The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2: Ranveer Singh film peak Cinema or Propaganda? Internet becomes battlefield

'धुरंधर 2' ने पहले ही दिन 'पुष्पा 2' के परखच्चे उड़ा दिए

रिलीज़ से पहले ही 'धुरंधर 2' ने 200 करोड़ रुपये कमा लिए

Advertisement
Dhurandhar 2 beats Pushpa 2
'धुरंधर 2' ने पहले ही दिन अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा 2' को धो डाला.
pic
अंकिता जोशी
19 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 07:02 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

क्या Ranveer Singh की Dhurandhar 2 ने Allu Arjun की Pushpa 2 को पछाड़ दिया है? Aditya Dhar की धुरंधर 2 को पब्लिक Peak Cinema मान रही है या Propaganda Film? Nora Fatehi और Sanjay Dutt को Summon किसने भेजा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'धुरंधर 2' ने पहले ही दिन 'पुष्पा 2' को धो डाला

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. अभी रिलीज़ का पहला दिन भी पूरा नहीं हुआ है, और इसने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला है. बुक माय शो के ट्रेंडिंग ट्रैकर के मुताबिक एक घंटे में इसके एक लाख नौ हज़ार टिकट बिक गए. ये स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल है. अब तक पीक आर में टिकट सेल का सबसे बड़ा आंकड़ा 'पुष्पा 2' का था. ओपनिंग डे के लिए एक घंटे में 'पुष्पा 2' के एक लाख 7 हज़ार टिकट बिके थे. 'धुरंधर 2' ने इसे पीछे छोड़ दिया है. 'कल्कि', 'कांतारा 2', 'जवान', 'एनिमल' और 'छावा'... ये सब इंडियन सिनेमा की बड़ी फिल्में हैं. 'धुरंधर 2' ने आधे दिन में ही इन सबको पछाड़ दिया है.

# 'धुरंधर 2' देख लोग बोले- "ये हिंदुस्तान की दहाड़ है"

आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका इंतज़ार लोग महीनों से कर रहे थे. 'धुरंधर 2' आज दुनियाभर में रिलीज़ हुई. हर दर्शक का अपना नज़रिया है. ज्यादातर लोग इसे पीक सिनेमा कह रहे हैं. वहीं, एक तबका इसे प्रोपगैंडा फिल्म कह कर मेकर्स को जली कटी सुना रहा है. पॉइंट ऑफ व्यू कुछ भी हो, लेकिन ये 'धुरंधर 2' का असर ही है, कि लाखों-करोड़ों लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं. सोशल मीडिया की फीड में हर दूसरी पोस्ट 'धुरंधर' के बारे में है. चुनिंदा रिएक्शन हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं. नागराज नाम के एक यूज़र ने X पर लिखा,

"धुरंधर इंडियन सिनेमा का न्यू गोल्ड स्टैंडर्ड है. और इसे छू पाना मुश्किल होगा. अब फ्लॉप और हिट की जह कहा जाएगा, फ्लॉप और धुरंधर. आदित्य धर को हैट्स ऑफ. क्या फिल्म बनाई है."

सुनील संजन नाम के एक यूज़र ने लिखा,

"ये सिर्फ फिल्म नहीं है. इंडियन एक्शन फिल्मों में आया क्रांतिकारी बदलाव है जिसे लोग देख रहे हैं. ये सिर्फ रणवीर को बीस्ट मोड में दिखाने के लिए बना सिनेमा नहीं है. बल्कि ये एक देसी डायरेक्टर की हिम्मत उसके हौसले की कहानी है. वो डायरेक्टर जिसने हॉलीवुड से भी महीन कहानी और उसी लेवल का एक्शन दिखाने का साहस किया. और उसमें बेहद सफल भी रहा. जो कमाई ये फिल्म कर रही है, उसे देख कर सो कॉल्ड बड़े प्रोडक्शन हाउस ये समझेंगे बॉक्स ऑफिस सुनामी किसे कहते हैं."

Embed

अतहर नाम के एक यूज़र ने लिखा,

"भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी प्रोपगैंडा फिल्म है ये. टिकटें ऐसे भी बिक जातीं आदित्य धर."

एक यूज़र ने लिखा,

"अक्षय खन्ना की एंटी हीरो एनर्जी की कमी खली. हालांकि फिल्म बहुत अच्छी है. बस नोटबंदी को सही नहीं ठहराना था. देश आज भी उसके नुकसान भोग रहा है. ये एक ग़लती अच्छी-ख़ासी फिल्म को ले डूबेगी."

रेडिट पर एक यूज़र ने लिखा,

“धुरंधर 2 पहले पार्ट से भी ज्यादा मुंहफट और साहसिक फिल्म है. पूरी फिल्म में मैं ये सोच रहा था कि आदित्य धर ने कितनी बारीकी से इस फिल्म को बुना है. हर शॉट का कुछ मीनिंग है, जो बाद में पता चलता है. कुछ लोग जो इसे प्रोपगैंडा फिल्म बता कर रो रहे हैं, फिल्म में मज़ा तो उन्हें भी आया होगा. लेकिन ख़ुद को अलग दिखाने के रोग का कोई इलाज नहीं. धुरंधर 2 कई लोगों को उनकी औक़ात दिखाएगी. करोड़ों रुपये में पठान जैसी वाहियात फिल्म बनी थी. फिर वॉर 2 आई थी. दोनों बचकानी थीं. जासूसों को फैशन मैगज़ीन का मॉडल बना डाला उन्होंने. जाकर धुरंधर देखें. धुरंधर 2 चीरफाड़ मचाने आई है. पठान, बाहुबली दंगल... सबको ढेर में लगा देगी. ये फिल्म नहीं, हिंदुस्तान के अवाम की दहाड़ है.”

# अश्लील गाने के चलते नोरा-संजय को समन

कन्नड़ा फिल्म 'KD: द डेविल' के लिए नोरा फ़तेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया गाना 'सरके चुनर तेरी...' पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. 17 मार्च के नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ने उन्हें नोटिस भेजा था. और मिड-डे के मुताबिक अब नेशनल कमीशन फॉर विमन ने नोरा और संजय को समन भेजा है. कन्नड़ा गाने का हिंदी अनुवाद करने वाले रक़ीब आलम और मेकर्स को भी समन भेजे गए हैं. कमीशन ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर सुओ मोटो कॉग्निज़ेंस के तहत ये समन भेजे हैं. नोरा-संजय सहित मेकर्स को भी 24 मार्च को कमीशन के समक्ष प्रस्तुत होना होगा. ऐसा न होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हम बता दें, कि 18 मार्च को नोरा ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने कन्नड़ा गाने पर शूटिंग की थी. और उन्हें उन शब्दों का अर्थ पता नहीं था.

# 'धुरंधर 2' ने रिलीज़ से पहले ही कमा लिए 200 करोड़

'धुरंधर 2' के पेड प्रिव्यू 18 मार्च शाम 5 बजे से शुरू हुए. और इसका फुल फ्लेजेड रिलीज़ आज हुआ. ये वो फिल्म है, जिसने रिलीज़ से पहले ही 200 करोड़ रुपये कमा लिए. अडवांस बुकिंग से ही 'धुरंधर 2' ने 200 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक आज डे-वन के लिए रात 12 बजे तक भारत में इसके 14 लाख 7 हज़ार 553 टिकट अडवांस में बुक हुए. इससे ऑल इंडिया 52.35 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ. विदेशों में इसकी ओपनिंग वीकेंड प्री-सेल तकरीबन 80 करोड़ रुपये हुई. इसमें ब्लॉक सीट्स को भी जोड़ें, तो ओपनिंग वीकेंड की प्री-सेल 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. मगर टिकट विंडो की कमाई हमेशा गेम चेंजिंग साबित होती है. और 'धुरंधर 2' का माहौल देखते हुए ट्रेड को भरोसा है, कि ये फिल्म इतिहास बनाएगी.

Embed

# कोंकणा की 'वेलकम टु खोया महल' का टीज़र आया

कोंकणा सेन की कॉमिक वेब सीरीज़ 'वेलकम टु खोया महल' का टीज़र आया है. बरुण सोबती, अदिति राव हैदरी और अपर्णा सेन इसमें लीड रोल में हैं. टीज़र मज़ेदार है. एक महल है जिसे अब होटल बना दिया गया है. यहां गेस्ट्स की चीजें ग़ायब हो जाती हैं. कोंकणा सेन और जयदीप सरकार इसके डायरेक्टर हैं. जल्द ही एमेज़ॉन प्राइम वीडियो इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस करेगा.

# तीन हॉरर फिल्म बनाएगी धर्मा प्रोडक्शंस

करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस हॉरर जॉनर में हाथ आज़मा रही है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक धर्मा की एक के बाद बाद एक तीन हॉरर फिल्में आएंगी. इनमें पहली वो फिल्म है जिसमें दो हीरोइन होंगी. इसके वेब सीरीज़ 'अनदेखी' वाले आशीष आर शुक्ला डायरेक्ट करेंगे. इसमें मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी और टीवी एक्ट्रेस रीम शेख को कास्ट किया गया है. दूसरी फिल्म आदित्य रॉय कपूर के साथ बनेगी. इसे कॉलिन डी कुन्हा डायरेक्ट करेंगे. इस रिपोर्ट के मुताबिक धर्मा की तीसरी हॉरर फिल्म उडि़या फिल्म 'बॉ बुट्टू भूता' का रीमेक है. इसकी कास्टिंग अभी शुरू नहीं हुई है.

वीडियो: देशभर में 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शो क्यों कैंसिल होने लगे?

Advertisement

Advertisement

()