कॉन्सर्ट में दिलजीत पर फोन फेंका, बदले में उन्होंने जो किया, सुनकर मज़ा आ जाएगा
Diljit Dosanjh ने फोन फेंकने वाले को अपनी जैकेट गिफ्ट कर दी!
.webp?width=210)
Diljit Dosanjh और उनका इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट Dil-Luminati Tour सुर्खियों में बना हुआ है. किसी को इस कॉन्सर्ट की टिकट दो गुने-तीन गुने दामों में मिलीं तो किसी ने इसे ब्लैक में खरीदा. दिलजीत के ऐसे ही एक कॉन्सर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है. जहां लाइव परफॉर्मेंस के बीच उन पर किसी ने मोबाइल फेंक दिया.
हाल ही में दिलजीत ने पेरिस में एक कॉन्सर्ट किया था. इसी बीच उनकी लाइव परफॉर्मेंस के चलते भीड़ से उनके ऊपर किसी ने फोन फेंका. कमाल की बात ये है कि दिलजीत इस घटना के बाद विचलित नहीं हुए, ना ही गुस्सा हुए. उन्होंने कहा,
''अपने फोन का ध्यान रखो पाजी. इस मोमेंट को बर्बाद मत करो. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं भाई लेकिन इसके पीछे आप अपना फोन क्यों तोड़ रहे हैं.''
फिर इसके बाद दिलजीत ने फिर से अपनी परफॉर्मेंस शुरू कर दी. बाद में उन्होंने उस फोन फेंकने वाले बंदे को अपनी जैकेट गिफ्ट की और उनसे रिक्वेस्ट किया कि वो आगे से कभी ऐसी हरकतें ना करें. उन्होंने उस शख्स से कहा,
''ऐसी हरकत करने से सिर्फ आपका फोन इफेक्टेड होगा. मुझे कुछ भी नहीं होगा तो प्लीज़ ऐसा ना करें.''
दिलजीत का ये वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. दिलजीत ने जितनी आराम से इस सिचुएशन को डील किया और बिना किसी तरह की अड़चनों के शो को कंटीन्यू रखा वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. हालांकि कुछ लोग दिलजीत से इस बात पर नाराज़ हैं कि उन्होंने फोन फेंकने वाले शख्स को अपनी जैकेट क्यों गिफ्ट कर दी. लोगों का कहना था कि गलत करने वालों को इस तरह का गिफ्ट क्यों दिया जा रहा है.
ख़ैर, दिलजीत के उस टूर की बात कर लेते हैं जिसकी सबसे ज़्यादा चर्चा है. दिल-लुमिनाटी टूर के तहत दिलजीत भारत के 10 शहरों में जाएंगे. इन 10 शहरों के लिए टिकट्स बिक चुके हैं. हालांकि ये टिकट्स बहुत भारी दामों पर बिके हैं. दिल्ली में इस कॉन्सर्ट की सिर्फ दो कैटेगरी की टिकटें बिक रही थीं. इसकी टिकट 12,999 और 19,999 रुपये की बिक रही थीं. ये टिकटें भी मिनटों में हवा हो गईं.
वैसे सोशल मीडिया पर कई ऐसे मामले आए हैं जिनमें लोगों ने शिकायत की है कि कॉन्सर्ट की टिकटें ब्लैक में बिके. लोग बल्क में इन टिकट्स को खरीद कर दोगुने-तीन गुने दामों पर बेच रहे हैं. जो टिकट 12,999 या 19,999 के थे, वो 30 से 35 हज़ार के बिक रहे हैं. लोग ये तक कह रहे हैं कि इन टिकटों को बेचकर वो निफ्टी और सेंसेक्स से ज़्यादा रिटर्न ले रहे हैं.
दो महीने लंबे शेड्यूल में दिलजीत भारत के 10 शहरों में जाएंगे. इसके बीच 09 नवंबर को उनका टूर अबु धाबी में भी होगा. जहां वो इसी कॉन्सर्ट के अंडर परफॉर्म करेंगे.
वीडियो: दिलजीत को Dil-Luminati Tour के लिए लीगल नोटिस, टिकटों में हेरफेर का आरोप

