The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2: International Critics blasts Ranveer Singh Starrer, Calls It Sociopathic, hateful and Racist

"मनोरोगी, नफरती और खोखली..."- इंटरनेशनल मीडिया ने 'धुरंधर 2' के साथ चीर-फाड़ कर दिया!

इंटरनेशनल मीडिया का कहना है कि 'धुरंधर 2' एक खास कम्युनिटी के खिलाफ़ नफ़रत फैलाती है.

Advertisement
pic
25 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 07:07 PM IST)
ranveer singh, dhurandhar 2,
यूट्यूबर ध्रुव राठी भी 'धुरंधर 2' को प्रोपगैंडा कह चुके हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर अबतक 900 करोड़ रुपये से ज़्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. इसमें से 231.57 करोड़ रुपये की टिकटें तो ओवरसीज़ यानी विदेशी ऑडियंस ने खरीदी है. एक ओर फिल्म टिकट खिड़की पर धुआंधार कमाई कर रही है, दूसरी तरफ एक इसकी लानत-मलानत हो रही है. कई इंटरनेशनल फिल्म क्रिटिक्स ने इस फिल्म की सख्त आलोचना की है. किसी ने फिल्म में इस्तेमाल हुए गानों को लताड़ा, तो किसी ने इसे सीधे सोशियोपैथिक और रेसिस्ट तक बता दिया.

'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक को हिंदी ऑडियंस ने काफी पसंद किया है. मगर न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए 'धुरंधर 2' का रिव्यू लिखते हुए फिल्म क्रिटिक निकोलस रैपॉल्ड कहते हैं,

"धुरंधर 2 का म्यूज़िक पहले पार्ट जितना दमदार नहीं लगता. ऐसा लगता है जैसे वीडियो गेम वाला म्यूज़िक बैकग्राउंड में बज रहा हो. खासकर शूटिंग गेम की तरह. पहले पार्ट की तरह, इस बार भी लोग कह सकते हैं कि ये सीक्वल देश या धर्म के नाम पर वॉयलेंस को नॉर्मलाइज करता है. फिल्म आज के दौर को दिखाती है, लेकिन इसे देखकर अच्छा नहीं लगता."

Movies We Texted About के लिए रिव्यू करने वाली सारा मैनवेल ने तो फिल्म के चिथड़े ही उड़ा दिए हैं. वो एकदम आग-बबूला होकर कहती हैं,

"एंड आते-आते किसी को पीटना, जंजीरों में बांधना, चाकू घोंपना, पेट्रोल डालना, गोली मारना और फिर जलाकर मार देना- बिल्कुल नॉर्मल-सा लगता है. फिल्म में अत्यधिक वॉयलेंस और खून-खराबा है. इतना कि एक साफ़ तौर पर रेसिस्ट सीक्वेंस में रासपुतिन गाने का इस्तेमाल बिल्कुल भी फनी नहीं लगता. इस मूवी को देखने का पूरा एक्सपीरियन्स ही सोशियोपैथिक लगता है."

कार्ला हेय ने कल्चर मिक्स पर दिए अपने रिव्यू में 'धुरंधर 2' को जिंगोइस्टिक, काल्पनिक और अति हिंसक फिल्म बता दिया. उनके मुताबिक, सेकेंड पार्ट की कोशिश केवल यही है कि वो पहले पार्ट से ज़्यादा बड़ी और दमदार लगे. लेकिन ऐसा करने में फिल्म बार-बार एक समुदाय विशेष के खिलाफ़ मर्डर और नफरती सीन्स दिखाती है. कार्ला की मानें, तो मूवी में कई हाई बजट एक्शन सीक्वेंस हैं, लेकिन ड्रमैटिक सीन्स बेहद कमज़ोर हैं. उन्होंने ये भी कहा कि इसके कैरेक्टर्स खोखले लगते हैं.

वीडियो: 'धुरंधर 2' 5 दिन में 850 करोड़ पार, 'पुष्पा 2' को भी बुरी तरह धोया

Advertisement

Advertisement

()