The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 Trailer Launch Ranveer Singh Akshay Khanna Aditya Dhar

धुरंधर-2 का ट्रेलर आ गया, फैन्स ने फिल्म से क्या सीखने की सलाह दे दी?

Dhurandhar 2 Trailer: आदित्य धर ने 'धुरंधर' की तरह 'धुरंधर 2' में भी म्यूजिक का बढ़िया इस्तेमाल किया है. पिछली फिल्म में 'कारवां की तलाश' के बाद इस फिल्म में वे एक और नगीना ढूंढ लाए हैं. वो क्या है? यहां जानिए.

Advertisement
Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 trailer
धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होगी. (फोटो- इंडिया टुडे)
pic
आकांक्षा गोगोई
7 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 06:22 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Dhurandhar The Revenge Trailer: 'धुरंधर 2' यानी ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर फाइनली आ चुका है. इसकी कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां पहली फिल्म 'धुरंधर' खत्म हुई थी. धुरंधर-2 के ट्रेलर में रणवीर सिंह इस बार ल्यारी शहर पर कब्जा करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते दिख रहे हैं. ट्रेलर में ये भी हिंट दिया गया है कि वह ल्यारी के अगले बादशाह बनने वाले हैं. पहले पार्ट में उन्हें एक इंडियन स्पाई के रूप में दिखाया गया था जो अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत के चलाए जा रहे बलोच गैंग में घुसपैठ करता है. ट्रेलर से लगता है कि फिल्म के सीक्वल में फ्लैशबैक की मदद से दिखाया जाएगा कि जसकीरत सिंह रंगी कैसे हमजा अली मजारी बना. 

अब ट्रेलर पर आते हैं. इसमें रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी की सड़कों पर हिंसा शुरू हो चुकी है. गैंगवॉर और ल्यारी पर कब्जे की लड़ाई छिड़ चुकी है. सियासी उथलपुथल मच चुकी है. आदित्य धर ने पहले पार्ट की तरह इस फिल्म में भी म्यूजिक का बढ़िया इस्तेमाल किया है. पिछली फिल्म में 'कारवां की तलाश' के बाद इस फिल्म में वो एक और नगीना ढूंढ लाए हैं. बैकग्राउंड में हमें म्यूजिक बैंड ‘बॉम्बे रॉकर्स’ का बेहद चर्चित 'आरी आरी' का रीमिक्स वर्जन सुनने को मिलता है. ट्रेलर के आखिर में ऐलान होता है - ‘पाकिस्तान का मुस्तक़बिल अब हिंदुस्तान तय करेगा’. मुस्तक़बिल यानी भविष्य.

इसके अलावा इस फिल्म में कई उन सवालों के जवाब भी ऑडियंस को मिलेंगे, जो फिल्म का पहला पार्ट देखने के बाद मन में रह गए थे. ट्रेलर में ‘बड़े साहब’ का बार-बार जिक्र होता है. ऐसा लगता है कि बड़े साहब हाफिज सईद या परवेज़ मुशर्रफ हो सकते हैं. क्योंकि ट्रेलर के एक सीन में सुनाई आता है कि मेजर इक़बाल ने एक हिंदुस्तानी का सिर मुशर्रफ के दस्तरखान पर रखा था. अब वो एक और हिंदुस्तानी का सिर मुरीदके की मीनार से लटकाने की बात कर रहा है.

मुरीदके वही, जगह है जहां का एयरबेस भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तहस-नहस कर दिया था. इसे आदित्य धर की बारीक डिटेलिंग मानी जा रही है. 

हालांकि ट्रेलर सबकुछ बताता है मगर रहमान डकैत के बारे में ज़्यादा बात नहीं होती. पिछले पार्ट में उसकी मौत हो चुकी है. ऐसे में पब्लिक ये जानना चाहती थी कि पार्ट 2 में अक्षय खन्ना का कैरेक्टर दिखेगा या नहीं. 

धुरंधर 2 में देखने को मिलेगा कि जसकीरत की कहानी शुरू कैसे हुई और हमजा की खत्म कैसे होगी. हमजा का अल्टीमेट गोल है- बड़े साहब की हत्या. उसके बाद क्या? नजर और सबर के बाद इस फिल्म की टैगलाइन है- ‘हौंसला, ईंधन और बदला’. इस एक लाइन से पूरा ट्रेलर डिफाइन होता है, जो हमें अजय सान्याल यानी आर माधवन के किरदार से सुनने को मिलती है क्योंकि ऑपरेशन धुरंधर उन्हीं का आइडिया है.

3 फरवरी को धुरंधर 2 का टीज़र आया था. इसे देखकर फैंस थोड़ा नाराज हो गए थे. वो इसलिए क्योंकि उनका कहना था कि डायरेक्टर आदित्य धर ने टीज़र में कुछ नया दिखाने की बजाए वही झलक दिखा दी, जो थिएटर्स में 'धुरंधर' के आखिर में ऑलरेडी दिखाई गई थी. हालांकि अब ट्रेलर रिलीज होने के बाद ऑडियंस का मूड बदल सकता है. धुरंधर का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था.

इसमें सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी इम्पॉर्टन्ट किरदार में थे. मिक्स्ड रिव्यूज होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के हजार करोड़ी क्लब में शामिल हुई थी. ये 2025 कि सबसे कमाऊ फिल्म बनी. अब देखना होगा कि धुरंधर-2 की कमाई पहले पार्ट से ज़्यादा होगी या नहीं. 

धुरंधर-2 फिल्म 19 मार्च को थिएटर्स में लगेगी. मगर इसे 18 मार्च की शाम भी देखा जा सकेगा क्योंकि 18 मार्च की शाम 5 बजे से इस फिल्म के पेड प्रिव्यू शुरू हो जाएंगे. इसके लिए एडवांस बुकिंग खुल चुकी है. ट्रेलर रिलीज होने के 5 घंटे में ही 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए हैं. लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी. @tanish_o0o नाम के एक यूजर ने लिखा, 

‘एक ट्रेलर जो 3 मिनट से भी ज्यादा लंबी है, उसने प्लॉट के बारे में कुछ भी रिवील नहीं किया. आदित्य धर कमाल के हैं.’

वहीं, एक दूसरे यूजर @nikhilpandey7911 ने लिखा, 

‘डायरेक्टर म्यूज़िशियन्स और ऐक्टर्स - सब अपनी हदें भूल गए.’ 

@bimalbasknet65 नाम के यूजर ने लिखा कि सीक्वल्स ऐसे होने चाहिए. 3-4 महीने में ही आ जाएं . 3-4 सालों में नहीं. सभी फिल्म को धुरंधर से सीखना चाहिए.

एक ने लिखा, ‘हमारे माता-पिता की पीढ़ी में शोले थी, हमारी पीढ़ी में धुरंधर है.’एक यूजर ने ‘धुरंधर को बॉलिवुड का ऑक्सीजन सिलेंडर’ बता दिया.

वीडियो: खामेनेई के X अकाउंट से ट्वीट के जरिए इजरायल को क्या चेतावनी दी गई?

Advertisement

Advertisement

()