The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar Star Akshaye Khanna on Hair Loss at 19: It Feels Like a Pianist Has Lost His Finger

मैं टूट गया था, मेरे सेल्फ कॉन्फिडेंस पर इसका बहुत असर पड़ा- अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना बताते हैं कि हेयर लॉस उनके लिए ऐसा था, जैसे किसी पियानिस्ट ने अपनी उंगलिया खो दी हों.

Advertisement
akshaye khanna, dhurandhar,
अक्षय खन्ना ने 'हिमालय पुत्र' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था.
pic
शुभांजल
15 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 03:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Dhurandhar की रिलीज़ के बाद से Akshaye Khanna हर तरफ़ छाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी उनकी क्लिप्स तो वायरल हो ही रही हैं. साथ ही उनके कई पुराने इंटरव्यूज़ भी अचानक चर्चा में आ गए हैं. ऐसे ही एक पुराने इंटरव्यू में अक्षय अपने हेयर लॉस यानी गंजेपन पर बात की है. इस इंटरव्यू में वो कहते हैं कि इतनी उम्र में बाल जाने से उनका कॉन्फिडेंस बहुत प्रभावित हुआ. इस चीज़ उनका दिल तोड़ दिया था.

अक्षय केवल 19 साल के थे, जब उनके बाल झड़ने लग गए थे. तब उनका फिल्मी करियर बस शुरू ही हो रहा था. मगर बाल गिरने से उनका कॉन्फिडेंस भी गिर गया था. मिड-डे से हुई बातचीत में अक्षय ने बताया,

Image embed

Image embed

अक्षय बताते हैं कि बालों की समस्या ने उन्हें मानसिक तौर पर बहुत परेशान किया. वो कहते हैं,

Image embed
Image embed

बता दें कि प्रीमैच्योर बॉल्डनेस अक्सर 30 साल की उम्र के लोगों को होता है. अक्सर इसकी शुरुआत टीनएज या आपके 20s में ही हो जाती है. इसके तहत बालों का पतला होना, हेयरलाइन का पीछे जाना और स्कैल्प का समय से पहले नज़र आना शुरू हो जाता है. इसके पीछे प्रदूषण, सही खान-पान की कमी और जेनेटिक्स को जिम्मेदार माना जाता है. 

अगर बात करें अक्षय खन्ना की, तो वो इन दिनों ‘धुरंधर’ में नज़र आ रहे हैं. इस फिल्म में उन्होंने रहमान डकैत नाम के पाकिस्तानी गैंगस्टर का रोल किया. इस रोल में उनकी परफॉरमेंस की चहुंओर तारीफ हो रही है. ‘धुरंधर’ को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: 'धुरंधर' में एक सीन के लिए अक्षय खन्ना को पड़े 7 बार थप्पड़?

Advertisement

Advertisement

()