The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Did Rajamouli Varanasi Struggle to Pull Audience at the Mexico Event?

राजामौली की 'वाराणसी' को मेक्सिको में नहीं मिले दर्शक, पूरा थियेटर खाली रह गया?

इंटरनेट पर 'वाराणसी' से जुड़ी तस्वीर वायरल हुई, जहां हॉल की ज्यादातर कुर्सियां खाली नज़र आ रही हैं.

Advertisement
pic
27 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 27 अप्रैल 2026, 11:54 AM IST)
mahesh babu, varanasi,
'वाराणसी' 07 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

SS Rajamouli अपनी अपकमिंग मूवी Varanasi को ग्लोबल स्केल पर ले जाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं. इस सिलसिले में उन्होंने मेक्सिको के सिनेमा कॉन CCXP में फिल्म से जुड़ा एक इवेंट रखा था. ये इंटरनेशनल स्टेज पर मूवी का पहला प्रमोशनल इवेंट था. इसलिए लोगों के मन में इसे लेकर एक्साइमेंट थी. खासकर ये जानने के लिए कि इस प्रोजेक्ट को विदेशी ऑडियंस से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. ज़ाहिर है कि राजामौली ने लोगों से काफी उम्मीदें रखी होंगी. मगर इंटरनेट पर दावा किया जा रहा कि मेक्सिको में इस फिल्म का मामला ठंडा पड़ गया. अपनी बात साबित करने के लिए उन्होंने खाली कुर्सियों की तस्वीरें भी साझा की हैं.

CCXP को कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस भी कहा जाता है. ये एक ग्लोबल पॉप कल्चर इवेंट है, जहां देश-दुनिया की बड़ी फिल्में प्रमोट की जाती हैं. मेक्सिको वाले कार्यक्रम में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून 3' भी आई हुई थीं. साथ ही 'वाराणसी' भी इसका हिस्सा रही. इस फिल्म की तरफ से राजामौली के बेटे और प्रोड्यूसर SS कार्तिकेय इवेंट में मौजूद थे. वहीं राजामौली खुद वीडियो मैसेज के जरिए जुड़े थे. इस दौरान उन्होंने 'वाराणसी' के कुछ अनदेखे फुटेज और बिहाइंड द सीन्स की स्क्रीनिंग की. बताया जा रहा है कि उनमें कुछ ऐसे विजुअल्स थे, जिन्हें महीनों पहले हैदराबाद वाले टाइटल अनाउंसमेंट इवेंट के दौरान भी नहीं दिखाया गया था.

मगर फिर इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल हो गई. हुआ ये कि एक मेक्सिकन दर्शक ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम से जुड़ी एक स्टोरी डाली थी. उसमें बड़ी स्क्रीन पर कार्तिकेय नज़र आ रहे थे. मगर लोगों ने नोटिस किया कि सामने की ज्यादातर सीट्स खाली हैं. फोटो में लोग केवल शुरुआती लाइन में ही बैठे दिखाई दे रहे थे. इस बात ने इंटरनेट पर तूल पकड़ ली. कुछ लोगों ने तंज कसा कि राजामौली अपनी मूवी को ग्लोबल स्केल की बता रहे, मगर वो एक हॉल तक भरने में नाकाम रहे हैं. वो भी तब, जब जेम्स कैमरन जैसे डायरेक्टर भी इसे शाउटआउट दे चुके हैं. वहीं दूसरी तरफ, काफी लोगों ने इसे विदेशियों की भारत के प्रति ईर्ष्या करार दिया.  

varansi
‘वाराणसी’ इवेंट के दौरान ज्यादातर कुर्सियां खाली नज़र आ रही हैं.

मगर इससे पहले कि मामला और बिगड़ता, एक तीसरा पक्ष भी सामने आ गया. उसने मेकर्स का पक्ष लेते हुए बताया कि ये तस्वीर है तो असली, मगर रियल इवेंट के दौरान की नहीं. इसे तब खींचा गया था, जब फिल्म के विजुअल्स का ट्रायल रन लिया जा रहा था. इसके जरिए 'वाराणसी' की टीम स्क्रीन और प्रेजेंटेशन फ़्लो चेक कर रही थी. उन्होंने ऐसा हैदराबाद में हुए कार्यक्रम के दौरान भी किया था. मगर तब फिल्म के टीज़र को चलाने में काफी दिक्कतें आई थीं. इसलिए वो इंटरनेशनल लेवल पर वैसी समस्या से बचने के लिए प्रॉपर ट्रायल ले रहे थे और इसी कारण वहां केवल फिल्म से जुड़े लोग मौजूद थे. मगर फिर किसी ने उसकी तस्वीर खींची और उसे गलत नैरेटिव के साथ इंटरनेट पर वायरल कर दिया.

वीडियो: राजामौली ने 'रामायण' को मायथोलॉजी बताया, लोगों ने किया ट्रोल

Advertisement

Advertisement

()