The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 Trailer: Ranveer Singh led film glimpse set the Internet on fire

'धुरंधर 2' के ट्रेलर ने बवाल काट दिया, पब्लिक बोली - "अब मचेगा भौकाल"

ज्यादातर लोगों को ट्रेलर पसंद आया. मगर कुछ लोग कह रहे हैं कि 'धुरंधर' वाले फिर चूना लगा गए.

Advertisement
pic
9 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 07:57 PM IST)
Dhurandhar 2 Trailer, Ranveer Singh
आदित्य धर की 'धुरंधर 2' के ट्रेलर को को पब्लिक से मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 देखकर पब्लिक ने क्या कहा? YRF Spy Universe की अगली फिल्म Alpha कब रिलीज़ होगी? Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana का Gateway of India event कैंसल क्यों हुआ? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'धुरंधर 2' का ट्रेलर देख लोग बोले- "ट्रेलर नहीं बवाल है"

'धुरंधर 2' का ट्रेलर 7 मार्च को आया. इधर ट्रेलर आया, और उधर इंटरनेट पर लाखों रिएक्शंस आ गए. ज्यादातर लोगों को ट्रेलर फिल्म के लिए भूख बढ़ाने वाला लगा. मगर कुछ लोग इसे देख कर निराश भी हुए. चुनिंदा रिएक्शंस हम शेयर कर रहे हैं. एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,

"मज़ा आ गया. आदित्य धर ने वो बेंचमार्क सेट कर दिया है, जो वो ख़ुद भी दोबारा नहीं छू पाएंगे. ट्रेलर का BGM...उफ्फ. एडिटिंग भी इतनी शार्प है. ये एक बार देखने की चीज़ नहीं है. दो-तीन बार देखो ट्रेलर. तब बारीकियां पकड़ आएंगी. ये फिल्म बड़े-बड़ों को पस्त कर देगी. अप्रैल-मई में आने वाली फिल्में 'धुरंधर 2' के कारण डेंजर ज़ोन में आ गई है."

राज 007 नाम के यूज़र ने रेडिट पर लिखा,

"धुरंधर वाले इस बार भी चूना लगा गए. ट्रेलर शायद बस इस घोषणा के लिए था, कि 'धुरंधर 2' हिंदी के अलावा और चार भाषाओं में आ रही है."

एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,

“अच्छा हुआ 'टॉक्सिक' 'धुरंधर 2' के साथ नहीं आ रही. मैं यश का डाय हार्ड फैन हूं. पहले तो मुझे लगा था कि यश की टॉक्सिक हर हाल में 'धुरंधर 2' पर भारी पड़ेगी. मगर ट्रेलर देख कर लगा, अच्छा हुआ क्लैश टल गया. वरना वाकई डैडी इज होम हो जाता. 'धुरंधर 2' गर्दा उड़ा देगी. बवाल है ये.”

yash
पब्लिक ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर पर इस तरह रिएक्ट कर रही है. 

एक यूज़र ने लिखा,

"ट्रेलर देखकर हम्ज़ा का वो डायलॉग याद आ गया जिसमें रहमान डकैत कहता है- 'आप ज़रा केंट्रोल करें'. अरे भाई ट्रेलर ऐसे ही काटा जाता है. कहानी थोड़े ही बतानी होती है. आदित्य धर जिसने हिंदी सिनेमा को इतनी बड़ी फिल्म दी, उसको ट्रेलर काटना वो लोग सिखा रहे हैं, जिन्हें एक ढंग ही रील बनानी भी नहीं आती."

एक यूज़र ने यूट्यूब पर लिखा,

"तीन मिनट के ट्रेलर में वो आग है, जो आजकल बड़े-बड़ों की तीन घंटे की फिल्मों में भी नहीं होती. 2025 'धुरंधर' के नाम हुआ. अब 2026 भी 'धुरंधर' का होगा."

एक यूज़र ने X पर लिखा,

"बॉलीवुड को अब ऐसी ही इंटेंसिटी चाहिए. 'धुरंधर' बदला लेने नहीं, दबदबा बनाने आ रही है. अब टूटेगा सुपरस्टार्स का घमंड. खान स्टार्स...कुर्सी संभालो. रणवीर सिंह इज़ हियर."

# गाय रिची की 'इन द ग्रे' का फर्स्ट लुक रिलीज़

डायरेक्टर गाय रिची की अपकमिंग फिल्म 'इन द ग्रे' से एक्टर्स के फर्स्ट लुक रिलीज़ किए गए हैं. हेनरी कैविल, जेक जिलेनहॉल और आइजा गोंज़ालेज़ इसमें लीड रोल्स में हैं. कोलाइडर के मुताबिक ये तीनों फिल्म में हाई लेवल ऑपरेटिव्स बने हैं. और एक मुश्किल मिशन पर नज़र आएंगे. ये फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

# 10 जुलाई को रिलीज़ होगी YRF की 'अल्फ़ा'

YRF स्पाय यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म 'अल्फ़ा' की रिलीज़ डेट आ गई है. ये 10 जुलाई को सिनेमाघरों में लगेगी. हालांकि ये भी रिस्की तारीख है. क्योंकि 17 जुलाई को क्रिस्टोफ़र नोलन की 'दी ऑडिसी' रिलीज़ हो रही है. भारत में भी 'दी ऑडिसी' का तगड़ा बज़ है. बहरहाल, 'अल्फ़ा' में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल लीड रोल में हैं. शिव रवैल इसके डायरेक्टर हैं.

# मिडिल ईस्ट वॉर के कारण टला 'रामायण' का मेगा इवेंट

राम नवमी के दिन यानी 26 मार्च को गेटवे ऑफ इंडिया पर 'रामायण' का ग्रैंड इवेंट होने वाला था. मगर डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक ये इवेंट कैंसल हो गया है. इसकी वजह मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव बताया जा रहा है. मगर ये भी पढ़ने में आ रहा है, कि टीम 'रामायण' इस इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थी. इसलिए इसे कैंसल किया गया है. अब खबर है कि मेकर्स ये इवेंट मई में करेंगे. या फिर ये सब इस साल होने वाले कॉमिक कॉन इवेंट में रिलीज़ किया जाएगा.

# 'धुरंधर 2' के साथ तीन फिल्मों के ट्रेलर अटैच

'धुरंधर 2' के साथ 'भूत बंगला' का ट्रेलर अटैच किया गया है, ये अपडेट तो हम आपको दे चुके हैं. ताज़ा खबर ये है कि इसके साथ एक नहीं, कुल तीन फिल्मों के ट्रेलर अटैच किए गए हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' और 'कॉकटेल 2' की झलक भी 'धुरंधर 2' के साथ देखने को मिलेगी. 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज़ होगी.

# शाहिद कपूर ने शुरू की 'फ़र्ज़ी 2' की शूटिंग

शाहिद कपूर स्टारर 'फ़र्ज़ी 2' की शूटिंग शुरू हो गई है. शाहिद ने इंस्टाग्राम पर सेट की BTS फोटोज़ शेयर की हैं. इनमें डायरेक्टर राज और डीके भी नज़र आ रहे हैं. शो में केके मेनन, राशि खन्ना और विजय सेतुपति भी ज़रुरी किरदारों में नज़र आएंगे.

वीडियो: मिडिल ईस्ट में 'धुरंधर 2' पर लगे बैन से नुकसान नहीं, फायदा होगा!

Advertisement

Advertisement

()