"धुरंधर के पावरफुल सीन में अक्षय खन्ना को 7 बार थप्पड़ पड़े"
ये 'धुरंधर' के सबसे इमोशनल सीन्स में से एक था. एक्टर ने बताया कि इस सीन में अक्षय खन्ना एक बार भी हिचके नहीं.

Aditya Dhar की Dhurandhar में Naveen Kaushik ने डोंगा का किरदार निभाया है. इससे पहले वो Rocket Singh: Salesman of the Year और Yeh Jawani Hai Deewani जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं. 'धुरंधर' में वो Rahman Dakait यानी Akshay Khanna के गैंग मेम्बर बने हैं. हाल ही में उन्होंने बताया फिल्म के एक खास सीन के लिए अक्षय खन्ना को 7 थप्पड़ मारे गए थे.
बता दें कि फिल्म में 'भाभीजी घर पर हैं' फ़ेम सौम्या टंडन ने, रहमान डकैत की पत्नी उल्फ़त का किरदार निभाया है. एक सीन में उन दोनों का बड़ा बेटा मारा जाता है. दुख और नाराज़गी में उल्फ़त अपने पति रहमान डकैत को थप्पड़ मार देती है. ये काफ़ी पॉवरफुल सीन था. फिल्मी ज्ञान से हुई बातचीत में नवीन ने इसकी बैकस्टोरी सुनाई है. वो कहते हैं,
वो आगे कहते हैं,
नवीन ने बताया कि इस सीन को फिल्माने में सौम्या को हिचक हो रही थी. उनके अनुसार,
नवीन खुद भी इस सीन में मौजूद थे. शूटिंग के वक्त उन्हें महसूस हुआ कि एक बार थप्पड़ पड़ गया. दो बार भी पड़ गया है. इसलिए अब जाने देना चाहिए. मगर अक्षय, सौम्या और आदित्य तब तक रीटेक्स लेते रहे, जब तक उन्हें परफेक्ट शॉट नहीं मिल गया. अक्षय ने एक दफ़ा भी शिकायत नहीं की. वहीं आदित्य धर भी परफेक्ट शॉट लिए बिना रुके नहीं.
वीडियो: 'धुरंधर' पर अनुपमा चोपड़ा और सुचरिता त्यागी ने क्या कह दिया?

.webp?width=60)

