The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Did Kartik Aaryan really hiked his fees after the success of Bhool Bhulaiya 2

'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन की फीस 40 करोड़ रुपए!

कार्तिक ने कहा है कि अगर उनकी पिछली फिल्म की सफलता की वजह से नई फिल्म पूरी होने से पहले बिक जाती है, तो फीस बढ़ाने में कोई हर्ज नहीं है.

Advertisement
pic
1 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 1 अगस्त 2022, 04:41 PM IST)
Kartik-aaryan-bhool-bhulaiya
फिल्म 'भूल भुलैया 2' के एक सीन में कार्तिक आर्यन.
Quick AI Highlights
Click here to view more

देश-दुनिया की तमाम फिल्मी खबरों का वन स्टॉप डेस्टिनेशन. द सिनेमा शो. आइए आज की खबरों पर बात करें-

1. नितेश तिवारी-वरुण धवन की बवाल की शूटिंग पूरी

नितेश तिवारी डायरेक्टेड फिल्म 'बवाल' की शूटिंग पूरी हो गई है. इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर लीड रोल्स कर रहे हैं. साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी 'बवाल' 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

2. 'एक विलन रिटर्न्स' ने बुरे रिव्यू के बावजूद पीटे पैसे

'एक विलन रिटर्न्स' को अच्छे रिव्यूज़ नहीं मिले. बावजूद इसके फिल्म बढ़िया पैसे कमा रही है. 7.05 करोड़ रुपए की ओपनिंग लेने वाली मोहित सूरी की इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 23.54 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है.

3. बॉबी देओल ने मां के साथ फोटो शेयर की, इंटरनेट बौड़ाया

बॉबी देओल की मां का नाम है प्रकाश कौर. फिल्म फैमिली का हिस्सा होने के बावजूद वो लाइमलाइट से दूर रहती हैं. ऐसे में कुछ दिन पहले बॉबी देओल ने उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. उसके बाद से इंटरनेट प्रकाश कौर की सादगी का कायल हुआ जा रहा है.

4. रणबीर-श्रद्धा की फिल्म सेट पर लगी आग में गई एक की जान

लव रंजन की अनाम फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर काम कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग के लिए अंधेरी के चित्रकूट ग्राउंड में एक सेट बना हुआ था. शनिवार को उस सेट पर आग लग गई. इस घटना में 32 साल के मनीष देवशी नाम के एक शख्स की जान चली गई.

5. राजामौली ने बताया RRR को लेकर नेटफ्लिक्स से हैं नाराज़

SS राजामौली ने हालिया  मीडिया इंटरैक्शन में बताया कि वो नेटफ्लिक्स से नाराज़ हैं. क्योंकि नेटफ्लिक्स ने RRR के सिर्फ हिंदी वर्ज़न को अपने प्लैटफॉर्म पर रिलीज़ किया. फिल्म के बाकी वर्ज़न ज़ी5 और डिज़्नी+हॉटस्टार पर देखे जा सकते हैं.

6. 'भूल भुलैया 2' के बाद कार्तिक ने अपनी फीस 40 करोड़ कर दी!

कुछ समय से मार्केट में चर्चा चल रही है कि 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ा दी है. खबरों में उनकी मार्केट फीस 40 करोड़ रुपए बताई जा रही है. इस पर बात करते हुए कार्तिक ने कहा है कि अगर उनकी पिछली फिल्म की सफलता की वजह से नई फिल्म पूरी होने से पहले बिक जाती है, तो फीस बढ़ाने में कोई हर्ज नहीं है. बकौल कार्तिक, किसी की फीस की वजह से फिल्म पर प्रेशर नहीं बढ़ना चाहिए. यानी कार्तिक ने इस बात से इन्कार नहीं किया कि वो प्रति फिल्म 40 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं. 

फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के एक सीन में कार्तिक आर्यन. 

 7. 'अंगमली डायरीज़' फेम एक्टर सरत चंद्रन का हुआ निधन

'अंगमली डायरीज़' फेम एक्टर सरत चंद्रन का निधन हो गया. 29 जुलाई को सरत की बॉडी उनके केरल वाले घर में पाई गई. वो 37 साल के थे. इसे सुसाइड केस बताया जा रहा है क्योंकि अधिकारियों को धटनास्थल से एक नोट मिला है.  

Advertisement

Advertisement

()