The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 vs Toxic Clash Averted! Why Did Yash Suddenly Postpone His Film?

'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' का क्लैश टल गया! यश ने अपनी फिल्म पोस्टपोन क्यों कर दी?

ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि 'धुरंधर 2' अब दो हजार करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है.

Advertisement
pic
5 मार्च 2026 (अपडेटेड: 5 मार्च 2026, 12:27 PM IST)
dhurandhar 2, ranveer singh, toxic, yash,
'धुरंधर 2' ने नॉर्थ अमेरिका अडवांस बुकिंग में भी 'टॉक्सिक' को काफी पीछे छोड़ दिया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 और Yash की Toxic 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी. दर्शक इसे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश में से एक बता रहे थे. मगर इस बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. खबर आई कि 'टॉक्सिक' वालों ने अपनी फिल्म को पोस्टपोन कर दिया है. वो भी हफ़्ते-दो हफ़्ते के लिए नहीं, बल्कि ढाई महीनों के लिए. इससे 'धुरंधर 2' का रास्ता पूरी तरह साफ़ हो चुका है.

यश लंबे समय तक इस बॉक्स ऑफिस क्लैश से पीछे हटने को तैयार नहीं थे. मगर 04 मार्च यानी होली पर उन्होंने एक नई अपडेट दी. अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में उन्होंने जानकारी दी कि वो 'टॉक्सिक' को 19 मार्च से पोस्टपोन कर रहे हैं. मेकर्स का दावा है कि उन्होंने ये फैसला मिडल ईस्ट में चल रहे ईरान-इज़रायल युद्ध के कारण लिया है. उनके मुताबिक,

"टॉक्सिक: अ फेरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स को हमने इस सोच के साथ बनाया है कि दुनियाभर के लोग इसे देख सकें. ये कन्नड़ा और इंग्लिश में बनाई गई है ताकि देश और विदेश के दर्शकों से कनेक्ट हो सके. कई सालों की मेहनत के बाद हम इसे 19 मार्च को रिलीज़ करने वाले थे. लेकिन मिडल-ईस्ट में चल रही अनिश्चित परिस्थितियों की वजह से हमारी फिल्म ज्यादा दर्शकों तक नहीं पहुंच पाएगी. इसी कारण, अपने पार्टनर्स और दर्शकों को ध्यान में रखते हुए हमने फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया है."

yash
यश का ऑफिशियल स्टेटमेंट.

मेकर्स ने जानकारी दी कि 'टॉक्सिक' अब सीधे 04 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इससे 'धुरंधर 2' का काम आसान हुआ मगर वरुण धवन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दरअसल, यश का क्लैश अब सीधे वरुण की अपकमिंग मूवी 'है जवानी तो इश्क होना है' से होगा. ये फिल्म 05 जून को थिएटर्स में रिलीज़ होगी. 'टॉक्सिक' के स्केल और वरुण की पिछली कई फिल्मों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखें, तो यहां पलड़ा यश की तरफ़ ही झुका नज़र आ रहा है.

'टॉक्सिक' भले जिस वजह से भी पोस्टपोन हुई हो, उससे दर्शकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स को फायदा ही है. दोनों फिल्मों के एक ही दिन आने पर सिनेमाघरों को बड़ी संख्या में शोज़ बांटने पड़ जाते. साथ ही आम दर्शक भी बैक-टू-बैक दो बड़ी फिल्मों पर पैसे लगाने से बचते. इससे दोनों पक्ष को बड़ा नुकसान हो जाता. डिस्ट्रीब्यूटर्स खुद भी चाह रहे थे कि यश और आदित्य धर में से कोई एक अपने पांव पीछे खींच ले. मगर कोई भी इसके लिए तैयार नहीं था. हालांकि अब युद्ध की वजह से ही सही, 'टॉक्सिक' ने घुटने टेक दिए हैं. इससे रणवीर सिंह की फिल्म के पास खुला मैदान है. वो एक के बाद एक कई बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. कुछ ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब ये फिल्म दो हजार करोड़ रुपये का बिजनेस भी कर सकती है. हालांकि इसे देखने के लिए हमें अभी थोड़ा और इंतज़ार करना होगा.

वीडियो: यूएस अडवांस बुकिंग में 'धुरंधर 2' ने 'टॉक्सिक' को पछाड़ा- टिकट सेल 293% ज्यादा, शो भी दोगुने!

Advertisement

Advertisement

()