The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Did Nayanthara really threaten fan to break his phone during temple visit

क्या साउथ सुपरस्टार नयनतारा ने सच में फैन को फोन तोड़ने की धमकी दी?

नयनतारा और उनके पति विगनेश मंदिर दर्शन करने गए थे. वहां उन्हें भीड़ ने घेर लिया.

Advertisement
pic
9 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 9 अप्रैल 2023, 08:11 PM IST)
lady superstar nayanthara viral video
पुलिस ने बेकाबू भीड़ को कंट्रोल करने की भी कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए. फोटो - ट्विटर
Quick AI Highlights
Click here to view more

South Superstar Nayanthara का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो एक शख्स को धमकाते हुए दिख रही हैं. उसका फोन तोड़ने की बात कर रही हैं. इस पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है. साउथ के स्टार्स को टाइटल देने का चलन है. जैसे रजनीकांत को थलाईवा कहा जाता है. उसी तरह नयनतारा को लेडी सुपरस्टार कहते हैं. ट्रोल करने वाली जनता कह रही है कि वो इस टाइटल की हकदार नहीं. समांथा प्रभु, कीर्ति सुरेश और तृषा कृष्णन जैसी एक्ट्रेसेज़ के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. जहां ये एक्ट्रेसेज़ अपने फैन्स को प्यार से ट्रीट करती दिख रही हैं. 

ऐसे में नयनतारा को सोशल मीडिया पर किसी विलेन की तरह प्रोजेक्ट किया जा रहा है. मगर उनके इस रिएक्शन के पीछे कुछ और कहानी है. हुआ ये कि हाल ही में नयनतारा और उनके पति विगनेश कामाक्षी अम्मा मंदिर दर्शन करने के लिए गए. उनके वहां पहुंचने के चंद मिनटों के अंदर वहां फैन्स का जमावड़ा लग गया. बताया जा रहा है कि वो लोग ठीक तरह से दर्शन भी नहीं कर पाए. भीड़ बढ़ती ही गई. ऊपर से नयनतारा को बगल में एक छोटे मंदिर में भी दर्शन करने थे. किसी तरह भीड़ में से वो उस मंदिर तक पहुंची. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदिर की एन्ट्रेंस पर एक फैन शोर मचा रहा था. ये शख्स अपने फोन से उन्हें रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था. 

नयनतारा ने तब गुस्से में उस शख्स को धमकाया. कहा कि वो अपना फोन वापस रख ले वरना वो उसे तोड़ देंगी. इस हिस्से की क्लिप के आधार पर उनकी छवि पेंट की जा रही है. बता दें कि नयनतारा की तरफ से इस मसले पर कोई कमेंट नहीं आया है. वर्क फ्रंट की बात करें तो रिसेंटली उनकी नई फिल्म अनाउंस हुई है. ‘लेडी सुपरस्टार 75’ के नाम से बन रही इस फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है. इसके अलावा वो शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू भी करने जा रही हैं.                 
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: नयनतारा और विग्नेश सिवान ने ऐसा क्या किया जो नेटफ्लिक्स ने उनके साथ करोड़ों की डील तोड़ दी?

Advertisement

Advertisement

()