The Lallantop
Advertisement

शाहरुख का 7 साल पुराना वीडियो वायरल, कहा था, "दो बड़ी फिल्में साथ नहीं रिलीज होनी चाहिए"

Dunki-Salaar क्लैश में दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर नुकसान तय है. इस बीच Shahrukh का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है. देखिए वो क्या कह रहे हैं.

Advertisement
pic
6 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 02:58 PM IST)
dunki salaar clash shahrukh khan old video viral
शाहरुख और प्रभास की फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shahrukh Khan की Dunki क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है. इसी समय Prabhas की Salaar भी रिलीज होनी है. इसे इंडस्ट्री के हाल-फिलहाल में हुए सबसे बड़े क्लैश के तौर पर देखा जा रहा है. दोनों बड़ी फिल्में हैं. दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर नुकसान तय है. इस बीच शाहरुख का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसमें वो कह रहे हैं कि दो बड़ी फिल्मों को एक ही दिन नहीं रिलीज होना चाहिए.

शाहरुख का ये वीडियो 2016 का है. Reddit नाम के प्लेटफॉर्म पर ये वीडियो आजकल वायरल है. शाहरुख ज़ी ईटीसी पर कोमल नाहटा के शो पर आए थे. यहां उनसे 'बाजीराव मस्तानी' और 'दिलवाले' के क्लैश के बारे में पूछा गया था. दोनों फिल्में 18 दिसंबर 2015 को रिलीज हुई थी. शाहरुख से पूछा गया कि 'बाजीराव मस्तानी' और 'दिलवाले' एक ही साथ रिलीज हुई थीं. इस पर खूब बवाल हुआ. कहा गया कि किसी एक फिल्म को आगे बढ़ा दिया जाना चाहिए. लेकिन दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुईं. शाहरुख को क्या लगता है कि वाकई एक दिन दो बड़ी फिल्मी रिलीज होनी चाहिए या नहीं. शाहरुख कहते हैं:

हां , बिल्कुल नहीं रिलीज होनी चाहिए. पर लॉजिक है यार इसमें एक. कोमल आप मुझसे ज़्यादा बिजनेस जानते हो. 200 फिल्में हैं, 54 हफ्ते हैं, तो चार फिल्में साथ में रिलीज होंगी ही होंगी. इसलिए अवॉइड करना पॉसिबल नहीं है. हर किसी को लगता है, एक डेट अच्छी होती है, हमारी बड़ी पिक्चर है. हमने महंगी फिल्म बनाई है, हमको इससे फायदा हो.

शाहरुख खान आगे कहते हैं:

अगर छुट्टी के दिन एक एक्स अमाउंट बनता है और दो बड़ी पिक्चरें उस दिन आती हैं, तो दोनों को आधा-आधा पैसा मिलेगा ही. हो सकता है कि ये किसी नॉन-हॉलीडे वाले दिन या नॉर्मल दिन पर भी आए, तो फिल्म लगभग उतनी ही कमाई करेगी. जब 2015 में ‘दिलवाले’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ आई, तो हम दोनों प्रोड्यूसर्स बिजी थे, हम समझ नहीं सके उस समय. एकाध दिन पहले हम मिले, तो हमने कहा ऐसा नहीं करना चाहिए था. लेकिन अब रात गई, बात गई.

ये भी पढ़ें: डंकी-सलार क्लैश के बीच शाहरुख का ये दांव प्रभास पर भारी पड़ेगा!

खैर ये 7 साल पुरानी बात हो गई है. अब 'डंकी' और 'सलार' का क्लैश होने वाला है. 4 नवंबर को ये खबर आई कि कि 'सलार' को 22 मार्च, 2024 को रिलीज़ किया जा सकता है. लेकिन सैकनिल्क के मुताबिक रिलीज डेट आगे नहीं बढ़ाई जा रही है. फिल्म 22 दिसंबर को ही रिलीज होगी. इसका ट्रेलर नवंबर एंड में या फिर दिसंबर के पहले सप्ताह में आने की बात कही जा रही है. चूंकि अब 'सलार' और 'डंकी' भिड़ेंगी, इसलिए बॉक्स-ऑफिस पर माहौल गरम होने वाला है. क्रिसमस वीक बॉक्स ऑफिस पर मचने वाले घमासान का गवाह बनेगा.

Advertisement

Advertisement

()