The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar in Gulf: Ranveer Singh film tops Netflix charts in UAE | Pakistan

'धुरंधर' जहां बैन हुई, वहीं ये टॉप पर चल रही

धुरंधर ने OTT पर आते ही तोड़फोड़ मचा दी‌. जिन देशों में ये रिलीज़ नहीं हुई, वहां ये टॉप पर चल रही है.

Advertisement
Ranveer Singh, Akshaye Khanna, Dhurandhar in Gulf
'धुरंधर' खाड़ी देशों में रिलीज़ नहीं हो सकी. मगर OTT पर ये फिल्म वहां टॉप ट्रेंड कर रही है.
pic
अंकिता जोशी
5 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 08:53 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Ranveer Singh की Dhurandhar ने Gulf में कौन सा नया रिकॉर्ड बना दिया है? क्या SS Rajamouli और Mahesh Babu की Varanasi 2 part फिल्म होगी? Shahrukh Khan की King के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स में क्या होड़ लगी हुई है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'धुरंधर' को जहां बैन किया, वहीं टॉप पर चल रही ये फिल्म

'धुरंधर' को पाकिस्तान और गल्फ़ कंट्रीज़ में बैन कर दिया गया था. यानी बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में ये फिल्म रिलीज़ नहीं हुई. वजह, फिल्म का कथित एंटी-पाकिस्तान कॉन्टेंट. मगर 30 जनवरी को जैसे ही 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर आई, इसने गल्फ़ में टॉप पोजिशन ले ली. नेटफ्लिक्स की वीकली रैंकिंग के मुताबिक खाड़ी देशों में 'धुरंधर' धुआंधार परफॉर्म कर रही है. नेटफ्लिक्स की लेटेस्ट रैंकिंग में कुवैत में ये नंबर तीन पर है और सऊदी अरब में नंबर सात पर. वहीं पाकिस्तान की बात करें, तो वहां तो 'धुरंधर' OTT पर आने के दो दिन बाद ही नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी थी. जिन देशों में इसे बैन किया गया, वहां इसका टॉप पर होना इस फिल्म की ताक़त की गवाही देता है. भारत में भी नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म तेज़ रफ्तार से दौड़ रही है. हफ्ते भर में ही इसने 'एनिमल' और 'पुष्पा 2' जैसी महाकमाऊ फिल्मों को पछाड़ दिया. नेटफ्लिक्स चार्ट के मुताबिक OTT पर 'धुरंधर' को पहले तीन दिन में सात लाख 60 हज़ार लोगों ने देखा. 'एनिमल' जो अब तक छह लाख 20 हज़ार व्यूज़ के साथ नंबर वन पर थी, उसे धकेल कर 'धुरंधर' टॉप पर आ गई है. इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' चौथे और शाहरुख के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म 'जवान' सातवें नंबर पर है.

# 'किल स्विच' में जेक जिलेनहॉल होंगे लीड

हॉलीवुड एक्टर जेक जिलेनहॉल को लेकर एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनने जा रही है. टाइटल है 'किल स्विच'. डेडलाइन के मुताबिक हैरीसन क्वेरी ने इसकी स्क्रिप्ट लिखी है. और नेटफ्लिक्स ने ये स्क्रिप्ट उनसे ख़रीद ली है. 'दी बैटमैन' वाले मैट रीव्स ये फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं.

# तीन घंटे की फिल्म होगी 'वाराणसी', नहीं बनेगा पार्ट 2

SS राजामौली ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में 'वाराणसी' से जुड़े कुछ नए अपडेट दिए. स्क्रीनरैंट से चर्चा में उन्होंने बताया कि ये फिल्म तीन घंटे की होगी. इसमें 25 मिनट का मायथोलॉजिकल सीक्वेंस भी शामिल है. इस सीक्वेंस की शूटिंग अंटार्कटिका में होगी. जब इस फिल्म की शूटिंग केन्या में चल रही थी, तब वहां के मीडिया ने रिपोर्ट किया था कि ये फिल्म दो पार्ट में बनेगी. मगर राजामौली ने बताया कि 'वाराणसी' का सेकेंड पार्ट नहीं बनेगा. ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज़ होगी.

# 'किंग' के लिए करोड़ों के ऑफ़र लिए खड़े हैं डिस्ट्रीब्यूटर

हाल ही में ख़बर आई कि शाहरुख खान की 'किंग' की ओवरसीज़ डिस्ट्रीब्यूटर यशराज फिल्म्स है. इसके बाद से ही इसके डोमेस्टिक डिस्ट्रीब्यूशन के लिए बड़ी कंपनियों में होड़ लग गई है. AA फिल्म्स, जियो स्टूडियोज़, PVR आईनॉक्स पिक्चर्स, पेन मरुधर और धर्मा प्रोडक्शंस भी इस रेस में है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'किंग' के मेकर्स को जो सबसे बड़ा ऑफर मिला है, वो 200 करोड़ रुपये का है. इसमें 8 फीसदी डिस्ट्रीब्यूशन कमीशन भी शामिल है. इस तरह ये बीते एक दशक की सबसे कमीशन बेस्ड डिस्ट्रीब्यूशन डील है. 'जवान' और 'डंकी' डिस्ट्रीब्यूट करने वाली कंपनी पेन मरुधर इस डील की मज़बूत दावेदार है. इसे टक्कर दे रहा है जियो स्टूडियोज़ जिसके हिस्से में 'धुरंधर' भी थी. 2026 में जियो स्टूडियोज़ 'धुरंधर 2' से शुरुआत करेगा.

# 6 फरवरी को OTT पर आएगा 'दी राजा साब- एक्सटेंडेड कट'

प्रभास की फिल्म 'दी राजा साब' कल 6 फरवरी को OTT पर आ जाएगी. जियो हॉटस्टार तेलुगु ने डेट अनाउंसमेंट के साथ एक और घोषणा की है. उनकी X पोस्ट के मुताबिक फिल्म के OTT वर्जन में वो सीन्स भी होंगे जो थिएट्रिकल वर्जन में भी बाद में जोड़े गए थे. इनमें प्रभास के बूढ़े आदमी वाले किरदार के सीन भी शामिल हैं.

# पोस्टपोन हो गई आयुष्मान की 'पति पत्नी और वो दो'

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' 4 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी. मगर अब ये पोस्टपोन हो गई है. बॉलीवुड हंगामा की ख़बर के अनुसार अभी फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाक़ी है. एक गाना शूट होना है. इसलिए रिलीज़ डेट बदल दी गई है. जल्द ही नई डेट अनाउंस की जाएगी. इस फिल्म में रकुलप्रीत सिंह, वामिका गब्बी और सारा अली खान ने भी काम किया है. 

वीडियो: बैन के बाद भी ‘धुरंधर’ का जलवा! गल्फ़ और पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही फिल्म.

Advertisement

Advertisement

()