The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandjhar 2: Ram Gopal Varma compared Ranveer Singh led film with Sholay, Mughal-E-Aazam

"धुरंधर के आगे शोले और मुग़ल-ए-आज़म टीवी सीरियल जैसी लगेगी"

राम गोपाल वर्मा ने स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन को भी 'धुरंधर 2' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने की सलाह दे डाली.

Advertisement
Sholay, Ranveer Singh in Dhurandhar 2
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का कहना है कि 'धुरंधर 2' 'शोले' से 100 गुना ज्यादा असरदार साबित होगी.
pic
अंकिता जोशी
19 मार्च 2026 (अपडेटेड: 19 मार्च 2026, 08:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar 2 की तुलना Sholay से करते हुए Ram Gopal Varma ने क्या ट्वीट किया? Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana में Suhail Nayyar किस किरदार में कास्ट किए गए हैं? क्या Priyadarshan Malamaal Weekly 2 नहीं बनाएंगे? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# "धुरंधर के आगे शोले टीवी सीरियल जैसी लगेगी"

राम गोपाल वर्मा शुरुआत से ही 'धुरंधर' पर मुखर होकर बात करते आए हैं. अपने लेटेस्ट ट्वीट में उन्होंने जो कहा, वो चर्चा ही नहीं, बहस का मुद्दा भी बना हुआ है. उन्होंने लिखा, 

"कल रात धुरंधर 2 देखी. ये शोले से 100 गुना ज्यादा असरदार साबित होगी. और निश्चित तौर पर मुगल-ए-आज़म, शोले और अब तक की महानतम फिल्में इसके आगे टीवी सीरियल जैसी लगेंगी. ये एक नए सिनेमाई युग का जन्म है. डायरेक्टर शब्द की स्पेलिंग भी आदित्य धर के नाम से शुरू होगी. और स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन के लिए भी बुद्धिमानी इसी में होगी, कि वो अपने सारे काम छोड़कर धुरंधर 2 का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखें." 

अब ‘धुरंधर’ पगलू तो राम गोपाल वर्मा की इन बातों पर लहालोट हो रहे हैं. मगर एक बड़ा तबका इसे अति उत्साह में लिखी गई कल्पनाएं बता रहा है.

Embed

# डेनी विलनव की 'ड्यून: पार्ट 3' का ट्रेलर रिलीज़

डायरेक्टर डेनी विलनव की 'ड्यून: पार्ट 3' का ट्रेलर आया है. इसमें दिखाया गया है कि पॉल एट्रेडिस (टिमथी शालामे) के राजा बनने के बाद क्या होता है. ट्रेलर में युद्ध की त्रासदी की झलक भी मिलती है. रॉबर्ट पैटिन्सन, फ्लोरेंस प्यू, ज़ेंडाया, जेसन मोमोआ और रेबेका फर्ग्युसन भी इसमें नज़र आए. ये फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# प्रियदर्शन नहीं बनाएंगे 'मालामाल वीकली 2'!

'मालामाल वीकली' का सीक्वल बनेगा. मगर इसे प्रियदर्शन डायरेक्ट नहीं करेंगे. मिड-डे के मुताबिक 'बधाई हो' फेम अमित शर्मा इसके डायरेक्टर होंगे. इस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में परेश रावल, रितेश देशमुख और राजपाल यादव भी वापसी करेंगे.

# मोहित सूरी की फिल्म नहीं करेंगे रणबीर कपूर!

फरवरी में ख़बर आई थी कि मोहित सूरी ने रणबीर कपूर को एक रोमैंटिक फिल्म ऑफर की है. इसमें रणबीर के गैंगस्टर का रोल करने बात भी सामने आई थी. मगर मोहित सूरी ने इन बातों का खंडन किया है. वैरायटी इंडिया के चर्चा में उन्होंने बताया कि रणबीर उनकी अगली फिल्म नहीं कर रहे हैं. हालांकि वो रणबीर से इसी मकसद से मिलने गए थे, कि वो भविष्य में उनके साथ काम करना चाहते हैं. मगर बकौल मोहित, अब तक उन्होंने रणबीर के लिए कोई फिल्म या स्क्रिप्ट सोची नहीं है.

Embed

# 'रामायण' में सुहैल नय्यर करेंगे सुग्रीव का पात्र

जैसे ही 'रामायण 2' की शूटिंग शुरू हुई, एक-एक कर इस फिल्म के पात्रों में लिए एक्टर्स के नाम सामने आ रहे हैं. मिड-डे के मुताबिक इसमें सुग्रीव के पात्र में सुहैल नय्यर को कास्ट किया गया है. मतलब बाली का रोल भी वहीं करेंगे, क्योंकि बाली और सुग्रीव जुड़वां भाई थे. FTII ग्रैजुएट सुहैल इससे पहले वेब सीरीज़ 'सिंगल पापा' और 'सारे जहां से अच्छा में' नज़र आए थे.

# 'धुरंधर 2' के साथ अटैच हुआ 'कॉकटेल 2' का टीज़र

शाहिद कपूर स्टारर 'कॉकटेल 2' के टीज़र को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी मिल गई है. बोर्ड ने इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इसका टीज़र 'धुरंधर 2' के आज हो रहे पेड प्रिव्यू के साथ अटैच किया गया है. इसी पब्लिकेशन की कल की रिपोर्ट के मुताबिक साई पल्लवी और जुनैद खान की 'एक दिन' का ट्रेलर भी 'धुरंधर 2' के साथ अटैच हुआ है. वहीं, पिंकविला ने पिछले दिनों रिपोर्ट किया था कि अक्षय की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर भी 'धुरंधर 2' के साथ अटैच होगा. अब ये तो कल ही पता लगेगा, कि 'धुरंधर 2' के साथ कितनी फिल्मों की झलक दिखाई जा रही है. 

वीडियो: सेंसर बोर्ड ने ‘धुरंधर 2’ का सबसे धांसू सीन ही काट दिया!

Advertisement

Advertisement

()