The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2: Internet Divided Over Prime Minister Narendra Modi Cameo

'धुरंधर 2' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैमियो से दो फांक हुआ इंटरनेट!

प्रधानमंत्री मोदी फिल्म के दो बेहद अहम सीन्स में नज़र आए हैं.

Advertisement
narendra modi, ranveer singh, dhurandhar 2,
सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से पहले नोटबंदी वाले सीन की डेट में सुधार करवाया था.
pic
शुभांजल
19 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 07:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Dhurandhar 2 में कौन-कौनसे कैमियोज़ होंगे, इसे लेकर इंटरनेट पर कई दिनों से माहौल बना हुआ था. फिल्म में कई नए चेहरे दिखाई भी दिए हैं. मगर उन सबसे ज्यादा ध्यान एक ऐसे शख्स के कैमियो ने खींचा, जिनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई सीधा संबंध नहीं है. ये कैमियो था देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi का. वो स्क्रीन पर कुछ देर के लिए नज़र आए. इस पर जनता के एक तबके ने सीटी बजाई, वहीं दूसरे ने डायरेक्टर Aditya Dhar की आलोचना शुरू कर दी है.

इससे पहले कि आपको ये लगे कि प्रधानमंत्री मोदी बतौर एक्टर किसी सीन में नज़र आए हैं, हम पूरा मामला समझा देते हैं. ये तो स्पष्ट है कि आदित्य ने इस फ्रैचाइज़ को कई वास्तविक घटनाओं के इर्द-गिर्द बुना है. पहले पार्ट में उन्होंने 2001 के संसद हमले और 26/11 आतंकी हमले की रियल फुटेज और रिकॉर्डिंग्स का इस्तेमाल किया था. उसी तरह इस बार उन्होंने 'धुरंधर 2' में नरेंद्र मोदी से जुड़े दो रियल लाइफ़ फुटेज का इस्तेमाल किया है. अव्वल तो 2014 में उनके पहली बार प्रधानमंत्री बनने के दौरान लिए गए शपथग्रहण समारोह से है. दूसरा, 2016 में उनके द्वारा नोटबंदी की घोषणा करने से है. इन दोनों बातों को आदित्य ने फिल्म की कहानी के हिसाब से इस्तेमाल किया है. 

Embed

प्रधानमंत्री के इस कैमियो ने सिनेमाघरों में कई लोगों को सरप्राइज़ किया था. हालांकि सोशल मीडिया पर लोग इस पर मिक्स्ड रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा,

"जैसे ही मोदी जी धुरंधर 2 में एंट्री ली, पूरा सिनेमाघर सीटियों, तालियों और हूटिंग से भर गया. वो मोमेंट खुद ही सब बयां कर रहा था. उनकी पॉपुलैरिटी न केवल असली है, बल्कि उसका कोई मुकाबला भी नहीं है."

dhurandhar 2
एक यूजर का कमेंट.

दूसरे ने नोटबंदी वाले सीन की आलोचना करते हुए लिखा,

"हैलो विवेक ओबेरॉय (शायद विवेक अग्निहोत्री). देखिए प्रोपेगैंडा मूवी किस तरह बनाई जाती है. मीडिया, मोदी सरकार और अन्य लोग नोटबंदी को डिफेंड नहीं कर पाए थे. लेकिन आदित्य धर ने धुरंधर 2 के ज़रिए ऐसा कर दिया. मैं चाहता हूं कि वो बीच में कहीं UGC को घुसेड़कर उसे भी जस्टीफ़ाई कर दें."

dhurandhar 2
एक यूजर का कमेंट.

तीसरे ने सीन को हाइप करते हुए कमेंट किया,

"मैंने धुरंधर 2 को प्रीमियर के दौरान देखा. फिल्म में 'मैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी, ईश्वर की शपथ...' वाला हिस्सा कमाल का है."

dhurandhar 2
एक यूजर का कमेंट.

चौथे ने सीन पर सवाल उठाते हुए पूछा,

"आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 नोटबंदी को काले धन के खिलाफ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सफ़ल और कारगर फैसला बताती है. आपको क्या लगता है, ये फिल्म सच्चाई बता रही है या ये किसी तरह का मैनिप्युलेशन है?"

dhurandhar 2
एक यूजर का कमेंट.

पांचवें ने प्रधानमंत्री के कैमियो वाले सीन की तारीफ़ करते हुए बताया,

"नरेंद्र मोदी के दमदार कैमियो में नोटबंदी के बारे में बताया गया है. धुरंधर 2 इस बात का हिंट देती है कि कैसे नोटबंदी ने पैसों की अवैध लेन-देन को रोककर टेरर फंडिंग को कम किया था. सिनेमा मीट्स रियल इम्पैक्ट"

dhurandhar 2
एक यूजर का कमेंट.

कुलमिलाकर, 'धुरंधर 2' में नरेंद्र मोदी के इस कैमियो को काफ़ी मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहा है. बड़ी संख्या में लोग इसे पसंद कर रहे हैं. वहीं कई इसे सीधे-सीधे प्रोपेगैंडा बता रहे हैं. जो भी हो, इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि ये अगले कुछ दिनों में फिल्म के सबसे वायरल सीन्स में से एक बनने वाला है.

वीडियो: सैकड़ों साल पुराना है 'धुरंधर 2' में इस्तेमाल हुआ 'आरी आरी' गाना!

Advertisement

Advertisement

()