The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Did Ranveer Singh just use the same line for Deepika Padukone and Anushka Sharma in Koffee With Karan

क्या रणवीर सिंह ने दीपिका और अनुष्का के लिए एक ही लाइन उठाकर चिपका दी?

'कॉफी विद करण' का आठवां सीज़न शुरू हुआ है. पहला एपिसोड आया और बवाल शुरू हो गया. लोग रणवीर सिंह का पुराना वीडियो खोज लाए और कहने लगे कि उन्होंने अपनी ही लाइन कॉपी-पेस्ट कर डाली.

Advertisement
pic
27 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 01:19 PM IST)
koffee with karan 8 ranveer singh
'कॉफी विद करण' का आठवां सीज़न 26 अक्टूबर से शुरू हुआ है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Koffee With Karan 8 का पहला एपिसोड आया और तमाम गलत वजहों से चर्चा में है. लोग दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की निर्मम ट्रोलिंग कर रहे हैं. इसी क्रम में रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो निकाल लाए. ये ‘कॉफी विद करण’ के ही पुराने सीज़न से है. यहां रणवीर अनुष्का से अपनी पहली मुलाकात बयां कर रहे हैं. हालिया एपिसोड में करण ने उनसे दीपिका से पहली मुलाकात के बारे में पूछा. मसला ये है कि रणवीर ने दोनों जगह एक लाइन चिपका दी. इंटरनेट के दौर में लोग राष्ट्रगान से बनने वाले फिल्मी गाने पकड़ लाते हैं. फिर ये तो रडार से कैसे ही छूटता.     

करण जौहर ने रणवीर और दीपिका की मुलाकात के बारे में पूछा. रणवीर ने बताया कि दोनों ‘रामलीला’ की तैयारी के दौरान मिले थे. आगे वो कहते हैं,

‘रामलीला’ मुझे और करीना कपूर को लेकर बनाई जानी थी. सेट तैयार था. शूटिंग शुरू होने से एक हफ्ते पहले करीना को किसी वजह से फिल्म छोड़नी पड़ी. हम अब सोच रहे हैं कि किसे कास्ट किया जाए. उसी दौरान ‘कॉकटेल’ भी आई थी. मैं दीपिका की टीम में था क्योंकि मैंने ‘कॉकटेल’ देखी थी. दीपिका को कास्ट कर लिया गया. मैं संजय लीला भंसाली से दीपिका से पहले मिलने वाला था. मैं टेबल पर बैठा था. दायें हाथ पर भारी सा दरवाज़ा था. वो समुद्र किनारे रहते हैं. भारी से दरवाज़े खुले और समुद्र से एक हवा का झोंका बहता हुआ आया और वो (दीपिका) सफेद चिकनकारी में सामने थीं. एकदम सादगी की मूरत की तरह. 

अब पीछे चलते हैं. ‘कॉफी विद करण’ के तीसरे सीज़न का 16वां एपिसोड. रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा काउच पर बैठे हैं. करण ने दोनों से एक-दूसरे की पहली मुलाकात का वाकया पूछा. रणवीर ने बताया,

मैंने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ देखी और मैं अनुष्का को देखकर पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गया था. मैं एक मॉडल के साथ था. हम डिनर पर गए और मैं सिर्फ अनुष्का के बारे में ही बात किए जा रहा था. ‘बैंड बाजा बारात’ का ऑडिशन प्रोसेस चल रहा था. मनीष शर्मा (डायरेक्टर) ने कहा कि तुम अनुष्का शर्मा के साथ रीडिंग करोगे. वो मुझे YRF की चौथे फ्लोर पर ले गए. मैं वहां पहुंचा और दरवाज़ा बहुत भारी था. वो भारी दरवाज़ा खुलता है और उसकी वजह से मेरे चेहरे पर हवा आकर लगती है. मेरे सामने अनुष्का शर्मा बैठी हैं. 

लोगों ने इन दोनों एपिसोड से हवा वाला हिस्सा उठा लिया. कैसे किसी को-स्टार से पहली बार मिलने पर भारी दरवाज़ा होता है और हवा बहने लगती है. एक यूज़र ने रणवीर पर तंज कसते हुए लिखा कि वो इस पीढ़ी के सबसे महान वॉटपैड राइटर हैं. एक यूज़र ने लिखा कि लोग इन सेलेब्रिटीज़ की लाइफ से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं लेकिन उनकी लाइफ खोखली है. किसी ने लिखा कि एक ही स्क्रिप्ट बार-बार इस्तेमाल कर रहे हो, कम-से-कम उसे बदल तो लेते. इस पूरे मामले का एक दूसरा पक्ष भी है. उसके मुताबिक ये शो की पॉपुलैरिटी के लिए किया गया. अगर ऐसा ही था तो मेकर्स का स्टंट काम कर गया क्योंकि सोशल मीडिया पर हर दूसरा इंसान अभी ‘कॉफी विद करण’ की ही बात कर रहा है.      

वीडियो: कॉफी विद करण के वो 10 पल जब दर्शकों को शरम आ गई

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()