साथ में Dunki कर रहे हैं. ये 'डंकी फ्लाइट' नाम के मसले पर बेस्ड फिल्म है, जो कि इल्लीगल इमिग्रेशन से जुड़ा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख इस फिल्म में आर्मी ऑफिसर का रोल कर रहे हैं.

पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि 'डंकी' में शाहरुख एक मिडल क्लास पंजाबी आदमी का रोल करने वाले हैं. जो ग़ैर-कानूनी तरीके से एक देश से दूसरे देश जाता है. ये भी बताया गया था कि ये किरदार शाहरुख की ही उम्र का होगा. फिर शाहरुख खान रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गए. वहां उन्होंने 'डंकी' के बारे में बात करते हुए कहा-

Embed

Embed

अब ETimes में सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया गया कि शाहरुख एक बार फिर आर्मी की वर्दी पहने दिखाई देने वाले हैं. 'फौजी', 'मैं हूं ना' और 'जब तक है जान' के बाद वो 'डंकी' में आर्मी ऑफिसर का रोल कर रहे हैं. और इसके लिए वो काफी एक्साइटेड हैं. 'डंकी' के अनाउंसमेंट वीडियो में शाहरुख ने जो कपड़े पहने हैं, उसे भी आर्मी से जोड़कर देखा जा रहा है. उस वीडियो में शाहरुख ने नीली पैंट और हरी टी-शर्ट पहनी है. साथ में केमोफ्लाज वाला बस्ता लटकाया है. आर्मी मैन जब ड्यूटी से दूर ट्रैवल या आराम कर रहे होते हैं, तो उनकी पोशाक भी कुछ ऐसी ही होती है.  

'डंकी' सोशल एंगल लिए हुए हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है. जिसमें राजू का ट्रेडमार्क इमोशनल पक्ष भी रहेगा. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू लीड रोल कर रही हैं. फिल्म में विकी कौशल का कैमियो होने की भी चर्चा है. 'डंकी' को शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटनेमेंट प्रोड्यूस कर रही है. ये फिल्म 23 दिसंबर, 2023 को थिएटर्स में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.  

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: तापसी पन्नू ने सुनाए शाहरुख खान और अनुराग कश्यप से जुड़े किस्से

Advertisement

Advertisement

()