The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 Pakistan: Despite Ban, this Ranveer Singh film reaches Pak Households

एंटी-पाक होकर भी पाकिस्तान में भयंकर तरीके से चल रही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’!

रिलीज़ के अगले दिन ही पाकिस्तान की गली-गली में पहुंच गई 'धुरंधर 2'.

Advertisement
pic
20 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 06:35 PM IST)
Dhurandhar 2, Ban in Pakistan
पाकिस्तान में बैन के बावजूद वहां 'धुरंधर 2' हाथोंहाथ बिक रही है
Quick AI Highlights
Click here to view more

Pakistan में Ban के बावजूद Ranveer Singh की Dhurandhar 2 वहां कैसे देखी जा रही है? Jailer 2 में Shahrukh Khan और Rajinikanth का intense Jail Sequence कहां शूट होगा? क्या Aditya Dhar की धुरंधर 2 ने Prabhas की Baahubali 2 और Ranbir Kapoor की Animal को पछाड़ दिया है?  सिनेमा से जुड़ी ऐसी और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# बैन के बावजूद पाकिस्तान की गली-गली में पहुंच गई 'धुरंधर 2'

'धुरंधर' एंटी-पाकिस्तान फिल्म है. प्रीक्वल के बाद सीक्वल भी पाकिस्तान में बैन है. मगर फिर भी ये वहां ख़ूब देखी जा रही है. एक पाक‍िस्तानी जर्नलिस्ट ख़ालिद महमूद ख़ालिद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. ये 'धुरंधर 2' का छोटा सा क्लिप है, जो घर के टीवी पर चलता नज़र आ रहा है. टॉप लेफ्ट कॉर्नर में वॉटरमार्क है, जिससे पता चल रहा है कि ये फिल्म का पायरेटेड वर्जन है. 'धुरंधर' भी पाकिस्तान में इसी तरह देखी गई थी और ख़ूब देखी गई थी. रिलीज़ के बाद महज़ 12 दिन में इसे 20 लाख से ज़्यादा बार डाउनलोड किया गया था. और इस तरह ये वहां की मोस्ट पायरेटेड मूवी बन गई.

# 'वॉट हैपन्स एट नाइट' का फर्स्ट लुक आउट

लियोनार्डो डी कैप्रियो और जेनिफ़र लॉरेंस स्टारर फिल्म 'वॉट हैपन्स एट नाइट' का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ है. ये फिल्म पीटर कैमरन नाम के ऑथर के इसी नाम के नॉवल पर बेस्ड फिल्म है. इसे मार्टिन स्कॉरसेज़ी डायरेक्ट कर रहे हैं.

# 'जेलर 2' के लिए शाहरुख-रजनी शूट करेंगे इंटेंस जेल सीक्वेंस

'जेलर 2' में शाहरुख खान कैमियो कर रहे हैं. वो फिल्म में पुलिस ऑफिसर का रोल करने वाले हैं. रिपोर्ट है कि शाहरुख और रजनीकांत एक इंटेंस जेल सीक्वेंस शूट करने वाले हैं. इसकी शूटिंग चंडीगढ़ की एक कार क्रशिंग फैक्ट्री में होगी. डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार यहां इंटेंस एक्शन सीक्वेंस तैयार करेंगे. और ये फिल्म का हाई पॉइंट बताया जा रहा है. 'जेलर 2' में 'सेक्रेड गेम्स' फेम जतिन सरना, मिथुन ने इसमें नेगेटिव रोल किया है. मोहनलाल, शिवा राजकुमार और विजय सेतुपति का भी कैमियो रखा गया है. राम्या कृष्णन और विद्या बालन फीमेल लीड्स हैं. ये फिल्म अगस्त में रिलीज़ होगी.

# पीटर फ़रेली की 'बॉल्स अप' का ट्रेलर आया

फिल्ममेकर पीटर फ़रेली की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'बॉल्स अप' का ट्रेलर आया है. मार्क वॉलबर्ग और पॉल वॉल्टर इसमें लीड रोल्स में हैं. पॉल वॉल्टर ने अपनी टीम के साथ मिलकर एक कॉन्डम डिज़ाइन किया है. उसका मार्केटिंग पिच अटपटा है. ये फिल्म इस तरह के कई अजीब मगर मज़ेदार वाकयों से भी नज़र आ रही हैं. 'डेडपूल एंड वूल्वरीन' के राइटर्स रेट रीस और पॉल वर्निक ने इसका स्क्रीनप्ले लिखा है. ये 15 अप्रैल को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी.

# 'धुरंधर 2' पहले ही दिन 200 करोड़ पार

'धुरंधर 2' ने रिलीज़ होते ही 200 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है. ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है. 18 मार्च को पेड प्रीमियर में इसने भारत में 51.60 करोड़ और दुनिया भर में ग्रॉस 73.85 करोड़ रुपये कमाए. 19 मार्च को इसने भारत में नेट 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ग्रॉस आंकड़ों की बात करें तो ये संख्या 121.03 करोड़ रुपये पर पहुंच जाती है. इसमें प्रीमियर शोज़ के कलेक्शन को जोड़ें तो फिल्म ने भारत में पहले दिन 172.63 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. विदेशों में इसने 64 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह इसका ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन 236.63 करोड़ रुपये पहुंच जाता है. इससे पहले 'जवान' ने वर्ल्डवाइड 129 करोड़ और 'एनिमल' ने 101 करोड़ रुपये कमाए थे. लेकिन 'धुरंधर 2' ने इन दोनों को पछाड़ दिया है. वो भी पूरे 100 करोड़ रुपये से भी अधिक के अंतर से. इतना ही नहीं, इसने RRR (223 करोड़), 'बाहुबली 2' (214 करोड़), 'कल्कि (174 करोड़) और KGF 2 (159 करोड़) के ओपनिंग रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं. हालांकि ये 'पुष्पा 2' को पछाड़ने से चूक गई. 'पुष्पा 2' ने पहले दिन 274.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

# राजकुमार हीरानी की पहली सीरीज़ में विक्रांत मैसी-मोना सिंह

विक्रांत मैसी को एक लेकर एक वेब सीरीज़ बनने जा रही है. ये सायबर क्राइम पर बेस्ड शो है, और इसे राजकुमार हीरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं. मिड-डे के मुताबिक इसमें मोना सिंह को भी कास्ट किया गया है. जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.

वीडियो: धुरंधर-2 ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, RRR और Baahubali 2 को पछाड़ा

Advertisement

Advertisement

()