The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Did Fallout Between Aditya Dhar, Ranveer Singh and the Makers Put Dhurandhar 3 on Hold?

'धुरंधर' प्रमोट करने के लिए पैसे नहीं दिए, रणवीर-आदित्य को 'बेवकूफ' कहा, इसलिए नहीं बनेगी 'धुरंधर 3'!

दावा किया जा रहा कि रणवीर सिंह ने 'धुरंधर 3' के लिए 100 करोड़ और आदित्य धर ने 75 करोड़ रुपए की फीस मांगी है.

Advertisement
pic
13 मई 2026 (अपडेटेड: 13 मई 2026, 03:25 PM IST)
aditya dhar, ranveer singh, dhurandhar 2, dhurandhar 3,
'धुरंधर 2' भारतीय सिनेमा इतिहास की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Dhurandhar 2 की अडवांस बुकिंग के दौरान ही इसका थर्ड पार्ट बनाने की मांग उठी थी. ये मांग फिल्म प्रोड्यूस कर रही जियो स्टूडियोज़ ने रखी थी. Aditya Dhar के पास Dhurandhar 3 को लेकर एक आइडिया भी था. मगर तब उन्होंने इस फिल्म पर अपनी कोई कमिटमेंट नहीं दी. इसके लिए उनके पुराने एक्सपीरियंस जिम्मेदार हैं. दावा किया जा रहा कि पहले दो पार्ट्स की मेकिंग के दौरान आदित्य - Ranveer Singh और फिल्म की प्रोड्यूसर Jyoti Deshpande में अनबन हो गई थी.

ज्योति, जियो स्टूडियोज़ की हेड हैं. इंटरनेट पर खबर चल रही कि वो पहले दो पार्ट्स की सक्सेस को लेकर काफी डाउट में थीं. पूरे प्रोजेक्ट का बजट करीब 300 करोड़ रुपये था. मगर ज्योति ने फिल्म को इतने पैसे देने से मना कर दिया. आरोप है कि इसका सब्जेक्ट और बजट देखकर उन्होंने रणवीर और आदित्य को 'बेवकूफ' कहा था. यही नहीं, उन्होंने फिल्म की फंडिंग भी रोक दी. ऐसे में आदित्य और रणवीर ने प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च किए. ऐसी रिपोर्ट्स पहले भी मार्केट में चल चुकी हैं.

बताया जा रहा कि जब ये मूवी बनकर तैयार हो गई, ज्योति ने उसे तब भी सपोर्ट नहीं किया था. फिल्म की लेंथ और सब्जेक्ट को देख उन्होंने इसे प्रमोट करने से ही मना कर दिया. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लग रहा था कि ये फिल्म बुरी तरह पिट जाएगी. इस कारण उन्होंने हड़बड़ी में नेटफ्लिक्स को फर्स्ट पार्ट के डिजिटल राइट्स बेच दिए. वो भी उम्मीद से कहीं कम दाम में. बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नेटफ्लिक्स ने इसके लिए 87 से 90 करोड़ रुपये दिए थे. आदित्य ने तब इसका सेकेंड पार्ट बेचने नहीं दिया. वरना दोनों मूवीज़ मात्र 175 करोड़ में निपट जातीं.

हालांकि पहले पार्ट की रिलीज़ के बाद पूरा गेम बदल गया. लोगों ने इसे इतना पसंद किया कि ये महीनों तक सिनेमाघरों में लगी रही. फिल्म की जो लंबाई इसकी कमजोरी मानी जा रही थी, वो इसकी सबसे बड़ी खासियत बन गई. खासकर तब, जब अकेले इसके सेकेंड पार्ट के लिए ही जियो हॉटस्टार ने 150 करोड़ रुपये दे दिए. पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ और दूसरे ने लगभग 1800 करोड़ रुपये कमा लिए. यानी 300 करोड़ रुपये की बजट में बनी इस फिल्म ने केवल सिनेमाघरों से ही 3100 करोड़ छाप दिए. ऐसे में आम लोगों के अलावा ज्योति देशपांडे का भी सुर बदला. फिल्म की सक्सेस को देख उन्होंने आदित्य से इसका थर्ड पार्ट बनाने की डिमांड रख दी.

मगर यहां से चीजें इतनी आसान नहीं. दावा किया जा रहा कि रणवीर ने पिछले दोनों पार्ट्स के लिए 50 करोड़ रुपये की फीस ली थी. मगर 'धुरंधर 3' के लिए उन्होंने 100 करोड़ रुपये मांगे हैं. दूसरी तरफ़ आदित्य ने भी जियो स्टूडियोज़ से 75 करोड़ की डिमांड रखी है. इस कारण ज्योति देशपांडे ने 'धुरंधर 3' को बतौर फुल फ्लेजेड फिल्म लाने का विचार टाल दिया है. 

हालांकि पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि 'धुरंधर' की कहानी अभी पूरी नहीं हुई. साल के अंत में लोगों को एक बड़ा सरप्राइज़ मिल सकता है. मगर ज़्यादा आसार यही हैं कि 'धुरंधर 3' नाम से कोई अलग कहानी नहीं दिखाई जाएगी. बल्कि अगले एसेट में पिछले दोनों पार्ट्स की मेकिंग, अनदेखे फुटेज और एक्टर्स के इंटरव्यूज़ दिखाए जाएंगे. हालांकि इसे भी एक फिल्म की तरह की एडिट कर सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा. इसलिए अपनी तसल्ली के लिए कई लोग इसे ही 'धुरंधर 3' बता रहे हैं.

वीडियो: धुरंधर 2 रिलीज़ होने पर आदित्य धर ने किया भावुक पोस्ट, क्या अनाउंस कर दिया?

Advertisement

Advertisement

()