'धुरंधर 2' के मेकर्स ने किससे घबराकर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च पोस्टपोन कर दिया?
कुछ लोग इसे मेकर्स की बेवकूफी बता रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जब इतने दिन इंतज़ार कर लिया, तो कुछ दिन और सही.
.webp?width=210)
Aditya Dhar आज यानी 03 मार्च को Dhurandhar: The Revenge का ट्रेलर रिलीज़ करने वाले थे. मगर ऐन मौके पर उन्होंने अपना फैसला बदल दिया. लोगों को लगा कि शायद उन्होंने किसी टेक्निकल दिक्कत की वजह से ऐसा किया है. मगर सच्चाई कुछ और है. खबर है कि मेकर्स ने चंद्रग्रहण के कारण ट्रेलर रिलीज़ करने का फैसला टाल दिया है. क्योंकि वो ‘अशुभ’ होता. जल्द ही ट्रेलर रिलीज़ की नई डेट अनाउंस की जाएगी.
बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के टीज़र के नाम पर पुरानी क्लिप्स ही चलवा दी थीं. इसलिए दर्शक कई दिनों से फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर की बाट जोह रहे हैं. उन्हें उम्मीद थी कि 03 मार्च को होली के मौके पर उन्हें अगले पार्ट की झलक मिल जाएगी. मगर खबर लिखे जाने तक मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ नहीं किया है. इस बात ने दर्शकों को थोड़ा नाराज़ कर दिया है. उनका कहना है कि जब मेकर्स ने 'टॉक्सिक' वाले क्लैश से पहले इतना नहीं सोचा, तो वो चंद्रग्रहण पर ट्रेलर लाने से क्यों घबरा रहे हैं. जब लोग इसे घर बैठे ही देखने वाले हैं, तो चंद्रग्रहण से इस पर क्या असर पड़ेगा! लोग मेकर्स के साइंटिफिक टेंपरामेंट पर भी सवाल उठा रहे हैं. दूसरी तरफ़, कुछ लोगों का ये भी कहना ही कि जब इतने दिन इंतज़ार कर ही लिया, तो कुछ दिन और सही.
पहले ऐसी खबरें थीं कि मेकर्स 'धुरंधर 2' का ट्रेलर 05 मार्च को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में रिलीज़ करेंगे. मगर अब इस प्लान को टाल दिया गया है. चर्चा है कि इसे अब 05 या 06 मार्च को डिजिटली ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा. मगर फिल्म के म्यूज़िक लॉन्च को बड़े इवेंट में तब्दील किया जाएगा. हालांकि टीज़र की तरह आदित्य जब तक खुद ही इसके ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं कर देते, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. बाकी जहां तक फिल्म की बात है, वो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी.
वीडियो: Toxic VS Dhurandhar 2 Clash: संजय गुप्ता ने कहा, 'लोगों के पास दोनों फिल्में देखने के लिए पैसे नहीं'

.webp?width=60)

