The Lallantop
Advertisement

'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ की सफाई- 'लोगों ने गलत समझा, मैंने एक्टिंग नहीं छोड़ी'

पिछले दिनों छपे एक इंटरव्यू में 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ के हवाले से लिखा गया था कि अब वो और एक्टिंग नहीं करना चाहतीं.

Advertisement
dipika kakar,
'ससुराल सिमर का' के एक सीन में दीपिका कक्कड़.
pic
श्वेतांक
31 मई 2023 (Updated: 31 मई 2023, 03:54 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पिछले दिनों खबर आई कि Sasural Simar Ka फेम Dipika Kakar ने एक्टिंग से रिटायरमेंट ले ली है. खबरों में दीपिका के हवाले लिखा गया कि अब वो एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं. वो आगे की ज़िंदगी एक मां और हाउसवाइफ के तौर पर जीना चाहती हैं. एंजॉय करना चाहती हैं. अब दीपिका ने खुद इसका खंडन कर दिया है. उनका कहना है कि उनके कहे को गलत समझ लिया गया. उन्होंने ये कहा था कि अगले कुछ दिनों तक एक्टिंग नहीं करेंगी.

टेलीचक्कर नाम के पोर्टल में दीपिका कक्कड़ का इंटरव्यू छपा. इसमें दीपिका के हवाले से लिखा गया-  

''मैं प्रेग्नेंसी वाला ये फेज़ एंजॉय कर रही हूं. अलग लेवल का एक्साइटमेंट है. मैंने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. लगातार 10-15 साल तक काम करना जारी रखा. जैसे मेरी प्रेग्नेंसी वाली जर्नी शुरू हुई, मैंने शोएब को बोल दिया कि अब मैं एक्टिंग नहीं करना चाहती. मैं ये पेशा छोड़ना चाहती हूं. मेरा हो गया. मुझे और काम नहीं करना है. मैं अपनी आगे की ज़िंदगी एक मां और एक हाउसवाइफ के तौर पर जीना चाहती हूं.''

अब दीपिका ने इस बाबत ETimes से बात की है. उन्होंने इस पूरे वाकये पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा-

''लोगों ने मेरे पिछले इंटरव्यू में कही गई बात को गलत समझ लिया. मैंने एक्टिंग नहीं छोड़ी है. इसलिए मैं बस ये क्लैरिफाई करना चाहती हूं कि ऐसा कुछ नहीं है.'' 

उन्होंने इसी इंटरव्यू में विस्तार से बात करते हुए बताया कि उनके पिछले इंटरव्यू में कही गई बात का क्या मतलब था. दीपिका कक्कड़ कहती हैं-

‘’मेरी हमेशा से हाउसवाइफ वाली ज़िंदगी जीने की इच्छा रही है. शोएब ऑफिस जाएं. मैं उनके लिए लंच बनाऊं. घर की देखभाल करूं. मगर इसका मतलब ये नहीं है कि मैं आगे कभी काम नहीं करूंगी. शायद मैं अगले चार-पांच साल तक काम न करूं. या अगर उससे जल्दी मुझे कुछ अच्छा ऑफर होता है, तो मैं ज़रूर करूंगी. मैं अपने अगले कुछ साल अपने बच्चे को देना चाहती हूं. ये सब मैं तब बता पाऊंगी, जब मेरा बेबी पैदा हो जाएगा.''

दीपिका ने 2018 में 'ससुराल सिमर का' के को-स्टार शोएब इब्राहिम से शादी की थी. इसी साल जनवरी में उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि वो मां बनने जा रही हैं. फिर खबर आई कि वो एक्टिंग ही छोड़ रही हैं. मगर अब साफ हो चुका है कि दीपिका कक्कड़ ने एक्टिंग से रिटायरमेंट नहीं बल्कि कुछ दिनों का ब्रेक लिया है. दीपिका आखिरी बार स्टार प्लस के शो 'कहां हम कहां तुम' में नज़र आई थीं.

वीडियो: क्राइम पेट्रोल के इस एपिसोड को लेकर सोनी टीवी हो रहा है ट्रोल, वीडियो हटाकर मांगी माफ़ी

Advertisement

Advertisement

()