The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 The Revenge is all set to shatter these ten box office records set by Pushpa 2, dangal and Baahubali

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' भारतीय सिनेमा इतिहास के ये 10 भयानक रिकॉर्ड्स तोड़ने जा रही है!

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2', 'दंगल', 'पुष्पा 2' और 'बाहुबली 2' को पछाड़ भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही है.

Advertisement
pic
12 मार्च 2026 (अपडेटेड: 12 मार्च 2026, 06:25 PM IST)
dhurandhar 2, ranveer singh,
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह ने एक इंडियन स्पाय का रोल किया है, जो पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड को इनफिल्ट्रेट करता है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranveer Singh की Dhurandhar: The Revenge 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज़ हो रही है. फिल्म से स्काय हाई एक्सपेक्टेशंस हैं. खासकर बॉक्स ऑफिस के मामले. इसका अंदाज़ा आप फिल्म के Paid Preview की Advance Booking से लगा सकते हैं. 18 मार्च की शाम 5 बजे से पेड प्रीव्यूज़ शुरू हो जाएंगे. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक उसके लिए अब तक 4.30 लाख से ज़्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. जिससे फिल्म ने 22.30 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. अगर ब्लॉक्ड सीट्स को मिला लें, तो ये आंकड़ा 27.32 करोड़ रुपए पहुंच जाता है. जबकि ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यूज़ शुरू होने में अभी 6 दिन बाकी हैं. उम्मीद की जा रही है कि सिर्फ पेड प्रीव्यूज़ से ‘धुरंधर 2’ 35 से 40 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है. जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है. जिस फिल्म के शुरुआती रुझान ऐसे हैं, वो रिलीज़ के बाद क्या ही बवंडर उठाएगी. ऐसे में आपको उन 10 रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जो ‘धुरंधर 2’ तोड़ने जा रही है. 

1. अब तक हाइएस्ट ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड ‘पुष्पा 2’ के नाम है. अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने पहले दिन 70.30 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं एक दिन में सबसे ज़्यादा पैसे छापने का रिकॉर्ड भी इसी फिल्म के नाम है. ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज़ के चौथे दिन देशभर से 85 करोड़ रुपए की कमाई की थी. उम्मीद की जा रही है कि ये दोनों ही रिकॉर्ड्स ‘धुरंधर 2’ पहले या दूसरे ही दिन तोड़ देगी. 

2. हाइएस्ट ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड भी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा- द रुल’ के नाम है. इस फिल्म को चार दिन का एक्सटेंडेड वीकेंड मिला था. इसमें फिल्म ने देशभर से 285.70 करोड़ रुपए कमाए थे. तकरीबन यही सिएचुएशन ‘धुरंधर 2’ के साथ भी है. ये फिल्म 19 मार्च यानी गुरुवार को रिलीज़ हो रही है. इसे भी चार दिन का एक्सटेंडेड वीकेंड मिलेगा. मगर ‘धुरंधर 2’ का पलड़ा इसलिए भारी है क्योंकि 18 मार्च की शाम 5 बजे से इसके पेड प्रीव्यूज़ शुरू हो जाएंगे. इससे होने वाली कमाई को भी फिल्म के ओपनिंग डे और ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में जोड़ा जाएगा. यानी ‘धुरंधर 2’ को साढ़े चार दिन लंबा वीकेंड मिलेगा. इसलिए उम्मीद की जा रही है कि वो अच्छे-खासे मार्जिन से ‘पुष्पा 2’ के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगी. 

3. वीकेंड के बाद एक वर्किंग डे पर सबसे ज़्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड फिलहाल ‘बॉर्डर 2’ के नाम है. इस फिल्म ने सोमवार को 59 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. मगर कैच ये है कि उस दिन रिपब्लिक डे यानी 26 जनवरी था. ट्रेड का प्रेडिक्शन है कि ‘धुरंधर 2’ इस मामले में ‘बॉर्डर 2’ को दूसरे नंबर पर ढकेल सकती है. क्योंकि ‘धुरंधर 2’ को लेकर मार्केट में भयंकर बज़ है. प्लस ये फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ा और मलयालम भाषा में भी रिलीज़ हो रही है. 

4. रिलीज़ के पहले हफ्ते में सबसे ज़्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के नाम है. गुरुवार को रिलीज़ होने की वजह से इसे 8 दिनों लंबा हफ्ता मिला था. इन 8 दिनों में इस मूवी ने देशभर से 425.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. ‘धुरंधर 2’ इस मामले में भी टॉप पर पहुंच सकती है. 

5. रिलीज़ के दूसरे वीकेंड में सबसे ज़्यादा बिजनेस करने का रिकॉर्ड ‘धुरंधर’ के नाम है. इस फिल्म ने दूसरे शुक्र-शनि-रवि को मिलाकर 143.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे हफ्ते में इसने टोटल 253.25 करोड़ रुपए कमाए थे. जो कि अब तक का हाइएस्ट सेकंड वीक कलेक्शन है. तीसरे हफ्ते में भी सबसे ज़्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी ‘धुरंधर’ के ही नाम है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने थर्ड वीक में 172 करोड़ रुपए पीट दिए थे. ‘धुरंधर 2’ अपने प्रीक्वल की कमाई के इन रिकॉर्ड्स को आसानी से लांघती नज़र आ रही है. 

6. इंडिया में हिंदी सिनेेमा इतिहास की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'धुरंधर' है. सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज़ होकर इसने देशभर से 838.50 करोड़ रुपए छापे थे. ‘धुरंधर 2’ से उम्मीद की जा रही है कि वो इस आंकड़े को बड़ी आसानी से पछाड़ देगी. क्योंकि फिल्म का बज़ ऑल टाइम हाई चल रहा है. प्लस ये सीक्वल हिंदी के अलावा 4 अन्य भाषाओं में भी रिलीज़ हो रहा है. साथ ही दुनियाभर से सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी ‘धुरंधर’ है. इसने वर्ल्डवाइड 1305 करोड़ का कलेक्शन किया था. ट्रेड का मानना है कि इसको पीछे करना ‘धुरंधर 2’ के लिए केक वॉक होगा. 

7. इंडियन सिनेमा की अब तक सबसे कमाऊ फिल्म है ‘दंगल’. इस फिल्म ने दुनियाभर से 2070 करोड़ रुपए की कमाई की थी. आमिर खान स्टारर इस फिल्म की कमाई में चाइना का बड़ा हाथ था. अकेले चाइनीज़ बॉक्स ऑफिस से इसने 1300 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की थी. ‘धुरंधर 2’ फिलहाल चाइना में रिलीज़ नहीं हो रही है. बावजूद लोग इस पर दांव लगा रहे हैं कि ये ‘दंगल’ को पछाड़ टॉप पोजिशन हासिल करेगी. 

8. चाइना में रिलीज़ हुए बिना सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है ‘बाहुबली 2’. राजामौली की इस फिल्म ने दुनियाभर से 1788 करोड़ रुपए कमाए थे. चूंकी ‘धुरंधर 2’ भी फिलहाल चाइना में रिलीज़ नहीं हो रही है. अगर ये फिल्म चाइनीज़ बॉक्स ऑफिस के बिना ‘दंगल’ को पछाड़ देगी, तो ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड ऑटोमैटिकली टूट जाएगा. 

9. ओवरसीज़ मार्केट में सबसे ज़्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के नाम है. इस फिल्म ने इंडिया से बाहर 47.88 मिलियन डॉलर्स यानी 440 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. संभावनाएं हैं कि ‘धुरंधर 2’ ये रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती है.

10. ‘पुष्पा 2’ सबसे तेज़ी से 500 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म है. इसने रिलीज़ होने के 10 दिनों में ये आंकड़ा टच कर दिया था. ‘धुरंधर 2’ पहले हफ्ते में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. साथ ही सबसे ज़्यादा दिनों तक डबल डिजिट में कलेक्शन का रिकॉर्ड भी ‘धुरंधर’ के नाम है. आदित्य धर की इस फिल्म ने लगातार 28 दिनों तक 10 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की थी. ‘धुरंधर 2’ ये रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती है. 

(नोट- सभी आंकड़े इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क डॉट कॉम के मुताबिक)

हालांकि ये सिर्फ ट्रेड प्रेडिक्शन है. ये प्रेडिक्शन फिल्म के बज़, लोगों में इसे लेकर एक्साइटमेंट और अडवांस बुकिंग के आधार पर जज किए जाते हैं. इसलिए इसमें चूक होने की संभावना हमेशा रहती है. ‘धुरंधर 2’ को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, अक्षय खन्ना और आर माधवन जैसे एक्टर्स ने काम किया है.

वीडियो: 'धुरंधर 2' को लगा झटका, मेकर्स को हो सकता है करोड़ों का नुकसान!

Advertisement

Advertisement

()