'धुरंधर 2' के जिस सीन के लिए पब्लिक टकटकी लगाए बैठी थी, सेंसर बोर्ड ने उसी सीन को काट दिया!
सेंसर बोर्ड ने फिल्म में टोटल 21 बदलाव करवाए हैं. इसका रनटाइम ओवरसीज़ वर्जन की तुलना में 6 मिनट घट गया है.
.webp?width=210)
जैसा कि पहले से अनुमान था, Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar 2 को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दे दिया है. मगर इस दौरान फिल्म में 21 कट्स और मोडिफिकेशन करवाए गए हैं. पिछली फिल्म की तरह इस बार भी गालियों को म्यूट करवा दिया गया है. साथ ही इसमें उस सीन को भी छांट दिया गया, जहां उजैर बलोच, अरशद पप्पू की गर्दन से फुटबॉल खेलता है. ये खूंखार सीक्वेंस फिल्म के नैरेटिव के लिहाज से काफी अहम है. इसलिए इसके काटे जाने से लोग बेहद नाराज़ हो गए हैं.
सेंसर बोर्ड ने फिल्म में जो बदलाव करवाए हैं, ये है उनकी पूरी लिस्ट-
1) फिल्म की शुरुआत में चेतावनी डाली गई कि इसमें डिस्टर्बिंग कॉन्टेंट है.
2) ड्रग्स से जुड़ा डिस्क्लेमर अलग से जोड़ा गया.
3) गाली-गलौज को म्यूट किया गया, मगर उनसे जुड़ी डिटेल्स नहीं दी गई हैं.
4) कुछ गालियों को रीप्लेस कर दिया गया है.
5) हथौड़े से सिर फोड़ने वाले सीन कम किए गए हैं.
6) सिर काटने और उससे फुटबॉल खेलने वाले सीक्वेंस को छांट दिया गया है.
7) सीमेंट ब्लॉक से सिर फोड़ने वाले सीन कम किए गए हैं.
8) आंख फोड़ने वाले सीन की लंबाई कम करवाई गई.
9) कुछ शब्दों को बदला गया है.
10) कुछ शब्दों को म्यूट किया गया है.
11) एक नाम बदल दिया गया है.
12) सबटाइटल्स में नोटबंदी की तारीखें सही की गई हैं.
13) प्रधानमंत्री से जुड़े रेफरेंस और न्यूज़ फुटेज के लिए CBFC को ऑफिशियल पर्मिशन लेटर जमा किया गया है.
14) ड्रग्स वाले सीन के लिए परमानेंट डिस्क्लेमर जोड़ा गया है.
15) इंग्लिश सबटाइटल्स को डायलॉग के हिसाब से सही किया गया और गलत टेक्स्ट हटाया गया है.
16) सबटाइटल में 'लाहौर' की जगह 'दिल्ली' किया गया है.
17) पूरी स्क्रिप्ट को विज़ुअल, डायलॉग और गानों के अनुसार ठीक किया गया है.
18) फिल्म का टाइटल यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' सीन में जोड़ा गया.
19) अलग-अलग चैप्टर के लिए हिंदी टेक्स्ट डाला गया है.
20) सभी गानों के सबटाइटल जोड़े गए और एंड क्रेडिट 1 मिनट घटा दिया गया है.
21) फिल्म में जानवरों वाले सीन के लिए AWBI सर्टिफिकेट जमा किया गया है.
डोमेस्टिक मार्केट के लिए आदित्य धर ने 231.24 मिनट यानी 3 घंटे 51 मिनट का फाइनल कट जमा किया था. सेंसर बोर्ड के बदलावों के बाद फिल्म की लंबाई 1 मिनट 34 सेकंड कम हो गई है.. भारतीय सिनेमाघरों में फिल्म की लंबाई 229.06 मिनट यानी 3 घंटे 49 मिनट रहेगी. पहले पार्ट का फाइनल रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट का था. इस हिसाब से सीक्वल 15 मिनट ज्यादा लंबी बनाई गई है. हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि ओवरसीज़ मार्केट में ‘धुरंधर 2’ भारत की तुलना में 6 मिनट ज्यादा लंबी है. वहां फिल्म का टोटल रनटाइम 3 घंटे 55 मिनट का है. भारत में ये 6 मिनट क्यों घटाए गए, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. बता दें कि मूवी का पेड प्रीमियर 18 मार्च को शुरू हो जाएगा. वहीं 19 मार्च से ये फुल फ्लेजेड रिलीज़ पा लेगी.
वीडियो: आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' की टीम को भयंकर पाबंदी लगाई, मगर क्यों?

.webp?width=60)

