The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 Teaser: Public calls Ranveer Singh film glimpse a scam | Aditya Dhar

'धुरंधर 2' का टीजर देख नाराज़ हुए लोग, कहा- "टीज़र नहीं, स्कैम है"

'धुरंधर 2' टीजर पर फूटा लोगों का ग़ुस्सा, कहा- "धुरंधर वाले चूना लगा गए."

Advertisement
Ranveer Singh in Dhurandhar 2, Arjun Rampal
'धुरंधर 2' के कुल तीन टीज़र आएंगे. पहला टीज़र 3 फरवरी को रिलीज़ किया गया.
pic
अंकिता जोशी
3 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 3 फ़रवरी 2026, 08:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Ranveer Singh Dhurandhar 2 का Teaser देख पब्लिक नाराज़ क्यों हो गई? क्या Shahid Kapoor की O Romeo बैन हो जाएगी? Pankaj Tripathi स्टारर Mirzapur the Film के बारे में क्या नया अपडेट है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'धुरंधर 2' का टीज़र देख पब्लिक भड़की, कहा- चूना लगा गए!

'धुरंधर 2' का पहला टीज़र आ गया है. पहला इसलिए कि इसके कुल तीन टीज़र आएंगे, और ये उनमें से पहला है. लोग हफ्तों से इसका इंतज़ार कर रहे थे. मगर टीज़र देख कर ज्यादातर लोग निराश हो गए. सोशल मीडिया पर पब्लिक नाराज़गी भी जता रही है. एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,

"टीज़र में हम्ज़ा कहता है - ये नया हिंदुस्तान है. लेकिन भाई हम्ज़ा, टीज़र तो पुराना है. ये टीज़र तो मैं दो बार सिनेमाघर में और कई बार नेटफ्लिक्स पर देख चुका हूं. कुछ तो नया लाते. ये तो स्कैम है."

वी आर रांची नाम के हैंडल से X पर लिखा गया,

"ग़लत फाइल अपलोड कर दी भाई. ये टीज़र तो ऑडियंस हफ्तों पहले देख चुकी है. लुल हो गया ये तो..."

एक यूज़र ने लिखा,

"धुरंधर वालों ने चूना लगा दिया. कुछ तो नया दिखाते भाई. 5-10 सेकेंड का ही सही, मगर कोई नया क्लिप तो देते."

एक यूज़र ने लिखा,

"भाई नज़र और सब्र बनाए रखो. अभी दो और टीज़र आने वाले हैं. आदित्य धर पर भरोसा रखो. जो आदमी बंदूक की ग्रिप तक सोच-समझकर रखवा रहा है. उसने ये टीज़र भी कुछ सोच कर ही सबसे पहले रिलीज़ किया होगा. टीज़र के BGM में डोजा कैट का Ahhh Men सॉन्ग सोच-समझकर ही रखा है. इस गाने और फिल्म की कहानी में कुछ समानताएं हैं. लग रहा है कि धुरंधर 2 फिल्म नहीं, आंधी होगी."

# 'माइकल' का ट्रेलर आया, रिलीज़ 24 अप्रैल को

माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' का ट्रेलर आया है. शुरुआत उन शब्दों के हमले से होती है, जो 8 साल के माइकल पर होते हैं. माइकल के पिता कहते हैं कि जीवन में या तो आप जीतते हैं, या हारते हैं. वो एक सख्त पिता हैं. माइकल के संघर्ष से लेकर उनकी सफलता तक के पूरे सफ़र की झलक ट्रेलर में दिख रही है. माइकल जैक्सन का कैरेक्टर उनके भतीजे जाफ़र जैक्सन ने निभाया है. कोलमैन डोमिंगो उनके पिता के किरदार में हैं. एंट्वॉन फ्यूक्वा (Antoine Fuqua) के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 6 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# रिलीज़ से पहले ही बुरी फंसी 'धुरंधर 2', FIR दर्ज

'धुरंधर 2' रिलीज़ से पहले ही मुश्किल में पड़ गई है. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार इसके खिलाफ़ FIR दर्ज हुई है. FIR के मुताबिक मुंबई में इसकी शूटिंग के दौरान क्रू ने बेलार्ड एस्टेट के पास फोर्ट एरिया में बिना इजाज़त ड्रोन उड़ाए. वो हाई सिक्योरिटी एरिया है. और लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि ने पुलिस से ड्रोन उड़ाने की इजाज़त नहीं ली थी. सीन में संजय दत्त को हाथ में गन लिए चलना था. मेकर्स ये सीन बर्ड आई एंगल से शूट करना चाहते थे. इसलिए ड्रोन शॉट लिए गए. जैसे ही शूट शुरू हुआ, पुलिस आ पहुंची और रिंकू राजपाल को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल इस मामले में मेकर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

# 'मिर्ज़ापुर- द फिल्म' की शूटिंग ख़त्म, रिलीज़ मार्च में

'मिर्ज़ापुर- द फिल्म' की शूटिंग पूरी हो गई है. अली फ़ज़ल ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग के BTS क्लिप्स और एक इमोशनल नोट डाला. हम याद दिला दें, कि फिल्म में कालीन भैया और गुड्डू पंडित के साथ वो किरदार भी नज़र आएंगे जो सीरीज़ के तीसरे सीज़न में मर चुके थे. यानी कम्पाउंडर के रोल में अभिषेक बैनर्जी और मुन्ना भैया के किरदार में दिव्येंदु शर्मा भी फिल्म में होंगे. रिलीज़ डेट अभी तय नही है. मगर सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि मेकर्स इसे मार्च में रिलीज़ करेंगे.

# 'गोलमाल 5' में अक्षय बनेंगे विलन, करीना भी कन्फर्म

मल्टी स्टारर फिल्म 'गोलमाल 5' में एक और बड़े एक्टर की एंट्री हो गई है. वो एक्टर हैं अक्षय कुमार. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय इस फिल्म में विलन का रोल करेंगे. साथ ही, करीना कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक करीना की कास्टिंग में वक्त लगा, क्योंकि उनकी डेट्स के साथ पेच उलझा हुआ था. अब उनके बाकी प्रोजेक्ट्स पूरे हो चुके हैं. इस फिल्म की शूटिंग 15 फरवरी को मुंबई में शुरू होगी. 

# तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' का ट्रेलर रिलीज़

तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'अस्सी' का ट्रेलर आया है. ट्रेलर के मुताबिक एक क़त्ल हुआ है, और उसी के इर्द-गिर्द पूरा सस्पेंस रचा गया है. तापसी के अलावा इसमें कुमुद मिश्रा और रेवती भी ज़रूरी किरदारों में हैं. अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: “‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार, ट्रेड एक्सपर्ट्स हुए हैरान”

Advertisement

Advertisement

()