'धुरंधर' का सबसे दर्दनाक सीन सुनकर रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना घंटे भर सन्न रह गए!
अर्जुन रामपाल ने भी इस सीन को अपने करियर का सबसे कठिन सीक्वेंस बताया था.

Dhurandhar असली घटनाओं के इर्द-गिर्द रची गई फिल्म है. Aditya Dhar ने इसमें 2001 के संसद हमले और 26/11 के मुंबई हमले के रियल फुटेज का इस्तेमाल किया है. 26/11 वाला सीन देखते वक्त सिनेमाघरों में सन्नाटा छा जाता है. इस दौरान आदित्य इस हमले में शामिल आतंकियों और उनके पाकिस्तानी हैंडलर्स के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सुनाते हैं. फिल्म में डोंगा के किरदार में नज़र आए Naveen Kaushik ने इस सीन की बैकस्टोरी सुनाई है.
नवीन कौशिक के मुताबिक, रिकॉर्डिंग सुनते वक्त Ranveer Singh, Akshaye Khanna और Arjun Rampal घंटे भर सन्न बैठे रह गए थे. फिल्म में ये सीन केवल 2-3 मिनट का है. मगर नवीन बताते हैं कि आदित्य ने टीम को टोटल 45 मिनट का ऑडियो सुनाया था. इस दौरान हर कोई चुप बैठा था. यही नहीं, लोग ऑडियो खत्म होने के 15 मिनट बाद तक भी कुछ नहीं बोले थे. नवीन बताते हैं,
नवीन आगे कहते हैं,
ये पूछे जाने पर कि रिकॉर्डिंग सुनने के बाद सेट का माहौल कैसा था, नवीन कहते हैं,
ये फिल्म का सबसे इम्पैक्टफुल सीन था. खुद अर्जुन रामपाल भी इससे इत्तेफाक रखते हैं. वो फिल्म में ISI ऑफिसर मेजर इकबाल बने थे. इकबाल को 26/11 हमले के पीछे का मास्टरमाइंड बताया जाता है. हाल ही में एक यूजर ने X पर उनसे इस बाबत सवाल किया था. उनसे पूछा गया कि बतौर भारतीय, इस सीन को शूट करना कैसा था? इस पर अर्जुन ने बताया कि ये उनके फिल्म करियर का सबसे कठिन सीन था.
वीडियो: 'धुरंधर' को ध्रुव राठी ने बर्बाद करने की दी थी धमकी, खुद ही ट्रोल हो गए

.webp?width=60)

