The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Don 3: Ranveer Singh agrees to return Rs 10 crore to Farhan Akhtar, promises stake in Pralay

'डॉन 3' विवाद में सीज़फायर: फ़रहान अख़्तर को 10 करोड़ के साथ 'प्रलय' में स्टेक्स भी देंगे रणवीर सिंह!

प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने तो दोनों पक्षों को कानूनी रास्ते जाने की सलाह दी थी. मगर रिपोर्ट्स हैं कि रणवीर सिंह ने फ़रहान की शर्त मंज़ूर कर ली है.

Advertisement
pic
22 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 22 अप्रैल 2026, 11:28 AM IST)
Farhan Akhtar, Ranveer Singh Don 3
'डॉन 3' को फ़रहान अख़्तर ही डायरेक्ट करने वाले थे. ये फिल्म 2023 में अनाउंस हुई थी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranveer Singh ने Farhan Akhtar की Don 3 छोड़ दी थी. शूट से ऐन पहले एग्जिट लेने के कारण फ़रहान की कंपनी Excel Entertainment की ये फिल्म बीच मंझधार में फंस गई. उन्होंने रणवीर से 40 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा. रणवीर ये रकम चुकाने के लिए तैयार नहीं थे. उनका कहना था कि जब उन्होंने मेकर्स से कोई रकम ली ही नहीं, तो देनदारी कैसी? बस यहीं पेच उलझ गए. फिर Producers Guild of India (PGI) ने इस मुद्दे में हस्तक्षेप किया. तब भी समझौता नहीं हो सका, तो PGI ने उन्हें कानून के रास्ते जाने की सलाह दी. मगर अब इस मामले में सीज़फायर की ख़बर आ रही है. रिपोर्ट्स हैं कि रणवीर सिंह ने रुपये लौटाने की शर्त मंज़ूर कर ली है. और साथ ही उनकी अगली फिल्म Pralay में स्टेक्स भी ऑफर किए हैं. फ्री प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने 10 करोड़ रुपये का साइनिंग अमाउंट लौटाने का फैसला लिया है. इस बारे में सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया,

“रणवीर ने बड़े ग्रेस के साथ अपना साइनिंग अमाउंट वापस करने पर सहमति दे दी है. जो करीब 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसके अलावा, एक्सेल एंटरटेनमेंट को मुआवज़ा देने के लिए उन्होंने अपनी अगली फिल्म प्रलय में उन्हें कुछ स्टेक्स देने पर भी सहमति जताई है. रणवीर ने इस मामले में बड़ी शालीनता और समझदारी दिखाते हुए ये फैसला लिया है. इससे पता लगता है कि वो इंडस्ट्री के फेयर प्लेयर हैं. और जैसे परी कथाओं में कहते हैं ना, अंत भला तो सब भला.”

फरवरी में वैरायटी इंडिया ने रिपोर्ट किया था कि रणवीर 'धुरंधर' के रिलीज़ से लगभग दो हफ्ते पहले तक फ़रहान से ‘डॉन 3’ के बारे में बातचीत कर रहे थे. 'धुरंधर' के प्रीमियर इवेंट में रणवीर और फरहान साथ नज़र आए थे. मगर फिर अचानक रणवीर ने खुद को अचानक इस फिल्म से अलग कर लिया. एक पहलू ये सामने आया कि रणवीर इस फिल्म की लिखाई से संतुष्ट नहीं थे. वहीं, एक नज़रिया ये भी रहा कि ‘धुरंधर’ के बाद अब वो अपनी फिल्मों की चॉइस को लेकर काफ़ी अहतियात बरत रहे हैं. हर क़दम कई पहलुओं पर लंबे सोच-विचार के बाद उठा रहे हैं. 

बहरहाल, ‘प्रलय’ में एक्सेल एंटरटेनमेंट का स्टेक कितना रहेगा, ये अभी सामने नहीं आया है. ऐसा इसलिए क्योंकि ‘प्रलय’ के बजट से लेकर शूटिंग शेड्यूल तक, अभी कुछ भी फाइनल नहीं हो सका है.   मगर रणवीर के इस फ़ैसले ने एक बड़ा कानूनी बखेड़ा होने से बचा लिया है. हालांकि अभी इस मामले में रणवीर या फ़रहान की तरफ़ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. रही बात रणवीर सिंह की ‘प्रल़य’ की, तो ये ज़ाम्बी एपॉक्लिप्स पर बेस्ड फिल्म है. और इसके साथ रणवीर सिंह इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर अपनी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. ‘प्रलय’ रणवीर सिंह के प्रोडक्शन हाउस मां कसम फिल्म्स का पहला प्रोजेक्ट है. इसे हंसल मेहता के बेटे जय मेहता डायरेक्ट करेंगे. 

वीडियो: 'डॉन 3' विवाद को आमिर और ऋतिक रोशन मिलकर सुलझाएंगे!

Advertisement

Advertisement

()