The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dune 3 Makers Pull a Clever Move That Could Spell Big Trouble for Avengers: Doomsday

'ड्यून 3' वालों ने 'एवेंजर्स: डूम्सडे' को पटकने के लिए तगड़ी चाल चल दी

18 दिसंबर को 'ड्यून 3' और 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के बीच साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश होने जा रहा है. पहला राउंड 'ड्यून 3' ने जीत ली. 'एवेंजर्स' वाले अब क्या करेंगे?

Advertisement
pic
9 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 04:47 PM IST)
timothee chalamet, dune 3, avengers doomsday, robert downey jr,
शाहरुख खान स्टारर 'किंग' भी 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

हर साल एक-न-एक मौका ऐसा जरूर आता है, जब दुनिया की दो बड़ी फिल्में आपस में टकराती हैं. 2026 में ऐसा 18 दिसंबर को होगा. उस दिन Avengers: Doomsday और Dune 3 के बीच क्लैश होने जा रहा है. Robert Downey Jr इस टक्कर को Dunesday नाम दे चुके हैं. दोनों बड़े बजट की फिल्में हैं. दोनों ही फ्रैंचाइज़ फिल्में हैं. दोनों ही हॉलीवुड के टॉप स्टार्स से लैस फिल्में हैं. इसलिए दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं. मगर इस बीच 'ड्यून 3' के मेकर्स ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे 'डूम्सडे' वाले खुद बैकफुट पर आ गए हैं.

18 दिसंबर आने में अभी 8 महीने का वक्त बाकी है. अमूमन मेकर्स इतनी बड़ी फिल्म के लिए भी रिलीज़ से महीने-दो महीने पहले ही अडवांस बुकिंग खोलते हैं. यहां क्रिस्ट्रोफ़र नोलन की 'द ऑडिसी' को अपवाद माना जा सकता है. जिसकी टिकटें साल भर पहले से बिकने लगी थीं. ख़ैर, ताज़ा खबर ये है कि 'ड्यून 3' वालों ने अभी से, यानी 8 महीने पहले ही फिल्म के IMAX 70mm वर्जन के टिकटों बिक्री शुरू कर दी है. 'ड्यून' फ्रैंचाइज़ की कमाई में IMAX स्क्रीन्स का बड़ा योगदान रहा है. इसलिए उन्होंने बग़ैर देरी किए अपनी पहली चाल चल दी है.

'ड्यून 3' के मेकर्स ने ओपनिंग वीकेंड के लिए अडवांस बुकिंग फिलहाल नॉर्थ अमेरिका और लंदन के 19 IMAX थिएटर्स में शुरू की है. खास बात ये है कि सारी टिकटें मिनटों में ही सोल्ड आउट हो गईं. ये बात मेकर्स ने खुद कन्फर्म किया. जल्द ही और भी टिकट्स अडवांस बुकिंग के लिए अवेलेबल होंगी. एक और इंट्रेस्टिंग फ़ैक्ट ये है कि बहुत से लोग, जिन्होंने अभी 'ड्यून 3' की टिकटें खरीद ली हैं, वो इसे रीसेल करने लगे हैं. फिल्म की डिमांड ही इतनी है कि eBay जैसी साइट्स पर इसे 100 डॉलर से लेकर 4500 डॉलर तक लिस्ट किया गया है. भारतीय रुपयों में 4500 डॉलर लगभग 4.17 लाख रुपये के बराबर होते हैं.

dune 3
‘ड्यून 3’ की टिकटें मिनटों में बिक गईं.

इस खबर ने मार्वल 'एवेंजर्स: डूम्सडे' वालों की पसीने छुड़ा दिए हैं. लोगों को उम्मीद थी कि दोनों में से कोई एक फिल्म अपनी रिलीज़ डेट बदल लेगी. मगर 'ड्यून 3' के मेकर्स ने अडवांस बुकिंग शुरू करके बता दिया कि वो टस-से-मस नहीं होने वाले. 'एवेंजर्स: एंडगेम' के बाद मार्वल की ज्यादातर फिल्में और सीरीज़ को लोगों से सुस्त रिस्पॉन्स मिला है. ऊपर से 'ड्यून 3' के IMAX पर रुमाल डालने से उन पर और प्रेशर आ गया है. अब उनके पास दो रास्ते हैं. अव्वल ये कि यदि वो 'डूम्सडे' 18 दिसंबर को रिलीज़ करना चाहते हैं, तो जल्द-से-जल्द उसकी अडवांस बुकिंग शुरू कर दें.

दूसरा ये कि वो नई रिलीज़ डेट तलाशें. 11 दिसंबर का स्लॉट पहले 'जुमानजी 4' के पास था. मगर वो फिल्म पोस्टपोन होकर अब 25 दिसंबर के लिए शेड्यूल होे गई है. ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मार्वल वालों को अपनी फिल्म 11 दिसंबर को रिलीज़ कर देनी चाहिए. हालांकि इन सब चर्चा के बीच इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' जैसी फिल्म के लिए लोग बड़ी संख्या में थिएटर्स पहुंचेंगे. चाहे वो किसी भी फॉर्मेट में रिलीज़ हो. 

वीडियो: शाहरुख़ खान की फिल्म 'किंग' सिनेमाघरों में किन फिल्मों से भिड़ेगी?

Advertisement

Advertisement

()