विजय देवरकोंडा की खिंचाई की, उन्होंने वीडियो ही डिलीट करवा दिया!
लोग इस हरकत पर विजय को ट्रोल कर उन्हें इनसिक्योर कह रहे हैं.

मई 2025 में Vijay Deverakonda ने हॉलीवुड एक्टर Brad Pitt के बारे में एक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि ब्रैड पिट उनसे 100 गुना ज्यादा फीस लेते हैं. और ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि वो अंग्रेज़ी फिल्मों में काम करते हैं. ये कहते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया. इस बयान पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया. Farhan Balaporia नाम के कॉन्टेंट क्रिएटर ने भी विजय के इस बयान पर एक वीडियो बनाया था. फरहान के मुताबिक 3 सितंबर को उनका ये वीडियो इंटरनेट से हट गया. इस पर रिएक्ट करते हुए फरहान ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पूरा माजरा बताया. हालांकि उन्होंने विजय का नाम नहीं लिया, मगर कहा कि सुननेवाले समझ जाएंगे. फरहान ने विजय की फिल्म Liger का जिक्र करते हुए कहा,
इस नए वीडियो में फरहान ने ये भी कहा कि अगर उन्होंने वो वीडियो दोबारा अपलोड किया, तब विजय उसे दोबारा हटवा देंगे. इस बारे में फरहान ने कहा,
अपने इस वीडियो के कैप्शन में फरहान ने लिखा,
फरहान के इस वीडियो पर लोगों ने रिएक्ट भी किया. एक यूज़र ने लिखा,
एक और यूज़र ने लिखा,
बहरहाल विजय देवरकोंडा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘डियर कॉमरेड’ उनकी सबसे सफल फिल्मों में से एक हैं. हाल ही में वो ‘किंगडम’ में नज़र आए थे. आने वाले समय में वो राहुल सांकृत्यन की एक फिल्म में दिखेंगे. इसमें उनके साथ रश्मिका मंदन्ना को कास्ट किया गया है.
वीडियो: 'लाइगर' के पिटने पर विजय देवरकोंडा ने डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की नई फिल्म 'JGM' शुरू कर के कैंसिल कर दी!

.webp?width=60)

