The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2: No Temple Visits or Family Functions! Aditya Dhar Issues Strict Instructions to Team

फैमिली फंक्शन तक में जाने पर रोक! आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' की टीम को भयंकर पाबंदी लगा दी

आदित्य ने अब तक एक भी इंटरव्यू नहीं दिया है. राकेश बेदी के मुताबिक, वो अपने परिवार के साथ पहाड़ों में जाकर बैठ गए हैं.

Advertisement
pic
17 मार्च 2026 (अपडेटेड: 17 मार्च 2026, 01:56 PM IST)
aditya dhar, ranveer singh, r madhavan, dhurandhar 2,
18 मार्च को 'धुरंधर 2' के पेड प्रिव्यू शोज़ दिखाए जाएंगे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

आमतौर पर किसी भी फिल्म की रिलीज़ से पहले उससे जुड़े एक्टर्स-डायरेक्टर्स भर-भरके इंटरव्यूज़ देते हैं. कई लोग रियलिटी शोज़ में जाते हैं, तो कई अन्य प्रमोशनल इवेंट्स में. लेकिन Dhurandhar 2 के केस में ऐसा नहीं है. फिल्म के एकाध एक्टर्स को छोड़ दें तो पूरा कास्ट एंड क्रू मीडिया की नज़रों से अबतक दूर ही रहा है. खबर है कि Aditya Dhar ने अब बाकियों को भी अंडरग्राउंड हो जाने की नसीहत दे दी है. टीम से कहा गया है कि वो 19 मार्च को फिल्म रिलीज़ होने से पहले किसी भी तरह पब्लिक के सामने न आएं.

बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में फिल्म से जुड़े एक एक्टर ने बताया,
"हम तो फैमिली फंक्शंस में भी नहीं जा रहे हैं. न ही मंदिर जा पा रहे हैं. घर में रहो भैया. हम धुरंधर 2 को लेकर लोगों के अजीब सवालों से बचने के लिए ऐसा कर रहे हैं. वो इसलिए क्योंकि हर कोई इस सीक्वल के बारे में पूछता है. हमें कहा गया है कि फिल्म रिलीज़ होने तक पब्लिक और मीडिया से दूर ही रहें.”

कुछ समय पहले तक राकेश बेदी और नवीन कौशिक जैसे एक्टर्स मीडिया को इंटरव्यूज़ दे रहे थे. मगर अब उनसे भी बैकफुट पर आने को कहा गया है. सूत्र के मुताबिक,
“आदित्य ने धुरंधर से जुड़े सभी लोगों को अब तक खुलकर अटेन्शन लेने और पब्लिसिटी करने की छूट दी थी. लेकिन अब बहुत हुआ. सबने तय किया है कि अब वो थोड़ा पीछे हटेंगे. दूसरी फिल्म रिलीज़ होने तक धुरंधर की टीम किसी भी तरह का मीडिया कवरेज नहीं करेगी.”

आदित्य धर ने 'धुरंधर' की रिलीज़ से पहले और बाद में, अबतक एक भी इंटरव्यू नहीं दिया है. राकेश बेदी के मुताबिक, वो अपने परिवार के साथ पहाड़ों में जाकर बैठ गए हैं. हालांकि वो इस दौरान सोशल मीडिया पर ज़रूर एक्टिव रहे. अक्षय खन्ना तो खैर कभी सामने आए ही नहीं. चूंकि वो सोशल मीडिया पर भी नहीं हैं, इसलिए उन तक कोई पहुंच ही नहीं पाया. संजय दत्त अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, लेकिन उन्होंने धुरंधर 2 को लेकर कोई भी स्टेटमेंट नहीं दिया है. अर्जुन रामपाल का भी कुछ ऐसा ही केस है. आर माधवन ‘धुरंधर’ के अलावा कुछ अन्य फिल्में भी कर रहे हैं. उनके प्रमोशन्स के दौरान ही उन्होंने एकाध इंटरव्यूज़ दिए थे. लेकिन अब वो भी दूरी बनाए हुए हैं. सारा अर्जुन भी कुछ प्रेस इवेंट्स को छोड़कर ज्यादातर प्रमोशन्स से नदारद ही रहीं.

'धुरंधर' की तरफ़ से जो लोग सबसे ज्यादा मीडिया में आए- वो हैं राकेश बेदी, नवीन कौशिक और दानिश पंडोर. दानिश ने 'धुरंधर' की रिलीज़ के बाद थोड़े इंटरव्यूज़ दिए थे. लेकिन सीक्वल में उनका बहुत बड़ा रोल है, इसलिए वो एकाएक मीडिया से गायब हो गए. पहले पार्ट में नवीन कौशिक के किरदार की मौत हो चुकी है. वो दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं होंगे. इसलिए वो लगातार इंटरव्यूज़ दे रहे थे. कुछ ऐसा ही राकेश बेदी के साथ भी हुआ. उन्हें अपने करियर में इस तरह का अटेंशन शायद पहले कभी नहीं मिला है. इसलिए आदित्य ने उन्हें खुली छूट दी है. वो सोशल मीडिया पर भी मूवी को लेकर माहौल बनाते रहे हैं. लेकिन उन्हें भी अब रिलीज़ तक लोगों की नज़रों से दूर रहने को कहा गया है. हालांकि यहां सबसे सरप्राइजिंग है रणवीर का मीडिया से गायब हो जाना. उन्हें लोगों के बीच रहना बहुत पसंद है. लेकिन 'धुरंधर' के दौरान वो कुछेक मौकों को छोड़कर पब्लिकली कम ही दिखाई दिए हैं. इसका एक बड़ा कारण पहले पार्ट की रिलीज़ से पहले उनका शादियों में नाचना और 'कांतारा' वाली कंट्रोवर्सी में फंसना भी हो सकता है. मगर जो भी हो, मीडिया से दूरी बनाकर 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने लोगों में फिल्म को लेकर उत्सुकता तो बढ़ा ही दी है.

वीडियो: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने अडवांस बुकिंग में अब कौन-सा रिकॉर्ड तोड़ दिया?

Advertisement

Advertisement

()