The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2: Ranveer Singh film faces 30 crore loss due to Eid festival shift

'धुरंधर 2' के साथ हुई तगड़ी चोट, रिलीज़ से पहले ही हुआ करोड़ों का नुकसान!

जिस तारीख के लिए 'टॉक्सिक' से क्लैश भी मंज़ूर था, उसका फ़ायदा ही नहीं उठा पाएगी 'धुरंधर 2'.

Advertisement
pic
10 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 07:36 PM IST)
Ranveer Singh, Dhurandhar 2
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 को रिलीज़ से पहले ही करोड़ों का नुकसान क्यों हो गया? क्या Yash की Toxic के टलने से Varun Dhawan की Hai Jawani to Ishq Hona Hai पोस्टपोन हो गई है? Akshay Kumar स्टारर Bhagam Bhag 2 पर क्या अपडेट आया है?

# 'धुरंधर 2' के साथ चोट हो गई, होगा करोड़ों का नुकसान!

'धुरंधर 2' का इंतज़ार फैन्स ही नहीं, फिल्म ट्रेड भी कर रहा है. एक तरफ़ जहां फैन्स तरह-तरह की थ्योरीज़ शेयर कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ़ ट्रेड एक्सपर्ट्स फिल्म का बिज़नेस प्रेडिक्ट कर रहे हैं. पिंकविला के मुताबिक अब तक ट्रेड को उम्मीद थी कि 'धुरंधर 2' पहले दिन 75 से 90 करोड़ रुपये कमाएगी. ईद की छुट्टी को इस कमाई की बड़ी वजह माना गया था. मगर अब ईद 19 मार्च नहीं, बल्कि 21 मार्च को मनाई जाएगी. इस वजह से ईद की छुट्टी भी दो दिन आगे खिसक जाएगी. यानी अब 'धुरंधर 2' वर्किंग डे पर रिलीज़ होगी. जिसका असर ओपनिंग-डे कलेक्शन पर निश्चित रूप से पड़ेगा. इस रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेड ने 'धुरंधर 2' का ओपनिंग-डे कलेक्शन 75 से 90 करोड़ रुपये के बीच प्रेडिक्ट किया था. जो अब 60 से 70 करोड़ पर लुढ़क आया है. यानी नॉन हॉलीडे रिलीज़ की वजह से फिल्म को 30 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है.

एक फैक्टर है जो फिल्म की कमाई बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है. और वो है इसका नया टिकट प्राइसिंग फॉर्मैट. इसका नाम है 'सुपर ब्लॉकबस्टर प्लस रेट्स'. चूंकि फिल्म लगभग चार घंटे की है, इसलिए ये प्राइसिंग रखी गई है. आम तौर पर बिग टिकट रिलीज़ेज़ ब्लॉकबस्टर रेट्स या सुपर ब्लॉकबस्टर रेट्स रखते हैं. जो स्टैंडर्ड टिकट प्राइस से 10 से 25 फीसदी ज्यादा होते हैं. 'धुरंधर 2' की टिकट प्राइस इनसे भी ऊपर रखी गई है, और पेड प्रीव्यू के लिए लोग इसके टिकट हाथोंहाथ ख़रीद रहे हैं. हालांकि, अंतत: क्या होगा, ये फैसला तो पब्लिक ही करेगी.

# गाय रिची की 'इन द ग्रे' का ट्रेलर आया

डायरेक्टर गाय रिची की अपकमिंग फिल्म 'इन द ग्रे' का ट्रेलर आया है. हेनरी कैविल इसमें सिड नाम का किरदार निभा रहे हैं. और जैक जिलेनहॉल के कैरेक्टर का नाम ब्रॉन्को है. ये दोनों हाई लेवल ऑपरेटिव्स की कोवर्ट टीम के मेम्बर्स हैं. ट्रेलर में आइज़ा गोंज़ालेज़ का किरदार सोफ़िया कहता है, कि सिड और ब्रॉन्को मॉरल और इम्मॉरल के बीच के दायरे में काम करते हैं. ये फिल्म 15 मई को रिलीज़ होगी.

# 'टॉक्सिक' के कारण पोस्टपोन हो गई वरुण की फिल्म

यश की 'टॉक्सिक' पोस्टपोन हुई और नई रिलीज़ डेट 4 जून तय की गई. इसके एक दिन बाद यानी 5 जून को वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश़्क होना है' रिलीज़ होनी थी. मगर 'टॉक्सिक' से क्लैश टालने के लिए मेकर्स को इसे एक हफ्ते के लिए पोस्टपोन करना दिया. टिप्स फिल्म्स ऑफिशियल ने इंस्टाग्राम पर बताया कि 'है जवानी तो इश्क़ होना है' अब 12 जून को रिलीज़ होगी. मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े इसकी फीमेल लीड्स हैं. इसे डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं.

# 'भागम भाग 2' टली, अब अगस्त में शूरू होगा शूट

'भागम भाग 2' की शूटिंग मार्च में शुरू होनी थी. मगर शूट पोस्टपोन हो गया है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक अब शूटिंग अगस्त में शुरू होगी. दरअसल एकता कपूर ने 'भागम भाग 2' के डायरेक्टर राज शांडिल्य को लीगल नोटिस भेजा है. राज ने उनके साथ थ्री फिल्म कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. मगर वो उनके बैनर के बाहर फिल्म करने जा रहे हैं. राज ने अपनी तरफ से बयान भी जारी किया है कि वो एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट नहीं था. और राज दूसरे बैनर्स के साथ काम करने के लिए स्वतंत्र हैं. फिर भी इस अड़चन के चलते 'भागम भाग 2' का शूट तो टल ही गया है. वो डेट्स अक्षय ने 'गोलमाल 5' को दे दी हैं. वो मार्च एंड से 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू करेंगे. वो 18 दिनों में इस फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर लेंगे.

# ‘जेलर 2’ में पुलिस अफसर बनेंगे शाहरुख खान!

रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' में शाहरुख खान कैमियो करेंगे. मार्च के अंत में उनके हिस्से की शूटिंग होगी. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें शाहरुख पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे. फिल्म में वो रजनीकांत के राज़दार होंगे.  'जेलर 2' में 'सेक्रेड गेम्स' फेम जतिन सरना विलन हैं. मिथुन ने इसमें नेगेटिव रोल किया है. मोहनलाल, शिवा राजकुमार और विजय सेतुपति का भी कैमियो रखा गया है. राम्या कृष्णन और विद्या बालन फीमेल लीड्स हैं. नेल्सन दिलीप कुमार के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म अगस्त में रिलीज़ होगी.

# मुंबई में शूट हो रहे AA22xA6 की एक्शन सीन, गाने

एटली और अल्लू अर्जुन कि फिल्म AA22xA6 की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक यहां फिल्म के कुछ ग्रैंड एक्शन सीक्वेंस और दो गाने फ़िल्माए जाएंगे. ये शेड्यूल स्टूडियो में ही शूट होगा. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदन्ना, राम्या कृष्णन और जिम सार्भ भी ज़रूरी किरदारों में नज़र आएंगे. 

वीडियो: 'धुरंधर 2' ट्रेलर पर फैंस के तगड़े रिएक्शन, किसी को लगा बवाल तो कोई हुआ निराश

Advertisement

Advertisement

()