The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • dhurandhar the revenge Arjun Rampal remember 26/11 mumbai attacks taj hotel Major Iqbal

'धुरंधर में काम करके मैंने अपना बदला लिया... ', अर्जुन रामपाल ने 26/11 हमले की आंखों देखी सुनाई

एक्टर अर्जुन रामपाल ने बताया कि 26/11 के दिन वे ताज होटल में अपना जन्मदिन मनाने जा रहे थे. उन्होंने बताया कि कैसे आदित्य धर की फिल्म 'Dhurandhar' ने उन्हें 2008 के मुंबई हमलों में झेली गई तकलीफ का ‘बदला’ लेने में मदद की.

Advertisement
pic
23 मार्च 2026 (अपडेटेड: 23 मार्च 2026, 12:45 PM IST)
dhurandhar the revenge Arjun Rampal remember 26/11 mumbai attacks
अर्जुन रामपाल ने फिल्म में ISI मेजर इक़बाल का किरदार निभाया है. (फोटो: फिल्म का एक सीन)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) को मुंबई में 'हेलो! हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स' में सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्होंने 2008 में हुए मुंबई हमलों को याद किया, जिन्हें 26/11 के नाम से भी जाना जाता है. अर्जुन रामपाल ने बताया कि उस दिन वे ताज होटल में अपना जन्मदिन मनाने जा रहे थे, जो हमले के मुख्य ठिकानों में से एक था. उन्होंने बताया कि कैसे आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने उन्हें 2008 के मुंबई हमलों में झेली गई तकलीफ का ‘बदला’ लेने में मदद की.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन रामपाल ने खुलासा किया कि 26 नवंबर, 2008 को जब आतंकी हमले हुए थे, तब वह मुंबई के फोर सीजन्स होटल में थे. आगे बताया,

"मैं अपने दोस्तों को लेने आया था. हम ताज होटल की तरफ जा रहे थे क्योंकि हम अपना जन्मदिन मनाने वाले थे, और 26/11 को मेरा जन्मदिन भी था. एक दोस्त तैयार हो रहा था. हम बार में थे और हमने ड्रिंक ऑर्डर की तभी माहिम (मुंबई) के पास पहला बम धमाका हुआ. मैंने वह आवाज सुनी और सारा ग्लास हिल गया और खड़खड़ाने लगा. हम सोचने लगे, ‘यह क्या बला थी?’"

रामपाल ने बताया कि शुरू में उन्हें बताया गया था कि यह किसी गैंगवार का नतीजा है. उन्होंने आगे कहा, 

"10 मिनट के अंदर ही हमारे फोन बजने लगे और हर किसी ने कहा कि कोलाबा में कोई गैंगवार छिड़ गया है. 20-30 मिनट में ही पूरे 'फोर सीजन्स' (होटल) को चारों तरफ से घेर लिया गया. आदर्श जटिया (फोर सीजन्स होटल के मालिक) ने बहुत ही विनम्रता से मुझे एक सुइट दिया और कहा, 'आप आज रात यहीं रुक सकते हैं, लेकिन हम किसी को भी बाहर जाने नहीं दे सकते, यह सुरक्षित नहीं है.' और इस तरह अपने जन्मदिन के दिन, मैंने 26/11 के उस खौफनाक मंजर को अपनी आंखों से देखा."

उन्होंने कहा, “जब आदित्य धर ने मुझे 26/11 का सीन सुनाया, तो मुझे पता था कि मैं अपना बदला लेने वाला हूं, और ‘धुरंधर’ के जरिए मैंने वही किया.” 

ये भी पढ़ें: "इंदिरा और मोदी वाली फिल्में...", 'धुरंधर 2' को प्रोपगैंडा कहने वालों को राकेश बेदी ने बुरा झाड़ा

इस फिल्म में, रामपाल ने ISI मेजर इक़बाल का किरदार निभाया है. फिल्म के पहले हिस्से के एक अहम सीन में इक़बाल को हमले के पीछे के मुख्य हैंडलर्स में से एक दिखाया गया है. जो होटल में मौजूद आतंकवादियों से सीधे बात करते हुए जश्न मनाते, नाचते और पार्टी करते नजर आते हैं. 

इस फिल्म में रामपाल के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह और राकेश बेदी जैसे कई कलाकार भी शामिल हैं. फिल्म का दूसरा हिस्सा, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है. इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है.

वीडियो: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' पर मीम क्यों बन रहे?

Advertisement

Advertisement

()