The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 Oye-Oye Song Lands Aditya Dhar in Another Legal Trouble. Trimurti Films Takes Legal Action

'धुरंधर 2' में 'ओए ओए' गाना इस्तेमाल करके फंसे आदित्य धर, उनके खिलाफ केस हो गया

'धुरंधर 2' में इस गाने के कुछ टुकड़े इस्तेमाल किए गए हैं.

Advertisement
pic
9 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026, 01:43 PM IST)
naseeruddin shah, tridev, ranveer singh, aditya dhar, dhurandhar 2,
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड 1654 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranveer Singh की Dhurandhar फ्रैंचाइज़ शुरुआत से ही विवादों में रही है. इसके खिलाफ अब तक कई लीगल केस हो चुके हैं. ताजा मामला Dhurandhar 2 में इस्तेमाल हुए Oye Oye गाने से जुड़ा है. क्लाइमैक्स में Rakesh Bedi के कैरेक्टर Jameel Jamali पर फिल्माया गया ये गाना ओरिजिनली Tridev मूवी का है. उसे बनाने वाली Trimurti Films ने Aditya Dhar की कंपनी B62 Studios के खिलाफ केस फ़ाइल कर दिया है. उनका आरोप है कि 'धुरंधर 2' में उनकी परमिशन के बिना इस गाने का इस्तेमाल किया गया है.

'धुरंधर' फ्रैंचाइज़ के लगभग सभी गाने काफी पॉपुलर हुए हैं. लेकिन इसमें कई पुराने गानों के रीमिक्स भी हैं. 'धुरंधर 2' में इस्तेमाल हुआ 'ओए ओए' गाना भी उनमें से एक है. 'त्रिदेव' (1989) में इसे नसीरुद्दीन शाह और सोनम पर फिल्माया गया था. इसे कल्याणजी-आनंदजी और विजु शाह ने कम्पोज़ किया था. लिरिक्स आनंद बक्शी ने लिखे थे. वहीं इसके ओरिजिनल सिंगर अमित कुमार और सपना मुखर्जी रहे हैं. 'धुरंधर 2' में पूरा गाना तो नहीं, मगर इसका ‘तिरछी टोपी वाले, बाबू भोले-भाले’ और 'ओए-ओए' वाला हिस्सा इस्तेमाल किया गया है. उसमें ओरिजिनल सिंगर्स की आवाज़ बरकरार है. बाकी पार्ट नए सिंगर्स और लिरिक्स के साथ तैयार किए गए हैं. मगर त्रिमूर्ति फिल्म्स का आरोप है कि आदित्य धर ने ऐसा करने से पहले उनसे लाइसेंस और परमिशन नहीं लिया है.

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, ओरिजिनल मेकर्स का कहना है कि 'ओए ओए' गाने के म्यूजिक और साउंड रिकॉर्डिंग पर उनका अधिकार है. उनका आरोप है कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने बगैर पूछे इस गाने या उसके एक काफी क्लोज वर्जन को अपने हिसाब से ऑडियंस तक पहुंचा दिया. इस बात का हवाला देकर उन्होंने ‘धुरंधर 2’ पर कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप लगाया है. त्रिमूर्ति फिल्म्स ने ये चिंता भी जताई कि 'ओए-ओए' गाने का इस्तेमाल थिएटर्स, OTT प्लेटफॉर्म्स और प्रमोशनल कॉन्टटेंट में किया जा रहा है. इससे 'धुरंधर 2' के मेकर्स पैसे खूब पैसे भी कमा रहे हैं. उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि वो इस गाने के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाएं. साथ ही त्रिमूर्ति फिल्म्स को अब तक हुए नुकसान की भरपाई भी करवाई जाए. आदित्य धर या 'धुरंधर 2' से जुड़े किसी भी शख्स ने अब तक इस मामले पर रिएक्ट नहीं किया है.

वैसे, कुछ समय पहले 'ओए ओए' गाने की ओरिजिनल सिंगर सपना मुखर्जी ने इसे रीक्रिएट किए जाने पर खुशी जताई थी. 'धुरंधर 2' में ये गाना उनकी आवाज़ में ही रखा गया है. PTI को दिए इंटरव्यू में सपना ने बताया कि उन्हें ये देखकर अच्छा लगा कि मेकर्स ने उनकी आवाज़ को रिप्लेस करने की जगह उसे रिस्पेक्ट दिया. उनके मुताबिक, इस तरह सम्मान दिया जाना आज के समय में काफी रेयर है. 

वीडियो: आदित्य धर क्रिकेट छोड़ कैसे बने फिल्म डायरेक्टर?

Advertisement

Advertisement

()