The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2: Ranveer Singh Starrer Achieves Double the Opening of Part One in Just Seven Hours

'धुरंधर 2' ने मात्र 7 घंटे में पहले पार्ट से ज़्यादा कमाई कर डाली

गल्फ़ देशों में बैन के बावजूद फिल्म ने ओवरसीज़ मार्केट में 22.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

Advertisement
pic
19 मार्च 2026 (अपडेटेड: 19 मार्च 2026, 04:43 PM IST)
arjun rampal, ranveer singh, sanjay dutt, dhurandhar 2,
'धुरंधर 2' ने वीकेंड के लिए अडवांस बुकिंग में 200 करोड़ रुपये से अधिक की सेल कर दी है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

18 मार्च को Dhurandhar 2 के प्रीमियर शोज़ रखने का फैसला मेकर्स को तगड़ा फ़ायदा देकर गया है. इससे Aditya Dhar ने 19 मार्च को फिल्म के ऑफिशियल रिलीज़ से पहले ही माहौल सेट कर दिया. खबर के मुताबिक, Ranveer Singh की मूवी ने पेड प्रिव्यू के दौरान 70 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है.

फिल्म ट्रेड की भाषा में प्रीमियर डे की कमाई को 'Day 0 कलेक्शन' कहा जाता है. इसलिए 'धुरंधर 2' के केस में लोग 18 मार्च को ही बड़ी संख्या में थिएटर्स जा पहुंचे. इसमें ऑनलाइन और स्पॉट, दोनों तरह की बुकिंग करने वाले दर्शक थे. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 18 मार्च को भारत में नेट 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ये 51.60 करोड़ रुपये के पार चला जाता है.

ये बात जगज़ाहिर है कि 'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स को गल्फ़ देशों में बैन कर दिया गया है. बावजूद इसके, फिल्म को ओवरसीज़ मार्केट में ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहां इसने प्रीमियर शोज़ के दौरान 22.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इससे मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 73.85 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. 05 दिसंबर को जब 'धुरंधर' का पहला पार्ट आया था, तब उसने भारत में ग्रॉस 33 करोड़ रुपये कमाए थे. उस हिसाब से 'धुरंधर 2' ने कितना बड़ा जंप लिया है, कहने की ज़रूरत नहीं.

ध्यान रहे कि फिल्म के प्रीमियर शोज़ 18 मार्च को शाम 5 बजे के बाद रखे गए थे. यानी 'धुरंधर 2' ने ये 70 करोड़ से अधिक रुपये सिर्फ सात घंटे के शोज़ से कमाए हैं. फिल्म की हाइप को देख मेकर्स इसकी टिकटें सामान्य से 30 परसेंट अधिक कीमतों पर बेच रहे हैं. मुंबई के एक सिनेमाघर में तो 3100 रुपये की टिकटें भी बिकी हैं. अन्य मेट्रो सिटीज़ में 1500 से 2000 की टिकटें धड़ल्ले से बिक रही हैं. फिल्म का एवरेज टिकट प्राइस 500 रुपये है. इस बढ़ी हुई कीमत ने फिल्म की कमाई में बड़ा योगदान दिया है.

बता दें कि प्रीमियर शोज़ के लिए ‘धुरंधर 2’ ने 52.35 करोड़ रुपये की अडवांस बुकिंग हासिल की थी. ब्लॉक सीट्स को जोड़ने पर ये आंकड़ा 62.43 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है. उसे देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि फिल्म वीकेंड बीतने तक 500 करोड़ रुपये भी कमा सकती है. लेकिन 18 मार्च को नॉन हिंदी बेल्ट में इसकी समय से डिलीवरी नहीं हो पाई. इस वजह से फिल्म के कई शोज़ रद्द कर दिए गए. हिंदी बेल्ट में भी कई जगहों पर ऐसा ही हुआ था. नतीजतन, बहुत से सिनेमाघर वालों को दर्शकों के पैसे लौटाने पड़े. इससे मेकर्स को करोड़ों का नुकसान हुआ है.

वीडियो: सैकड़ों साल पुराना है 'धुरंधर 2' में इस्तेमाल हुआ 'आरी आरी' गाना!

Advertisement

Advertisement

()