The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar: Aditya Dhar Paid lakhs to Pakistani Singer Hasan Jahangir | Sanjay Dutt

आखिर किस बात के लिए आदित्य धर ने एक पाकिस्तानी को लाखों रुपये दिए?

आदित्य धर ने एक पाकिस्तानी शख्स को 46 लाख रुपये दिए है. ये बात इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

Advertisement
pic
16 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 07:29 PM IST)
Aditya Dhar, Hasan Jahangir
आदित्य धर के एक पाकिस्तानी शख़्स को लाखों रुपये देने की बात आग की तरह फैली हुई है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Aditya Dhar ने Pakistani Singer Hasan Jahangir को लाखों रुपये क्यों दिए? Amitabh Bachchan और Abhishek Bachchan स्टारर Sarkar 4 पर Ram Gopal Varma ने क्या अपडेट दिया है? क्या Badshah को Lawrence Bishnoi Gang से Death Threat मिला है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# पाकिस्तानी सिंगर को आदित्य धर ने क्यों दिए पैसे?

'धुरंधर' में संजय दत्त के किरदार एसपी असलम चौधरी की एंट्री पर 'हवा हवा ऐ हवा' गाना बजता है. ये पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर का गाना है, जो साल 1987 में रिलीज़ हुआ था. अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में हसन ने बताया कि आदित्य धर ने उनसे इस गाने के राइट्स ख़रीदे हैं. और इसके लिए आदित्य ने 50 हज़ार डॉलर यानी तकरीबन 46 लाख रुपये चुकाए हैं. सोशल मीडिया पर ये बात काफ़ी चर्चा में है. आदित्य धर या 'धुरंधर' के मेकर्स ने इस बाबत कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

# पहली बार किसी महिला ने जीता सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर

ऑस्कर में इस बार वो हुआ बीते 97 साल में कभी नहीं हुआ. इस बार बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर ऑटम डूरॉल्ड ने जीता. ये पहली बार है, जब ये अवॉर्ड किसी महिला ने जीता है. ये पुरस्कार उन्हें डायरेक्टर रायन कूगलर की 'सिनर्स' के लिए दिया गया.

# कास्टिंग का पहला ऑस्कर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' को

ऑस्कर 2026 में इस साल एक कैटेगरी नई जोड़ी गई थी. ये थी बेस्ट कास्टिंग. और इसका अवॉर्ड लियोनार्डो डी कैप्रियो स्टारर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने जीता. इस फिल्म की कास्टिंग डायरेक्टर हैं कैसेंड्रा कुलूकुंडिस. इसमें लियोनार्डो के अलावा शॉन पेन, टियाना टेलर, बेनिसियो डेल टोरो और चेज़ इनफिनिटी ने भी ज़रूरी किरदार निभाए हैं.

# 'सरकार 4' कन्फर्म, अमिताभ-अभिषेक करेंगे वापसी

पॉपुलर फिल्म फ्रैंचाइज़ 'सरकार' का चौथा पार्ट बनने जा रहा है. रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने ख़ुद ये अनाउंसमेंट किया. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन, इस फिल्म में लीड रोल करेंगे. इस रिपोर्ट के मुताबिक 'सरकार 4' 'सरकार 3' का कंटिन्यूएशन नहीं, बल्कि पिछली तीनों फिल्मों का रीबूट होगी. इसकी शूटिंग 25 अप्रैल से शुरू होगी. रामगोपाल वर्मा ने 'दी सिंडिकेट' नाम की फिल्म भी अनाउंस की है. हालांकि इसकी कास्ट के बारे में फिलहाल उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है.  

# बिश्ननोई गैंग ने बादशाह को दी जान से मारने की धमकी

बादशाह के लेटेस्ट गाने 'टटीरी' पर बड़ा बवाल मचा हुआ है. हरियाणा में हुए हंगामे के बाद अब उन्हें लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से धमकी दी गई है. दरअसल, हरियाणा के पानीपत में शनिवार को मनी एक्सचेंज सेंटर के बाहर फायरिंग हुई. कुछ देर बाद रणदीप मलिक अनिल पंडित के नाम से एक पोस्ट वायरल होने लगी. इसमें बादशाह को भी जान से मारने की धमकी दी गई है. कथित आरोपी ने लिखा, 

"बादशाह.. तूने हरियाणा की संस्कृति खराब करने की कोशिश की है. पहले 2024 में तेरे क्लब पर तुझे ट्रेलर दिखाया था. अब की बार सीधा तेरे माथे में गोली मारेंगे." 

इस बारे में अब तक बादशाह की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

# सिद्धार्थ और करण एक बार फिर साथ काम करेंगे

सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. मिड-डे के मुताबिक ये इंटेंस रोमैंटिक ड्रामा फिल्म होगी. इसे शरण शर्मा डायरेक्ट करेंगे. इस रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ को ये फिल्म पिछले साल ऑफ़र हुई थी. उन्होंने मौखिक रूप से हां कर दी थी. और अब वो जल्द ही इसका पेपर वर्क करेंगे. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो मई में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.

 

वीडियो: ‘धुरंधर 2’ की लीक्ड डायलॉग शीट ने खोल दी पूरी कहानी?

Advertisement

Advertisement

()