The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Diljit Dosanjh Dropped from Border 2 Amid Sardaar Ji 3 Hania Aamir Controversy

हानिया आमिर वाले विवाद के बाद दिलजीत को 'बॉर्डर 2' से निकाल दिया?

रिपोर्ट्स हैं कि दिलजीत दोसांझ की जगह 'बॉर्डर 2' में दूसरे पंजाबी सुपरस्टार को लिया जाएगा.

Advertisement
diljit dosanjh, hania aamir, sunny deol, varun dhawan, ammy virk,
दिलजीत का विरोध करने वालों में सबसे बड़ा नाम FWICE का रहा है.
pic
शुभांजल
27 जून 2025 (पब्लिश्ड: 07:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Sardaar Ji 3 में Hania Aamir की कास्टिंग की वजह से Diljit Dosanjh विवादों में फंस गए हैं. फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर्स की कास्टिंग पर पहले उनका विरोध हुआ. फिर उन्हें बैन करने की मांग उठी. और पिछले दो दिन से उन्हें Border 2 से भी बाहर करने की मांग उठने लगी थी. अब खबर है कि दिलजीत के हालिया विवाद को देखते हुए ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स ने उन्हें इस फिल्म से बाहर कर दिया है. उनकी जगह Ammy Virk को इस प्रोजेक्ट में कास्ट किया जा सकता है.

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से लिखा,

Image embed

Image embed

हालांकि इस पर मेकर्स की तरफ से कोई कमेंट नहीं आया है. मगर रिपोर्ट है कि मेकर्स दिलजीत से नाखुश हैं. इसलिए उनकी जगह एमी विर्क को फिल्म में लिया जाएगा. मगर एमी ने मेकर्स की तरफ से ऐसी कोई कॉल आने की बात से साफ इन्कार कर दिया है. बता दें कि इस विवाद की शुरुआत पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुई थी. तब देश में सभी पाकिस्तानी एक्टर्स पर पाबंदी लगा दी गई थी. इसका असर 'सरदार जी 3' पर भी पड़ा. इस फिल्म में पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट किया गया था, जिस पर खूब बवाल मचा. हालांकि शुरुआती विवाद के बाद ये अनुमान लगाया गया कि मेकर्स ने हानिया को इस फिल्म से अलग कर दिया होगा. मगर कुछ दिन पहले दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर पोस्ट कर दिया. लीड रोल में हानिया को देखकर लोग नाराज़ हुए. उन्होंने दिलजीत को गद्दार तक कहना शुरू कर दिया. इसलिए मेकर्स ने इसे भारत में रिलीज करने के अपने फैसले को ही टाल दिया. उन्होंने 27 जून को इसे विदेशी ऑडियंस के लिए रिलीज कर दिया है.

दिलजीत का विरोध करने वालों में सबसे बड़ा नाम फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) का रहा. इस यूनियन ने तो उनके खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है. पहले उन्होंने दिलजीत को इंडस्ट्री में पूरी तरह से बैन करने की मांग की. फिर कहा कि उनके पासपोर्ट को भी रद्द कर देना चाहिए. इसके बाद उन्होंने भूषण कुमार और सनी देओल को लेटर लिखकर दिलजीत को 'बॉर्डर 2' से बाहर करने की रिक्वेस्ट की. और जब ये भी कम पड़ा, तो देश के होम मिनिस्टर अमित शाह और डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह को भी एक-एक पत्र लिख दिया. इसमें उन्होंने नेशनल डिफेंस अकेडमी (NDA) में हो रही 'बॉर्डर 2' की शूटिंग को पूरी तरह से रोके जाने की भी अपील की. 

वीडियो: 'देशों के बीच लड़ाई...', हानिया आमिर की कन्ट्रोवर्सी पर दिलजीत का पहला रिएक्शन

Advertisement

Advertisement

()