The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 Smashes Advance Booking Records, Sells Tickets Worth Over 60 Crore!

'धुरंधर 2' ने बेचे 65 करोड़ के टिकट, जबकि ओपनिंग डे की अडवांस बुकिंग खुली ही नहीं

'धुरंधर 2' ने जैसी शुरुआत की है, उस आधार पर ट्रेड का मानना है कि ये फिल्म 200 करोड़ रूपये की ओपनिंग लेने जा रही है.

Advertisement
arjun rampal, ranveer singh, dhurandhar 2,
'धुरंधर' 14 मार्च को सिनेमाघरों में अपने 100 दिनों का रनटाइम पूरा कर लेगी.
pic
शुभांजल
13 मार्च 2026 (अपडेटेड: 13 मार्च 2026, 02:02 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 ने रिलीज़ से हफ़्ते भर पहले अडवांस बुकिंग में कहर ढा दिया है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड के लिए दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये की टिकटें बेच डाली हैं. इसकी हाइप को देखकर मेकर्स ने 18 मार्च को पेड प्रिव्यू शोज़ का भी इंतज़ाम किया था. खबर लिखे जाने तक लोगों ने उसकी भी चार लाख से अधिक टिकटें खरीद ली हैं.

'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 07 मार्च को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के साथ मेकर्स ने इसके पेड प्रिव्यू शोज़ की बुकिंग भी शुरू करवा दी थी. पेड प्रिव्यू, ऑफिशियल रिलीज़ से एक दिन पहले के स्पेशल शोज़ को कहा जाता है. 'धुरंधर' के केस में इसे 18 मार्च को रखा गया है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, इस प्रिव्यू शो के लिए मेकर्स ने 4.8 लाख टिकटें बेचकर 24.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ब्लॉक सीट्स जोड़ने पर ये आंकड़ा 29.69 करोड़ रुपये पर पहुंच जाता है. इस तरह ये पेड प्रिव्यू में देश की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले पवन कल्याण की OG ने प्रीमियर शोज़ में सबसे बड़ी सेल की थी. उसका ओवरऑल ग्रॉस कलेक्शन 25 करोड़ रुपये के आसपास रहा था.

Embed

फिल्म की अडवांस कमाई में ओवरसीज़ मार्केट का बहुत बड़ा योगदान है, खासकर नॉर्थ अमेरिका का. विदेशी बाज़ार में फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड के लिए 35 करोड़ रुपये की टिकटें बेच दी हैं. इसमें से 27 करोड़ रुपये तो अकेले अमेरिकी ऑडियंस से आए हैं. 'धुरंधर 2' के डोमेस्टिक और ओवरसीज़ अडवांस बुकिंग कलेक्शन को जोड़ें तो मेकर्स ने अबतक 64.69 करोड़ रुपये की टिकटें बेच डाली हैं. ऐसा कर फिल्म ने 'धुरंधर' के पहले पार्ट को पीछे छोड़ दिया है. खास बात ये है कि भारत में अबतक फिल्म की फर्स्ट डे बुकिंग शुरू नहीं हुई है. उसके खुलते ही ये आंकड़ा और तेज़ी से भागेगा. जिस तरह का रिस्पॉन्स इस मूवी को मिला है, उसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये 150 से 200 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है.

'धुरंधर 2' की टिकटें सामान्य से 30 परसेंट अधिक कीमत पर भी बिक रही हैं. रेगुलर 2D फॉर्मेट के दाम 400 से 900 रुपये के बीच में हैं. IMAX में टिकटों का दाम 1 हजार रुपये के पार चला गया है. रिक्लाइनर्स टिकटों की कीमत तो आसमान छू रही हैं. फिल्म की सबसे महंगी टिकट मुंबई के बोरिवली में INOX मेगाप्लेक्स में मिल रही हैं. वहां एक टिकट का दाम 3100 रुपये तक का है. इसके बावजूद देश के ज्यादातर हिस्सों में फिल्म हाउसफुल होती जा रही है.

वीडियो: सैकड़ों साल पुराना है 'धुरंधर 2' में इस्तेमाल हुआ 'आरी आरी' गाना!

Advertisement

Advertisement

()