The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Did Akshay Kumar and Tiger Shroff reduce salaries for Bade Miyan Chote Miyan?

क्या 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने अपनी फीस कम की?

खबरों के मुताबिक अक्षय कुमार 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए 155 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं.

Advertisement
pic
3 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 3 अगस्त 2022, 05:50 PM IST)
akshay-kumar-fees
आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के अनाउंसमेंट टीज़र में अक्षय और टाइगर.
Quick AI Highlights
Click here to view more

देश-दुनिया की तमाम फिल्मी खबरों का वन स्टॉप डेस्टिनेशन. द सिनेमा शो. आइए आज की खबरों पर बात करें-

1. नोआ बॉम्बाक की White Noise से खुलेगा NYFF

'मैरिज स्टोरी' फेम डायरेक्टर नोआ बॉम्बाक की नई फिल्म 'वाइट नॉइज़' होगी न्यू यॉर्क फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म. NYFF 30 सितंबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर तक चलने वाली है. 'वाइट नॉइज़' में एडम ड्राइवर, ग्रेटा गर्विग और डॉन चीडल जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं.

2. शाहरुख-एटली की 'जवान' में विलन बनेंगे विजय सेतुपति

शाहरुख खान, एटली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'जवान' में काम कर रहे हैं. लंबे समय से इस फिल्म के विलन की कास्टिंग की चर्चा चल रही थी. पहले बात निकली कि राणा डग्गूबाती इस फिल्म में नेगेटिव रोल कर सकते हैं. मगर वो संभव नहीं हुआ. ताजा और पक्की खबर ये है कि 'जवान' में विजय सेतुपति, शाहरुख के अपोज़िट नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे.

शाहरुख और विजय सेतुपति, नयनतारा औऱ विग्नेश सिवन की शादी पर साथ स्पॉट किए गए थे.

3. अक्षय-टाइगर ने 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए कम की फीस?

कुछ समय पहले 'बड़े मियां छोटे मियां' नाम की फिल्म अनाउंस हुई थी. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अक्षय इस फिल्म के लिए 155 करोड़ रुपए की फीस ले रहे हैं. फिर ये खबर आई कि अक्षय और टाइगर ने फिल्म के लिए अपनी फीस कम कर दी है. मगर इस खबर को कोट करते हुए प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने कहा कि ये फिल्म जैसे प्लान हुई थी, वैसी ही चल रही है. किसी भी किस्म का कोई बदलाव नहीं हुआ.

4. तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों पर इनकम टैक्स की रेड

टैक्स चोरी के मामले में IT डिपार्टमेंट ने तमिलनाडु फिल्म इंडस्ट्री के 10 प्रोड्यूसर और डिस्ट्रिब्यूटर्स के ठिकानों पर छापेमारी की. इसमें अन्बु चेडियान, नानावेल राजा, SR प्रभु और कलैपुली थानु जैसे जाने-माने लोग शामिल हैं.

5.  पंजाबी लिरिसिस्ट जानी को मिली जान से मारने की धमकी

'फिलहाल', 'किस्मत' और 'बिजली बिजली' समेत कई सुपरहिट पंजाबी गाने लिखने वाले लिरिसिस्ट जानी को जान से मारने की धमकी मिली है. जानी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चिट्ठी लिखकर अपनी सुरक्षा बढ़वाने की मांग की है. जानी ने बताया कि उन्हें फोन पर बार-बार धमकी मिल रही है.

6. मनीष मुंदड़ा की पहली फिल्म 'सिया' का टीज़र आया

प्रोड्यूसर मनीष मुंदड़ा डायरेक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू करने जा रहे हैं. उनकी पहली फिल्म का नाम है- 'सिया'. फिल्म का पहला टीज़र रिलीज़ किया जा चुका है. 'सिया' में पूजा पांडे और विनीत कुमार जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं.

7. 'वलिमई' डायरेक्टर के साथ फिल्म कर सकते हैं कमल हासन

'वलिमई' फेम डायरेक्टर H. विनोद एक पॉलिटिकल फिल्म बनाने जा रहे हैं. इसकी स्क्रिप्ट उन्होंने कमल हासन को सुनाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कमल को विनोद की स्क्रिप्ट पसंद आई है. वो ये फिल्म करने को इच्छुक हैं. मगर ऑफिशियली इस मामले में अब तक कुछ नहीं हुआ है. 

Advertisement

Advertisement

()