'धुरंधर' के मेकर्स से हो रही पैसे ऐंठने की कोशिश? यामी गौतम ने लगाए गंभीर आरोप
'धुरंधर' को लेकर यामी गौतम ने जो आरोप लगाए, ऋतिक रोशन भी उनके समर्थन में उतर आए.
.webp?width=210)
Dhurandhar को रिलीज़ होने में बस कुछ घंटों का समय बाकी है. मगर इससे ठीक पहले Yami Gautam ने फिल्म के खिलाफ़ चल रहे ‘नेगेटिव PR’ पर हमला बोल दिया है. उन्होंने आरोप लगाए कि लोग इस मूवी के खिलाफ बुरा-भला बोलकर पैंसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी इस बात पर Hrithik Roshan ने भी अपनी सहमति जताई है.
यामी फिल्म एक्ट्रेस होने के साथ आदित्य धर की पत्नी भी हैं. आदित्य ही 'धुरंधर' के डायरेक्टर हैं. अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के खिलाफ़ नेगेटिव पीआर कर रहे लोगों को 'मॉनस्टर्स' कहते हुए यामी लिखती हैं,
वो आगे लिखती हैं,
यामी ने बताया कि साउथ की फिल्म इंडस्ट्रीज़ में इस तरह की हरकतें नहीं की जाती हैं. वो इसलिए क्योंकि वहां सब एकजुट हैं. कुछ ऐसा ही बॉलीवुड के फिल्ममेकर्स को भी करना चाहिए. उन्हें साथ आना चाहिए ताकि नेगेटिव पीआर का ये ट्रेंड, सबको नुकसान न पहुंचाने लगे. यामी के मुताबिक, वो ये अपील आदित्य धर की पत्नी होने के नाते कर रही हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि आदित्य और उनकी टीम ने दिन-रात खपकर कुछ (धुरंधर) ऐसा बनाया है, जिस पर देश को गर्व होगा. इसलिए उसे बचाए जाने की ज़रूरत है.
यामी की इस बात को इंटरनेट पर कई लोगों का समर्थन मिला है. इनमें 'काबिल' में उनके को-स्टार रहे ऋतिक रोशन भी शामिल हैं. ऋतिक ने किसी का नाम लिए बग़ैर उन यूट्यूब इंफ्लुएंसर्स को लताड़ा है, जो अक्सर पैसों के लिए फिल्मों के खिलाफ़ बुरा-भला बोलते हैं. यामी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए ऋतिक ने लिखा,
यामी का ये पोस्ट तब आया है, जब ‘धुरंधर’ की अडवांस बुंकिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं चल रही है. उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म 25 से 30 करोड़ रुपए की ओपनिंग ले सकती है. मगर फिल्म की अडवांस बुकिंग में मामला बेहद सुस्त नज़र आ रहा है. ट्रेड का मानना है कि अब ये फिल्म बमुश्किल 15 से 20 करोड़ के बीच खुलेगी. क्योंकि मेकर्स ने फिल्म को ढंग से प्रमोट नहीं किया. वहीं ‘कांतारा’ को लेकर रणवीर के साथ जो विवाद हुआ, उससे भी फिल्म को काफी नुकसान पहुंचा है. सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’ को बॉयकॉट करने तक की मांग उठ गई.
वीडियो: रणवीर सिंह के 'धुरंधर' को पाकिस्तान से किसने धमकी दी?

.webp?width=60)

