The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2: Makers chopped all violent scenes from this Ranveer Singh led film: Rumour

'वाराणसी' में भी अपने फेवरेट एक्टर को ले आए राजामौली!

राजामौली इस एक्टर के साथ पहले भी दो फिल्मों में काम कर चुके हैं. दोनों ही ब्लॉकबस्टर रही थीं.

Advertisement
pic
19 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 07:25 PM IST)
Mahesh Babu in Varanasi, Kichcha Sudeep
राजामौली की 'वाराणसी' टाइम ट्रैवल पर बेस्ड फिल्म बताई जा रही है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

SS Rajamouli और Mahesh Babu की Varanasi में Kichcha Sudeep किस तरह का रोल करने वाले हैं? क्या Ranveer Singh की Dhurandhar 2 से सारे Violent scenes delete कर दिए गए हैं? रणवीर सिंह के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म Pralay की शूटिंग कब शुरू होगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# राजामौली की 'वाराणसी' में किच्चा सुदीप की एंट्री

SS राजामौली की 'वाराणसी' से किच्चा सुदीप के जुड़ने की ख़बरें हैं. इंडिया टुडे के मुताबिक उन्हें छोटे मगर महत्वपूर्ण किरदार के लिए साइन कर लिया गया है. उनका कैरेक्टर फिल्म को नया मोड़ देगा. इससे पहले सुदीप, राजामौली की 'ईगा', 'बाहुबली' में भी काम कर चुके हैं. हालांकि इस बारे में मेकर्स का स्टेटमेंट आना अभी बाक़ी है. 'वाराणसी' में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल्स में हैं. ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज़ होगी.

# 'बॉन्ड 26' में जेकब एलॉर्डी बनेंगे जेम्स बॉन्ड?

डेनी विलनव 'जेम्स बॉन्ड' सीरीज़ की अगली फिल्म बनाने जा रहे हैं. बॉन्ड के रोल के लिए टिमथी शालामे और जेकब एलॉर्डी के नाम चर्चा में थे. डूमोआ नाम के एक इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, मेकर्स ने बॉन्ड के रोल के लिए जेकब एलॉर्डी को अप्रोच किया है. उनकी लेटेस्ट फिल्म 'वुदरिंग हाइट्स' में उनकी परफॉर्मेंस इसकी बड़ी वजह बताई जा रही है. हालांकि ये महज़ चर्चाएं हैं. ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाक़ी है.

# जून में शुरू होगा रणवीर सिंह की 'प्रलय' का शूट?

रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' की तैयारी में लगे हुए हैं. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि 'प्रलय' की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है. अब फिल्म के एक्शन सीन डिज़ाइन किए जा रहे हैं. 'प्रलय' की शुरुआत भी एक मेजर एक्शन सीक्वेंस से होगी. मई से म्यूजिक पर काम शुरू होगा, और रणवीर जून में इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे. इस फिल्म को जय मेहता डायरेक्ट करेंगे.

# दर्शक बटोरने के लिए 'धुरंधर 2' से सारे वायलेंट सीन हटा दिए!  

'धुरंधर 2' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. दर्शक 'धुरंधर' से भी ज्यादा इंटेंस एक्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं. मगर ख़बर है कि मेकर्स ने फिल्म से वायलेंट सीन्स हटा दिए हैं. और सेंसर बोर्ड से 'धुरंधर 2' को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है. इंटरनेट पर एक स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद से ये ख़बरें चर्चा में हैं. ये सेंसर बोर्ड की वेबसाइट के स्क्रीनग्रैब जैसा मालूम होता है. इसमें मूवी कैटेगरी के आगे U/A 16+ लिखा हुआ है. 9 फरवरी 2026 की तारीख़ डली हुई है. B62 स्टूडियोज़ का नाम और फिल्म की लेंथ भी लिखी हुई है. एक रेडिट पेज ने ये स्क्रीनशॉट शेयर किया था. जैसे ही ये इंटरनेट पर वायरल हुआ, हज़ारों रिएक्शंस आने लगे. मगर फिर ये बात सामने आई, कि फिल्म में 'धुरंधर: द रिवेंज' के बजाय सिर्फ 'धुरंधर' लिखा हुआ है. इसे 'धुरंधर' के टीवी प्रीमियर वाले वर्जन का सर्टिफिकेट बताया जा रहा है. A-रेटेड फिल्मों को टीवी डेब्यू से पहले एक बार फिर सेंसर सर्टिफिकेट लेना होता है. टीवी प्रीमियर के लिए मेकर्स ने फिल्म से वायलेंट सीन्स हटाए हैं. 'धुरंधर 2' की तो शूटिंग ही अभी पूरी हुई है. ऐसे में इतनी जल्दी CBFC सर्टिफिकेट के लिए फिल्म का सबमिशन मुश्किल है.

# सितंबर में शुरू होगी 'लोका चैप्टर 2' की शूटिंग

मलयालम ब्लॉकबस्टर 'लोका चैप्टर 1: चंद्रा' का सीक्वल बनने वाला है. हाल ही में हुए एक इवेंट में कल्याणी प्रियदर्शन ने ये जानकारी दी. उन्होंने कहा, फिलहाल फिल्म की लिखाई का काम चल रहा है. उम्मीद है कि सितंबर तक इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी. मैं भी सीक्वल में काम कर रही हूं. हम बता दें, कि 'लोका चैप्टर 1' ने 303 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.

# 20 फरवरी को आएगा यश की 'टॉक्सिक' का टीज़र

यश स्टारर 'टॉक्सिक' का टीज़र आने वाला है. 19 फरवरी की सुबह डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया. और साथ ही टीज़र की रिलीज़ डेट भी शेयर की. टीज़र 20 फरवरी, यानी कल रिलीज़ किया जाएगा. 123 तेलुगु के मुताबिक 'टॉक्सिक' का ट्रेलर मार्च के पहले हफ्ते में आएगा. फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ होगी. 

वीडियो: ‘धुरंधर 2’ की लीक्ड डायलॉग शीट ने खोल दी पूरी कहानी?

Advertisement

Advertisement

()