The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2: Trade Experts Left Stunned by Ranveer Singh Starrer Weekend Box Office Collection

'धुरंधर 2' ने धुआं उठाया, कमाई 600 करोड़ पार

फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगातार चार दिनों तक 100 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है.

Advertisement
pic
23 मार्च 2026 (अपडेटेड: 23 मार्च 2026, 11:23 AM IST)
ranveer singh, dhurandhar 2,
'धुरंधर 2' के ज़रिए रणवीर सिंह के पास बैक-टू-बैक 1 हजार करोड़ी फिल्में देने का मौका है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar 2 ने वीकेंड अडवांस बुकिंग के दौरान 200 करोड़ रुपये से अधिक की टिकटें बेच डाली थीं. उसे देख ट्रेड एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया कि ये पहले वीकेंड पर 500 करोड़ रुपये तक का बिजनेस कर जाएगी. हुआ भी ऐसा ही. फ़र्क सिर्फ ये है कि मूवी ने न केवल 500, बल्कि 600 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. यही नहीं, ये 700 करोड़ के कलेक्शन से भी महज कुछ कदमों की दूरी पर है.

18 मार्च को फिल्म का पेड प्रिव्यू रखा गया था. उसे फिल्मों की भाषा में 'डे ज़ीरो कलेक्शन' कहा जाता है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, उस दिन मूवी ने भारत में ग्रॉस 51.60 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था. वहीं वर्ल्डवाइड इसने 73.85 करोड़ रुपये कमाए थे. इस तरह ये पेड प्रिव्यू के मामले में देश की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई. 19 मार्च यानी ऑफिशियल रिलीज़ के पहले दिन इसने भारत में 121.03 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. पेड प्रिव्यू को जोड़ें तो मूवी ने पहले ही दिन भारत में 172.63 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. इस दौरान 'धुरंधर 2' ने ओवरसीज़ मार्केट से भी 64 करोड़ रुपये कमाए थे. ऐसे में इसका फर्स्ट डे कलेक्शन ही 236.63 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा था.

भारत में ‘धुरंधर 2’ का अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ ऐसा है,

डे ज़ीरो (पेड प्रिव्यू) - 51.60 करोड़ रुपये
पहला दिन (गुरुवार) - 121.03 करोड़ रुपये
दूसरा दिन (शुक्रवार) - 96.76 करोड़ रुपये
तीसरा दिन (शनिवार) - 135.15 करोड़ रुपये
चौथा दिन (रविवार) - 137.43 करोड़ रुपये

टोटल: 541.97 करोड़ रुपये (डोमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन)

इस तरह फिल्म ने पहले वीकेंड के दौरान भारत में ही 541.97 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. साथ ही इसने ओवरसीज़ से भी ग्रॉस 149.35 करोड़ रुपये कमाए हैं. आंकड़ों को जोड़ें तो 'धुरंधर 2' ने अबतक वर्ल्डवाइड 691.32 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ये नंबर ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुमान से कितना बड़ा है, कहने की ज़रूरत नहीं. पेड प्रिव्यू को छोड़ दें तो इसने वर्ल्डवाइड बैक टू बैक लगातार चार दिन 100 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस किया है. इसमें से पहले, तीसरे दिन और चौथे दिन मूवी ने भारत में ही 100 करोड़ रुपये से अधिक कमा लिए थे.

'धुरंधर' प्रोजेक्ट का ओवरऑल बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसमें से 150 करोड़ रुपये पहले पार्ट और बाकी पैसे दूसरे पार्ट के लिए खर्च किए गए हैं. इस हिसाब से देखें तो 'धुरंधर 2' रिलीज़ के पहले ही दिन अपने हिस्से का प्रॉफ़िट कमाने लगे थी. इस तरह का अद्भुत रिकॉर्ड बहुत कम फिल्में ही बना पाती हैं. पहला वीकेंड बीतने तक मूवी ने अपनी लागत से 360.8 परसेंट से अधिक की कमाई कर ली है. फिल्म दोबारा 1 हजार करोड़ रुपये का बिजनेस कर लेगी, ये तो तय है. पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये कमाए थे. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये उसका रिकॉर्ड भी आसानी से तोड़ देगी. देखना ये होगा कि ये ‘दंगल’ के 2 हजार करोड़ रुपये के ऑल टाइम रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं.

वीडियो: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' पर मीम क्यों बन रहे?

Advertisement

Advertisement

()